On 13th March 2022, Vivekananda Kendra Madurai organised Samskar varga Sammelan at TVS Higher Secondary School, Lakshmipuram from 10 a.m. to 5.30 p.m. Totally 80 Samskar varga children participated and the organising team consisted of 20 Karyakarthas.
The Sammelan started with prayer at 10 a.m. and it consisted of song practice, aagnyas practice, games, activity session, group discussion and paper drapery like national leaders. All the participants had involved themselves in these samskarvarga activities.
The parents of the participants were invited to the concluding session in the evening. The children presented few samskarvarga activities in front of their parents through which parents were also able to understand the importance of Samskarvarga and Vivekananda Kendra in moulding their children's personality.
The camp concluded with Sarve bavanthu by 5.45 p.m.
Saturday, April 16, 2022
Samskar Varga Sammelan at VK Madurai
आध्यात्मिक शिविर - फरवरी 2022
विवेकानंद केंद्र का आध्यात्मिक शिविर फरवरी 21 से 27 तक विवेकानंदपुरम, कन्याकुमारी में आयोजित किया गया।
इस शिविर में महाराष्ट्र, राजस्थान, बिहार, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश - इन 9 राज्यों से 50 शिविरार्थियों ने सहभागिता की। इनमें 29 बहने और 21 भाई थे। शिविर संचालन के व्यवस्था चमु में कुल 11 सदस्य रहे।
शिविर का पंजीकरण 20 फरवरी को प्रारंभ हुआ और उसी दिन भजन संध्या के साथ शिविर प्रारंभ हुआ। परिचय सत्र में शिविर अधिकारी माननीय रेखा दीदी ने शिविर का विस्तृत परिचय दिया। व्यवस्था चमु और शिविरार्थियों के परिचय के साथ प्रथम दिवस की समाप्ति हुई।
21 फरवरी से सुबह 5:15 बजे प्रातः स्मरण से शिविर नियमित रूप से प्रारंभ हुआ। शिविर की दिनचर्या इस प्रकार रही: 5:15 बजे प्रातः स्मरण, योगाभ्यास, अल्पाहार, श्रमसंस्कार, बौद्धिक सत्र, मंथन, भोजन, विश्राम, गीत अभ्यास, चाय, बौद्धिक सत्र, प्राणायाम-ध्यान अभ्यास, समुद्र की ओर, भजन संध्या, रात्रि भोजन, आनंद मेला और गण बैठक।
शिविर के सुव्यवस्थित संचालन हेतु शिविरार्थियों को 5 गणों को संगठित किया गया : अत्रिगण, अपाला गण, अंगीरसगण, गोधागण, अगस्त्य गण - भारत के ऋषि ऋषिकाओं के नाम पर आधारित यह गण रहे।
शिविर में निम्नलिखित विषयों पर बौद्धिक हुए: अध्यात्म की संकल्पना, केंद्र प्रार्थना, उपनिषदों के संदेश, भगवतगीता, विवेकानंद केंद्र अध्यात्म प्रेरित सेवा संगठन, विवेकानंद केंद्र की गतिविधियां, स्वामी विवेकानंद, कर्मयोगैकनिष्ठा, विवेकानंद शिला स्मारक की कथा और ध्येयमार्गानुयात्रा।
मंथन में बौद्धिक पर आधारित विषयों पर सहभागीयों ने उत्साह के साथ अपने विचार रखे।
योगाभ्यास में अनेक आसन सिखाए गए और प्राणायाम भी सिखाए गए। साथ ही ओमकार ध्यान और आवृत्ति ध्यान का भी अभ्यास हुआ।
गीत-अभ्यास में स्त्रोत, श्लोक और गीतों का अभ्यास हुआ।
शिविर के दौरान शिविरार्थियों ने विवेकानंद शिला स्मारक के दर्शन किए और विवेकानंदपुरम की प्रदर्शनींया भी पूरे उत्साह और रुचि के साथ देखी।
रात्रि आनंद मेला में गीत, खेल के साथ ही कीर्तन और एक पात्री प्रयोग भी हुए। आनंद मेला में ठाकुर रामकृष्ण की कथा माला का श्रवण और आदि शंकराचार्य द्वारा रचित लिंगआस्टकम् का पठन हुआ।
दिनांक 26 फरवरी को अंतिम आनंद मेला में शिविरार्थियों द्वारा उनके प्रतिभा से गीत नृत्य के द्वारा सबको आनंद की अनुभूति प्रदान की।
कुल मिलाकर शिविर अत्यंत आनंदमयी वातावरण में प्रेम भाव के साथ में संपन्न हुआ। अनेक शिविरार्थियों ने विवेकानंद केंद्र के माध्यम से समाज के लिए सेवा कार्य करने की इच्छा प्रदर्शित की है।
----------------------------------------------------------------------
The Spiritual Retreat was organized from 21 to 27 February 2022 at Vivekanandapuram, Kanyakumari.
Fifty participants from following 9 states participated in this camp : Maharashtra, Rajasthan, Bihar, West Bengal, Kerala, Tamil Nadu, Karnataka, Telangana and Andhra Pradesh. Of this were 29 sisters and 21 brothers. Organising team had 11 members.
The registration for the camp started on 20th February and on the same evening the camp started with Bhajan Sandhya. In the introduction session, Shibir Adhikari Mananeeya Rekha Didi gave a detailed introduction to the camp. The first day ended with the introduction of the organising team and the participants.
The camp started regularly from 21st February at 5:15 am with Pratahsmaran. The camp routine was as follows: 5:15 a.m. Pratahsmaran, Yoga practice, breakfast, Shramsanskar, Lecture session 1, Manthan, Lunch, Geet Abhyas, tea, Lecture session 2, Pranayama-Meditation practice, Bhajans, dinner and Anand Mela.
Participants were organized into 5 ganas, namely, Atrigana, ApalaGana, Angirasgana, Godhagana and Agastya ganß- these Gana were based on the names of the sages of India.
In the camp lectures were on the following topics: Concept of Spirituality, Kendra Prarthana, Messages from Upanishads, Bhagvad Gita, Vivekananda Kendra Spiritually Orientated Service Organization, Activities of Vivekananda Kendra, Swami Vivekananda, Karmayogaikanishtha, Story of Vivekananda Rock Memorial and Dhyeymarganuyatra.
In the Manthan, participants expressed their views with enthusiasm on topics based on the Lectures.
Asanas were taught in yoga practice and pranayama was also taught. Along with this Omkar meditation and cyclic meditation were also practiced.
Stotras, shlokas and songs were practiced in Geet abhyas.
During the camp, the participants visited the Vivekananda Rock Memorial and also viewed the exhibitions at Vivekanandapuram with great enthusiasm and interest.
In the Anand Mela, along with songs, games, Kirtan and a play were also held. In the Anand Mela, the story of Thakur Ramakrishna was told and Lingashtakam by Adi Shankaracharya was chanted.
In the last Anand Mela on 26th February, participants presented Cultural dances and songs.
Overall, the camp had a joyful atmosphere. Many participants have shown their willingness to do service work for the society through Vivekananda Kendra.
Tuesday, November 9, 2021
बाल व्यक्तित्व विकास शिविर - सरोजनी नगर - दिल्ली
दिल्ली के सरोजनी नगर इलाके के अंतर्गत आने वाली रेलवे कॉलोनी में विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी द्वारा दस दिवसीय बाल शिविर का सफल आयोजन किया गया। विवेकानंद केंद्र, उत्तर प्रांत के युवा प्रमुख निखिल यादव ने बताया कि यह क्षेत्र विवेकानंद केंद्र , दिल्ली के चाणक्यपुरी विस्तार के अंतर्गत आता है। शिविर 16 जुलाई - 25 जुलाई 2021 तक चला। प्रतिदिन सायं 5-7 बजे तक का समय शिविर के लिए निर्धारित हुआ।
दस दिवसीय बाल शिविर में कुल पचास (50) बच्चों ने भाग लिया। यह संख्या कुल तीन गणों में विभाजित की गई - स्वामी विवेकानंद गण, सिस्टर निवेदिता गण व एकनाथजी गण। इन गणों के गण प्रमुख व सह गण प्रमुख निखिल जी, हर्षिता दीदी, गुनित जी, प्रियादास दीदी व पुष्कर जी रहे। शिविर में शामिल गतिविधियों में विभिन्न खेल, आज्ञा - अभ्यास, मंत्र - अभ्यास, योग - सूर्य नमस्कार, कहानी - गीत आदि शामिल रहे। विभिन्न खेलों व आज्ञा - अभ्यास से बच्चों में शारीरिक स्फूर्ति और समूह बनाने की कला विकसित हुई। प्रतिदिन मंत्र - अभ्यास से ना केवल उनकी वाणी शुद्ध हुई बल्कि एक सांस्कृतिक भाव भी पनपा। कहानी में बच्चों को प्रतिदिन एक कहानी सुनाई गई जोकि देश के महापुरुषों के बारे में थीं जैसे अशफाक उल्ला खां, मदन मोहन मालवीय, स्वामी विवेकानंद, माननीय एकनाथ रानाडे जी, वीरांगना झलकारी बाई आदि। कुल मिलाकर बच्चों में शारीरिक क्षमता, मानसिक क्षमता, बौद्धिक क्षमता व आध्यात्मिक अभिरुचि को ध्यान में रखते हुए सभी गतिविधियां कराई गईं।
शिविर के पांचवें दिन उत्तर प्रांत के संपर्क प्रमुख राज मोंगिया जी का आगमन हुआ, उन्होंने विभिन्न विषयों पर बच्चों से वार्तालाप किया। शिविर के नववें दिन बच्चों के बीच अनन्या अवस्थी दीदी ( कार्यकर्ता, विवेकानंद केंद्र ) का आगमन हुआ जिन्होंने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरु के महत्व पर बच्चों से संवाद किया। शिविर के अंतिम दिन शिविर में सहभाग करने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया जिसमें प्रांत संगठक माननीय मानस जी , विस्तार संयोजिका दीपा अरोड़ा और राजीव रंजन के साथ साथ बच्चों के अभिभावक भी उपस्थित रहे ।
Tuesday, June 22, 2021
मधुर व्यक्तित्व (Pleasing Personality) पर आयोजित वेबिनार सम्पन्न
विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी जोधपुर विभाग द्वारा आयोजित युवा- एक व्यक्तित्व विकास ई- कार्यशाला के अंतर्गत आज रविवार, दिनांक 6 जून,2021 को वेबिनार का आयोजन वेबएक्स पर किया गया। वेबिनार का विषय प्लीसिंग पर्सनालिटी रखा गया था। वेबिनार के मुख्य वक्ता विख्यात पर्सनालिटी गुरु श्री अरविन्द जी भट्ट रहे।
कार्यक्रम का प्रारंभ तीन ॐ कार प्रार्थना से श्री श्याम मालवीय जी द्वारा
किया गया। तत्पश्चात मुख्य वक्ता श्री अरविन्द जी भट्ट का परिचय युवा
कार्यकर्ता सुश्री कनिका बिरला द्वारा दिया गया। प्रेरणादायी गीत कोई चलता
पदचिन्हों पर जोधपुर नगर कार्यपद्धति प्रमुख श्री हैप्पन कुमार द्वारा लिया
गया। विवेक वाणी का वाचन बीकानेर कार्यस्थान व्यवस्था प्रमुख श्री वैभव
सारस्वत द्वारा किया गया। इसके पश्चात श्री अरविन्द जी भट्ट का मार्गदर्शन
प्राप्त हुआ।
व्याख्यान के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं:-
श्री अरविन्द जी भट्ट ने अपना वक्तव्य प्रारम्भ करते
हुए कहा कि प्रत्येक युग में अलग अलग युगपुरुष हुए हैं और उन्हें अलग अलग
विशेषणों से बुलाया जाता है जैसे सतयुग में सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र,
त्रेता में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम एवं द्वापर में जन्मे मधुर,
मनोहारी, मनोग्राही व्यक्तित्व भगवान् श्री कृष्ण हैं।
उन्होंने personality शब्द को परिभाषित करते हुए कहा कि अंग्रेज़ो के अनुसार
personality यह शब्द अंग्रेजी के persona से निकला है जिसका अर्थ होता है
मुखौटा,जो पूर्ण रूप से असत्य है परंतु वर्तमान में स्वीकार्य है। समाज
में जो व्यक्ति देखने में जैसा लगता है उसे वैसा ही माना जाता है, जो कि
दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने अष्टावक्र और महात्मा गाँधी का
उदाहरण देते हुए कहा कि यह अंग्रेजी परिभाषा External पर्सनालिटी (बाहरी
व्यक्तित्व) की है। व्यक्तित्व केवल बाह्य नहीं होता बल्कि अधिकांशतः
आंतरिक होता है। प्रत्येक व्यक्ति में कोई ना कोई गुण होता है जिसे पहचानकर
उसे उत्कर्ष पर ले जाएं जहाँ जब भी उस विशिष्ट गुण की बात हो तो हमारा नाम
आये और यदि हमारी चर्चा हो तो उस विशिष्ट गुण की चर्चा हो। वह आंतरिक रूप
से मधुर व्यक्तित्व है।
मधुर व्यक्तित्व समायोजन होता है-
Earning and organization of Physical, Psychological, Emotional, Intellectual and Spiritual Qualities As Presented to others.
श्री अरविन्द जी कहते हैं कि केवल गुणों का अर्जन और समायोजन पर्याप्त नहीं है बल्कि उनका समाज के समक्ष प्रकटीकरण/प्रस्तुतिकरण आवश्यक है। उन्होंने गुणों के प्रदर्शन और प्रस्तुतिकरण में भी अंतर बताया।
श्री अरविन्द जी आगे कहते हैं कि प्रस्तुतिकरण में आने वाली कठिनाई मुख्यतः शर्म (Shyness) है।
Shyness के 4 स्तर होते हैं-
1.सामान्य 2.अत्यधिक। इनमे व्यक्ति यह सोचता है कि MKK मैं कैसे करूँ?, मैं क्या करूँ? मैं कैसे करूँगा?
सामान्य shyness सभी के साथ होती है जो कि स्वाभाविक है। भारत के प्रथम
प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू एवं लार्ड चर्चिल का उदाहरण देते हुए
उन्होंने कहा कि वे भी जब भाषण देने जाते तो पहले कुछ मिनट वे भी नार्मल
shyness का अनुभव करते थे। Extreme या अत्यधिक shyness में व्यक्ति स्वयं
पर संदेह होने लगता है यह उस पर हावी रहती है।
3.Social (सामाजिक) shyness में अकेले में व्यक्ति अच्छा करता है जबकि लोगों के सामने करने में संकोच होता है। ऐसे व्यक्ति LKK - लोग क्या कहेंगे के शिकार होते हैं।
4. Severe Social Phobia:-
इसमें व्यक्ति MKK+LKK का शिकार होता है। नकारत्मकता हावी रहती है।
इस से तुरंत बाहर निकलना चाहिए।
जिसके लिये deep breathing का अभ्यास जो कि ध्यान की प्रारंभिक अवस्था है,
योगाभ्यास आदि करना चाहिए। जो कि रिसर्च में वैज्ञानिकों द्वारा प्रमाणित
किया जा चुका है।
आगे श्री अरविन्द जी कर्मयोगी श्री कृष्ण के मधुर व्यक्तित्व के बारे में कहते हैं कि वे कितने आत्मविश्वासी और निसंकोची हैं। उनकी स्तुति में गाये जाने वाला मधुराष्टकं उनके मधुर व्यक्तित्व के बारे में बताता है।
बाहरी व्यक्तित्व में सम्मिलित हैं
अधरं मधुरं, नयनं मधुरं- जो श्यामवर्णी हैं उनके होंठ मधुर उनके नयन मधुर।
हसितं मधुरं - उनकी सौम्य मुस्कान है।महावीर जैन, महात्मा बुद्ध की मूर्तियों ओर भी सदैव सौम्य मुस्कान रहती है।
वलितं मधुरं- शयन कला मधुर,
वसनं मधुरं- देश-काल-परस्थिति के अनुसार वस्त्रों का चयन मधुर।
गमनं मधुरं- सिंह जैसी चाल है
वचनं मधुरं- मधुर शब्द बोलते हैं।
श्री कृष्ण का आंतरिक व्यक्तित्व
वदनं मधुरं- सोच मधुर है,
हृदयं मधुरं- दयालु हैं
चरितं मधुरं-
महान चरित्र, अहंकारशून्य व्यक्ति, स्वयं ने कभी राजमुकुट धारण नहीं किया,
मोर मुकुट में रहे। महाभारत के युद्ध में पांडवों की विजय का श्रेय स्वयं
कभी नहीं लिया, शिशुपाल प्रसंग आदि उदहारण हैं।
गीतं मधुरं- बांसुरी बजाते हैं,
पीतं मधुरं- दुग्ध पदार्थ पीते हैं
भुक्त मधुरं- योग्य भोजन करते हैं।
शमितं मधुरं- सकारत्मक आलोचना करते हैं,
दमितं मधुरं- जिसका नाश किया उसे मोक्ष दिया।
दृष्टम मधुरं- Pleasing eye contact है।
शिष्टम मधुरं-
विनम्र हैं- गांधारी के श्राप का वरण कर समाज को सन्देश दिया कि अगर अपराध
किया है तो दंड भुगतना ही होगा चाहे परमात्मा हो या परात्पर।
गोपी मधुरा, गोपा मधुरा- उनके केवल मित्र हैं उसमें जाति और लिंग भेद नहीं है।
मधुराधिपते रखिलं मधुरं।।
अंत मे सभी प्रतिभागियों को आगामी कार्यक्रम के लिए सूचना प्रदान की गई। शांति मंत्र पुष्पलता दीदी, कार्यपद्धति प्रमुख बीकानेर कार्यस्थान द्वारा लेकर कार्यक्रम का समापन किया गया। सम्पूर्ण वेबिनार का सञ्चालन श्री मेहुल अरोड़ा, युवा कार्यकर्ता जोधपुर नगर द्वारा किया गया।
वेबिनार में कुल पंजीकरण 221 हुए एवं उपस्थित संख्या 125 रही।
वेबिनार में श्री चंद्र प्रकाश अरोड़ा, श्री अशोक खंडेलवाल, सुश्री
प्रांजलि येरिकर, श्री दीपक खैरे, श्री प्रेम रतन सोतावाल,श्री अशोक दानी,
डॉ दिव्या जोशी, डॉ अमित व्यास, श्री तरुण राठी आदि उपस्थित रहे।
धन्यवाद
विश्वा शर्मा
संयोजिका- युवा एक व्यक्तित्व विकास कार्यशाला
Thursday, July 9, 2020
मध्य प्रांत में ऑनलाइन प्रांतीय कार्यकर्ता शिविर
शिविर में मध्य प्रांत के 123 कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही जिसमें
इंदौर विभाग से 30,
भोपाल विभाग से 39,
ग्वालियर विभाग से 18,
जबलपुर विभाग से 8,
छत्तीसगढ़ विभाग से 21
एवं प्रांत के वरिष्ठ कार्यकर्ता 7 सम्मिलित हुए । इस प्रकार शिविर मैं शिविरार्थियो की कुल संख्या 123 रही ।
प्रातः स्मरण ,योग वर्ग, बौद्धिक सत्र के पश्चात शिविर की संकल्पना आदरणीय श्री सरोज अग्रवाल दीदी के द्वारा रखी गई । शिविर व्रत के पश्चात् मध्य प्रांत संचालक माननीय श्री मनोहर देव जी के आशीर्वचन प्राप्त हुए जिसमें उन्होंने प्रकृति का संतुलन के विषय और हमारा योगदान के ऊपर अपने विचार रखे। तत्पश्चात विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी के राष्ट्रीय महासचिव माननीय श्री भानु दास जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मैं ही भारत हूं इस विषय को आत्मसात करते हुए अपनी संस्कृति को पहचानना और
उसके अनुरूप कार्य करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रत्येक व्यक्ति का योगदान राष्ट्र के लिए आवश्यक है ऐसे विचारों का समावेश माननीय भानुदास जी ने अपने संबोधन में किया और ऐसे विचारों के कारण प्रांत के शिविरार्थि लाभान्वित हुए।
भागलपूर में योग सत्र
Wednesday, April 29, 2020
Vedic Vision Foundation Report : Feb 2020 - Mar 2020
mukta-saṅgo ’nahaṁ-vādī
dhṛty-utsāha-samanvitaḥ
siddhy-asiddhyor nirvikāraḥ
kartā sāttvika ucyate ( Bhagavad Gita 18-26)
This sloka written on the Smriti Mandapam of Swargeeya Eknathji finds its resonance in Ma. Parameswaranji as well.
I have had the privilege to know Man. Parameswaranji from 1980 when he was the Director of Deendayal Institute, New Delhi. Later, at Vivekananda Kendra, he was like an elder brother, full of loving concern for me. His love and respect for me, he condensed in that one endearing word “Didi” by which he always addressed me who was ten years his junior.
Vivekananda Kendra was blessed to have Mananeeya Parameswaranji as its President since 1995 which also conferred on him the Editorship of Yuva Bharati and other Vivekananda Kendra publications. This provided a rare and unparalleled opportunity of looking at Bharat from the land’s end, almost like what Swami Vivekananda himself experienced, way back in December 1892; but with a difference – now there is already the Vivekananda Rock Memorial and the prestigious Vivekananda Kendra – the two great landmarks in the ascent of independent Bharat to a new glorious destiny. The former attracted not only the whole of our country but also the whole world to the great vision of the master mind of Swami Vivekananda, and the latter, to the practical exposition of that vision, formulated by the great patriot and missionary Shri Eknath Ranade, into the spiritually oriented service mission Vivekananda Kendra, meant for the discerning youth of our country who want to dedicate themselves to the service of the motherland and its people.
Like Swami Vivekananda and Maharishi Aurobindo, Parameswaranji also firmly believed in the unity of existence that is behind the universe that we comprehend with our senses, mind and intellect. There is a deeper reality of which the outwardly visible is only a partial manifestation and a significant symbol. Regarding his perception of our great Motherland, let me quote his own words: “We believe that nation embodies a spiritual power. It is born and not created. It is an organic, living, growing, dynamic entity, unlike in the West where a nation is considered as the product of social, economic or political factors. The Hindu nation is not a hotchpotch of diverse people based on the confluence of blind historical forces. The modern concept of a melting pot wherein communities of people are melted into one single whole or a mosaic in which different people mechanically co-exist, are not applicable in this case. Here the nation is an organic growth from a Divine seed which sprouts and branches out and spreads its foliage with colourful flowers.”
The Vedas describe our nation as the outcome of the Tapas performed by the Rishis who had in mind the welfare of humanity. The nation gradually grows out of the family and community in a natural process of evolution until at last it becomes capable of embracing in its universality the entire world as one family. It is the “Kutumba” that evolves into a world family. The basis of it all is the spiritual concept of the One becoming many.
Without that spiritual ideal no amount of manipulation or mechanical institution building can bring about such a happy consummation of “one world” or a ‘Family of Nations’. His writings reveal how deeply he has imbibed the ideal of Renunciation and Service in his personal life, values which were so dear to Swami Vivekananda. It is well known that Mananeeya Parameswaranji is a first rate nationalist who has sacrificed his all for the country. His writings embody Swami Vivekananda’s ideal of “Be and Make” and hence his writings are capable of rousing the drooping spirit to service and sacrifice for building a glorious India in the future.
His writings and speeches provide a delicious mix of science and spirituality. In many of them, it might be education, politics, or ecology, the matter is raised to the power of spiritual awareness which is typical of the Indian approach. According to him, the Gita presents a comprehensive world-view. It balances the dual needs of spiritualism and materialism. The Gita’s karma yoga is a panacea for the innumerable maladies we face in our day-to-day work. He teaches us to look at our day-to-day problems from the tower of Gitacharya which makes them appear silly and not at all worthy of wasting our precious mental and intellectual faculties. This vision specially focuses on the youth addicted to the pursuit of money-making and senseless worldly distractions.
Like Swamiji, Parameswaranji, expresses his concern at what is ailing our fields of education, society, economics, religion, Hinduism, feminism and so on. He often wrote about the freedom of worship – the concept of Ishta devata – that Hinduism offers to its followers. Again, worshipping God as Mother has given tremendous strength to Hinduism. Its direct effect was the elevation of womanhood to a height undreamt by other religions.
He also pointed out how from this height, due to the insecurity that women came to experience over centuries of invasions from alien cultures, our womanhood had to suffer so many indignities from which she is yet to find release. Like many of the nationalists of his calibre, Mananeeya Parameswaranji never failed to give out his clarion call to the youth, to live up to the grand Indian ideal and vision bequeathed to us by Swami Vivekananda, Maharishi Aurobindo and a host of others. He urged the youth to dedicate themselves for the service of the country and our people and enthrone Mother India as the Jagat Guru on her Eternal Throne.
In spite of his strong opinions and convictions he was ever soft in dealing with others including the so called ideological enemies. That is what earned for him the title of ‘Ajathasatru’, one who has no enemies. Added to all these,, was his surrender to the great teachers, Sri Ramakrishna, Sarada Ma and Swamiji which added to the softness of his personality. As both of us had taken ‘diksha’ from Sri Ramakrishna Math there was always a golden chain binding us, an unusual brother–sister relationship. That thread would be my source of inspiration as I think of him again and again.
Monday, April 6, 2020
आध्यात्मिक शिविर १६ से २३ फरवरी २०२०
दिनांक १६ फरवरी को पंजीयन तथा भजन संध्या के पश्चात् रात्रि ८.१५ बजे परिचय सत्र हुआ जिसमे शिविर की विस्तृत जानकारी दी गयी तथा सब का आपस में परिचय हुआ। शिविर दिनचर्या के बारे में भी बताया गया। १७ फरवरी प्रातःकाल से शिविर दिनक्रम शुरू हुआ। प्रतिदिन सुबह ४.३० बजे जागरण के पश्चात् ५.१५ बजे सब शिविरार्थी पतंजलि कक्ष में एकत्रित होते थे। अल्पाहार का समय ७.३० बजे का था। ८.१५ बजे श्रम-संस्कार के सत्र में ग्रंथालय के सामने एकसाथ गणशः खड़े होकर गीत गाया जाता था और फिर सारे गण अपने अपने कार्य में लग जाते थे। सुबह १० से ११ और दोपहर ३.३० से ४.३० बौद्धिक सत्र होते थे। सम्पूर्ण शिविर में आध्यात्मिकता की संकल्पना, राष्ट्रभक्त संन्यासी स्वामी विवेकानन्द, माननीय एकनाथजी, विवेकानन्द शिला-स्मारक की कथा, श्रीमद् भगवद्गीता, कर्मयोग, भक्तियोग, आनंद-मीमांसा, विवेकानन्द केन्द्र – एक वैचारिक आन्दोलन, केन्द्र-प्रार्थना, विवेकानन्द केन्द्र की गतिविधियाँ तथा उद्देश्यपूर्ण जीवन इन विषयों पर हिन्दी तथा अंग्रेजी में व्याख्यान हुए। प्रतिदिन मंथन का समय था ११ से १२ बजे तक। उसके पश्चात् गीत और मन्त्र पठन का सत्र होता था। १२.३० से १ बजे तक प्राणायाम करने के पश्चात् सब प्रसाद कक्ष में भोजन के लिए इकठ्ठा होते थे। २.३० बजे मंथन-प्रस्तुतीकरण, ३ बजे चाय तथा ३.३० बजे द्वितीय बौद्धिक सत्र के पश्चात् योगाभ्यास के सत्र का आयोजन था। सायंकाल के शांत, प्रसन्न वातावरण में, निसर्ग के सान्निध्य में रहने का भी अवसर मिला। रात्रि भोजन के पश्चात् प्रेरणा से पुनरुत्थान के सत्र का सबने आनंद उठाया।
मंथन के सत्र में स्वामी विवेकानन्द के जीवन के प्रसंग, आध्यात्मिकता की संकल्पना, व्यवहार में देशभक्ति, सेवा के प्रकार, स्वामीजी का रामेश्वरम में दिया गया व्याख्यान आदि विषयों पर गणशः चर्चा हुई और विविध प्रकार से प्रस्तुतीकरण किया गया। योगाभ्यास में शिथिलीकरण व्यायाम, श्वसन व्यायाम, सूर्य नमस्कार, आसन, प्राणायाम, ओंकारध्यान तथा आवर्तिध्यान का अभ्यास हुआ। प्रेरणा से पुनरुत्थान में प्रान्तशः गीत/नृत्य प्रस्तुत किए गए। विविध खेलों का भी सब ने आनंद उठाया। साथ-साथ श्री रामकृष्ण परमहंस तथा शारदा देवी के दिव्य जीवन-प्रसंग भी बताये गए। शिविर के दौरान विवेकानन्द शिला-स्मारक, कन्याकुमारी देवी मंदिर, शिव मंदिर तथा विवेकानंदपुरम स्थित गणेश मंदिर, गंगोत्री, उत्तिष्ठत जाग्रत, रामायण दर्शन, भारतमाता सदनम तथा ग्रामोदय पार्क इन प्रदर्शनियों के दर्शन करने का अवसर मिला। शिविर के अंतिम दिन प्रातः सूर्योदय देखने के लिए सभी शिविरार्थी समुद्र किनारे पर गए। स्वामी विवेकानन्द मंडपम तथा माननीय एकनाथजी समाधी के भी दर्शन किए। शिविर के समापन समारोह में सब शिविरार्थियों को विवेकानन्द केन्द्र के उपाध्यक्ष माननीय बालकृष्णनजी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
यह शिविर सभी के लिए आनंदमय तथा शिक्षाप्रद रहा। शिविर के पश्चात् ३ शिविरार्थियों ने केन्द्र के पूर्णकालीन कार्यकर्ता बनने का और सभी ने अपने अपने स्थान पर पहुंचकर केन्द्र के गतिविधियों में सहभाग लेने का संकल्प लिया।
Free Cataract Surgery (PHACO) Camp by Vivekananda Kendra
The camp was inaugurated on 17th February by Dr. Mridul Kumar Gogoi, Medical Superintendent of Tinsukia Civil Hospital. The guest doctors were felicitated by the Nagar Samity members of Vivekananda Kendra, Tinsukia nagar. All the senior Doctors of Tinsukia Civil Hospital were present during the inaugural program. Sri Amulya Borgohain, District Project Manager of District Blindness Control Society briefly explained the objective of the camp. Dr. Mridul Kr.Gogoi appreciated the initiative of Vivekananda Kendra in the field of eye care in Tinsukia district, especially in Sadiya area. The vote of thanks was given by Sri Sashi Bhusan Goyal, Nagar Sanchalak of Vivekananda Kendra, Tinsukia. This is to be mentioned that all the medicines and surgical disposables required for the camp were donated by Sri Sashi Bhushan Goyal and Sri Pawan Jain.
To detect cataract patients, Vivekananda Kendra conducted 8 screening camps at various locations i.e. IOC Gate, Sripuria, Siding Bazar, Makum Road, Pakhorijan village, Laipuli village, Digboi and Balugada. Two ophthalmic assistant screened more than 500 patients and identified 60 patients. During these camps 110 pairs of spectacles were distributed.
Friday, February 14, 2020
महाराष्ट्र मे युवा नेतृत्व विकास शिबिर
शिबिर में महाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों से 333 युवा सहभगि हुए। भाइयो के 9 गण तथा बहनो के 6 गण ऐसे विभागीय रचना की गयी। शिबिर के उद्घाटन समारोह में ब्रम्हवैली शिक्षा संस्थान के श्री. राजाराम पानगव्हाने जी, महाराष्ट्र प्रान्त संघटक विश्वास जी लपालकर एवम शिबिर प्रमुख मदगोण्डा पुजारी जी आदि प्रमुख उपस्थित रहे। उद्घटान के उपलक्ष में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) रमेश नेवाले जी ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए व्यक्तिमत्व विकास के कुछ मन्त्र साझा किए।
शिबिर के दूसरे दिन की शुरुआत आ.विश्वास जी के "स्वामीजी के सपनो का भारत" इस विषय पर भाष्य करते हुए हुई.. स्वामी जी का ध्यान, भारत भ्रमण, स्वामी जी को युवाओं से अपेक्षा इन विषयो पर खास ध्यान दिया । दोपहर विजयक्षण में संजय जी कुलकर्णी जी ने "संघटनात्मक कार्य, कुशलता और उपलब्धियां" इन विषयों पर बौद्धिक मार्गदर्शन किया। दिन के सभी सत्र जैसे भोजन सत्र, गीत अभ्यास, भजन संध्या आदि सारे कार्यकर्ताओ के आपसी तालमेल और कुशलता पूर्वक नियोजन से सहजता से पूर्ण हुए। शिबिर के दूसरे दिन अभय जी बापट इन्होंने "एकनाथ जी कौन ?" इस विषय पर तथा द्वितीय सत्र में सुलेविले चक्रवर्ती जी इन्होंने "जगद्गुरु भारत के सामने चुनौतियां" इस विषय पर मार्गदर्शन किया और विषय को सहज एवम उत्साहपूर्वक स्वर में युवाओं के सामने रखा। विजयक्षण के उपलक्ष्य में CA तथा IAS आर.रामकृष्णन जी इन्होंने कष्ट का महत्व समझाया । शिबिर के चौथे दिन की सुबह नरेंद्र जोशी जी ने एकता, संयम तथा पवित्रता का विस्तृत रूप में मार्गदर्शन किया तथा किरण कीर्तन जी ने "एक भारत विजय भारत" की संकल्पना द्वितीय सत्र में समझाई। विजयक्षण के उपलक्ष्य में आ.भानुदास जी ने समाज प्रथम की भावना को सहज शब्दो मे समझाया और देश के लिए साधन मात्र जीवन आदर्श जीवन कैसे है यह भी समझाया ।
शिबिर के अंतिम दिन याने पांचवे दिन बसवराज जी देशमुख तथा प्रकाश पाठक जी ने केंद्र कार्य तथा सूर्यदेवता पर मार्गदर्शन किया। शिबिर के अंतिम दिन में सुबह 6 बजे अंजनेरी पर्वत जो हनुमान जी का जन्मस्थान बताया जाता है वहां पर्वत के चरणों मे सूर्यनमस्कार महायज्ञ का आयोजन कोय गया जहाँ कुल 470 कार्यकर्ताओ ने मिलकर सामूहिक 108 सूर्यनमस्कार का महायज्ञ किया। शिबिर में केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपाद नाईक, विवेकानंद केंद्र मराठी प्रकाशन विभाग के सरचिटणीस श्रीमती नीलिमा ताई पवार इनकी भी उपस्थिति रही।
प्रातःस्मरण, भजनसंध्या, केंद्रवर्ग, श्रमसंस्कार, संस्कार वर्ग, गणचर्चा, मंथन इन सत्रो से शिबिरार्थीओ में आपसी संवाद तथा एक दिशादर्शन भी हुआ।
Wednesday, January 22, 2020
PDHH workshop for MSW students in Dibrugarh University
28 students actively participated in the workshop. In last Day of Workshop Certificate Distribution Type program was held by leading through their Faculty named Prof. Monuj Dutta and on behalf of Vivekananda Kendra Following Karyakartas were present during 5 days Workshop-Sri Santanu Deb (Vibhag Pramukh Tinsukia- Dibrugarh), Sri Rahul Das (Vyavatha Pramukh Dibrugarh), Ram Kripal (Aanandalaya Sangathak Dibrugarh) & other member of Yoga Team.
Saturday, December 7, 2019
स्थानीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिबिर , पालीताणा - २०१९
अखण्ड भारत के स्वप्न द्रष्टाओ के नमो से मंडल एवं गणो की रचना की गई। इन गणों का सञ्चालन गणप्रमुख एवं सह गणप्रमुखो की चमु ने किया। साथ में मंडल प्रमुख भी गणों के प्रशिक्षण का सतत निरिक्षण कर रहे थे।
शिबिर का उद्घाटन प्रान्त सहसंचालक माननीय डॉ. कमलेशभाई उपाध्याय ने " स्वामी विवेकानंद - राष्ट्रभक्त सन्यासी " विषय से एवं स्थान महात्म्य बताते हुए किया। बौद्धिक विभाग के नियोजन में “एक जीवन एक ध्येय ”, “कार्यपद्धति", "हमारे उत्सव ", "कार्यकर्ता गुण ओर विकास", "अनुशासन”, "चुनौतियां एवं प्रतिसाद", "केंद्र प्रार्थना" एवं “विवेकानंद केंद्र एक सकारात्मक प्रतिसाद” विषयों पर सत्र, “ नाट्य प्रस्तुति ”, “पर्सनालिटी के प्रवाह में कही खो न जाये व्यक्तिव”, "स्वदेशी बनाम विदेशी व आधुनिकता बनाम सांस्कृतिक" विषयों पर स्वाध्याय, गीत मंत्र अभ्यास सत्र, “बैठक, चमु निर्माण एवं संपर्क” विषयों पर नैपुण्य सत्रों, भजन संध्या व नित्य आशीर्वचन सत्रों का आयोजन किया गया। प्रेरणा से पुनरुत्थान सत्र में "माननीय एकनाथजी चलचित्र", “भारत माता पूजन” एवं “ “ कथा शिला स्मारक” की कहानी विशेष प्रेरणास्पद रही।
शारीरिक विभाग द्वारा सूर्यनमस्कार के गहन प्रशिक्षण हेतु प्रातः केन्द्रवर्ग, श्रम संस्कार एवं सायं आग्याभ्यास, संस्कार वर्ग का आयोजन किया गया। अंतिम दिवस सभी कार्यकर्ताओ ने 108 सूर्यनमस्कार उत्साह से किये।
आहुति सत्र गुजरात प्रान्त संगठक आदरणीय शीतलबेन जोशी द्वारा लिया गया एवं शिबिर में पूर्ण समय आपकी गरिमामय उपस्थिति। शिबिर में शिबिराधिकारी आदरणीय श्रीमती मंजुबेन गौर की प्रेरक उपस्थिति भी पूर्ण समय रही। साथ ही गुजरात प्रान्तप्रमुख आदरणीय नरेन्द्रभाई त्रिवेदी, प्रान्त व्यवस्था प्रमुख आदरणीय दिव्येशभाई मेहता, प्रान्त साहित्य सेवा प्रमुख आदरणीय श्री महिपतभाई खुमाण की उत्साहवर्धक उपस्थिति रही।
वर्ग में प्रान्त के १९ स्थानो से ६२ सहभागी एवं ६२ सञ्चालन चमु कुल १२४ कार्यकर्ता रहे। इस प्रकार एक २ प्रांतीय अधिकारी, सञ्चालन चमू एवं सहभागियों के साथ वर्ग की पूर्ण समय उपस्थिति १२६ रही।
शिबिर में एक नित्य सायं आशीर्वचन सत्र का अभिनव आयोजन किया गया, जिसमे आध्यात्म क्षेत्र के ४ सेवाभावी सन्यासिओ का आशीर्वचन प्राप्त हुआ।
द्वितीय दिवस सहभागी हस्तगिरि पर्वत पर ट्रेकिंग करते हुए मंदिर के दर्शन हेतु गए जहा सूर्यनमस्कार एवं सत्र का भी आयोजन हुआ।
रिक्त समय में सहभागी सूर्यनमस्कार मंत्रो एवं स्थितियों की पूर्णता, गण गीत आदि का अभ्यास अपने गण में करते थे ।
शिबिरार्थीओ एवं सञ्चालन चमु की उपस्थिति सामान होने के कारण शिबिर का वातावरण उत्साह पूर्ण रहा।
शिबिर दर्शन हेतु आने वाले शुभचिंतक, शिबिर के अनुशासित एवं उत्साह पूर्ण वातावरण से प्रभावित हुए। सत्र हेतु एवं शिबिर दर्शन हेतु कुल ६९ कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक आये।
Wednesday, November 27, 2019
International Day Of Yoga 2019 Celebrated at Delhi, Himachal Pradesh, Jammu & Kashmir
In Paschim Delhi Vibhag 1 place International Day Of Yoga has been organized in which 40 participants, in Himachal Vibhag 2 Places - International Day Of Yoga has been organized in which 95 participants and in Jammu & Kashmir Vibhag 1 Place - International Day Of Yoga has been organized in which 200 participants.
International Day Of Yoga 2019 Celebrated at Uttar Pradesh
International Day Of Yoga 2019 Celebrated at Madhya Pradesh & Chhatishgarh
International Day Of Yoga 2019 Celebrated at Rajasthan
In Jaipur Vibhag 6 places International Day Of Yoga has been organized in which 654 participants, in Jodhpur Vibhag 1 Place - International Day Of Yoga has been organized in which 125 participants, in Ajmer Vibhag 20 Places - International Day Of Yoga has been organized in which 1,865 participants and in Bhilwara Vibhag 10 Places - International Day Of Yoga has been organized in which 3,827 participants.
International Day Of Yoga 2019 Celebrated at Gujarat
In Surat Vibhag 7 places International Day Of Yoga has been organized in which 726 participants, in Vadodara Vibhag 3 Places - International Day Of Yoga has been organized in which 60 participants, in Karnavati Vibhag 8 Places - International Day Of Yoga has been orgnized in which 1,906 participants, in Rajkot Vibhag 3 Places - International Day Of Yoga has been organized in which 470 participants and in Bhavanagar Vibhag 5 Places - International Day Of Yoga has been organized in which 608 participants.
Vivekananda Kendra also conducted programs in Industries like L & T knowledge city, Vadodara and Spaculus Software Pvt. Ltd. Alkapuri Vadodara.
International Day Of Yoga 2019 Celebrated at Telangna & Andhra
In Hyderabad Vibhag 33 places International Day Of Yoga has been organized in which 3,945 participants, in Rayalaseema Vibhag 15 Places - International Day Of Yoga has been orgnized in which 3,050 participants, in Visakha Vibhag 1 Place - International Day Of Yoga has been organized in which 79 participants.
International Day Of Yoga 2019 Celebrated at Bihar
In Patna Vibhag 4 places International Day Of Yoga has been orgnized in which 319 participants, in Bhagalpur Vibhag 6 Places - International Day Of Yoga has been orgnized in which 189 participants, in Jharkhand Vibhag 2 Places - International Day Of Yoga has been orgnized in which 138 participants.











































