Monday, August 23, 2021

गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम | बिहार-झारखंड प्रान्त


 विवेकानंद केन्द्र कन्याकुमारी, बिहार-झारखंड प्रान्त द्वारा गुरु पूर्णिमा उत्सव के अवसर पर  विमर्श  का कार्यक्रम रविवार, 25 जुलाई 2021 को संध्या 4:30 - 5:45 बजे ऑनलाइन Youtube एवं Facebook पर किया गया। कुल उपस्थिति लगभग 80 लोगों की रही।

कार्यक्रम का प्रारंभ तीन ओंकार, से हुआ। उसके पश्चात उत्सव परिचय, केन्द्र परिचय, गीत (तन्मय हो जा मेरे ), वक्ता परिचय , विवेक वाणी के पश्चात मुख्य वक्ता परमहंस स्वामी आगमानन्द जी महाराज का उद्बोधन शुभरम्भ हुआ।
महाराज जी ने कहा-
• विवेकानन्द केन्द्र द्वारा गुरु पूर्णिमा का उत्सव इतने उत्साह के साथ माना बहुत बड़ी बात है।
• जब हम गुरु पूर्णिमा का उत्सव मनाते है तो ऐसा ध्यान में आता है कि हम अभी भी गुरु के प्रति बहुत आदर करते है और महर्षि वेदव्यास जी को भी नही भूले है।
महाराज जी का पूरा उद्बिधान आप इस Youtube link के माध्यम से देख सकते है। Youtube Link - https://youtu.be/yfF-Im24PDI

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन, आगमी सूचना एवं शांति मंत्र से हुआ। केंद्र ने जुड़े लोगों से केन्द्र के द्वारा समाज मे समय देने के लिए आव्हान किया।

विवेकानन्द केंद्र गुरु पूर्णिमा उत्सव के माध्यम से समाज में गुरु के प्रति आदर की भावना की अपेक्षा करता है।

ह्रदय से पवित्र व्यक्तियों को ईश्वर अपना शिष्य बनाते हैं : प्रोफेसर ओपीएन कल्ला ।




 ह्रदय से पवित्र व्यक्तियों को ईश्वर अपना शिष्य बनाते हैं : प्रोफेसर ओपीएन कल्ला

सुप्रसिद्ध अंतरिक्ष वैज्ञानिक प्रोफेसर ओपीएन कल्ला जी ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर विवेकानंद केंद्र जोधपुर द्वारा आयोजित वर्चुअल व्याख्यान में सहभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिनके हृदय पवित्र होते हैं उन्हें ईश्वर अपना शिष्य चुनते हैं। और यही शिष्य आगे चलकर गुरु बनते हैं। प्रोफेसर कल्ला ने ह्रदय की पवित्रता को सर्वाधिक महत्व दिया। अनेक वैज्ञानिकों के जीवन के उदाहरण देते हुए उन्होंने उनकी सफलता का रहस्य उनके हृदय की पवित्रता बताया। प्रोफ़ेसर कल्ला जी ने यह विश्वास जताया कि आज उनके व्याख्यान सुनने वालों में अनेक भावी वैज्ञानिक भी होंगे।
इस व्याख्यान का लगभग 55 सहभागीयों ने लाभ उठाया।
कार्यक्रम का संचालन मगराज भैया ने किया, नगर प्रमुख डॉ अमित व्यास ने केंद्र परिचय, विभाग प्रमुख श्री प्रेम रतन जी ने वक्ता परिचय और विवेकानंद केंद्र हिंदी प्रकाशन विभाग प्रमुख श्री अशोक माथुर जी ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। हरि भैया, विश्वा शर्मा, पंकज व्यास का सहयोग प्राप्त हुआ।

Thursday, August 12, 2021

गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम | भागलपुर नगर



 विवेकानंद केन्द्र कन्याकुमारी, शाखा-भागलपुर द्वारा गुरु पूर्णिमा उत्सव प्रत्यक्ष रूप से  शनिवार, 24 जुलाई 2021 को संध्या 6:00 - 7:30 बजे केन्द्र कार्यालय (402, कृष्णा कुंज अपार्टमेंट, भगत सिंह लेन, तिलकामांझी, भागलपुर) में मनाया गया। कुल उपस्थिति 25 लोगो की रही।

कार्यक्रम का प्रारंभ तीन ओंकार, शांति पाठ, ऐक्य मंत्र एवं गुरु के भजन के साथ हुआ। स्वाध्याय, मातृपूजन, एवं आ. विजय वर्मा जी, प्रान्त संपर्क प्रमुख की विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का समापन ओमकार ध्यान, शांति मंत्र , केंद्र प्रार्थना  एवं पुष्पांजलि के द्वारा हुआ।

विवेकानन्द केंद्र गुरु पूर्णिमा उत्सव के माध्यम से समाज में गुरु के प्रति आदर की भावना की अपेक्षा करता है।

गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम पटना नगर



विवेकानंद केन्द्र कन्याकुमारी, शाखा-पटना द्वारा गुरु पूर्णिमा उत्सव प्रत्यक्ष रूप से  शनिवार, 24 जुलाई 2021 को संध्या 4:00 - 5:00 बजे केन्द्र कार्यालय (162, पाटलिपुत्रा कॉलोनी, डाक घर के समीप, पटना) में मनाया गया। कुल उपस्थिति 15 लोगो की रही।

कार्यक्रम का प्रारंभ तीन ओंकार, शांति पाठ, ऐक्य मंत्र एवं गुरु के भजन के साथ हुआ। स्वाध्याय, मातृपूजन, एवं आ. सुधीर जी, प्रान्त सह प्रमुख, आ. सत्येन्द्र शर्मा जी की विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का समापन ओमकार ध्यान, शांति मंत्र , केंद्र प्रार्थना  एवं पुष्पांजलि के द्वारा हुआ।

विवेकानन्द केंद्र गुरु पूर्णिमा उत्सव के माध्यम से समाज में गुरु के प्रति आदर की भावना की अपेक्षा करता है।

Tuesday, August 10, 2021

गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम | रांची नगर


 विवेकानंद केन्द्र कन्याकुमारी, शाखा-रांची   द्वारा गुरु पूर्णिमा उत्सव प्रत्यक्ष रूप से  शनिवार, 24 जुलाई 2021 को संध्या 5:00 - 6:00 बजे केन्द्र कार्यालय (B-15, हरमू हाउसिंग कॉलोनी, हरमू चौक, रांची) में मनाया गया। कुल उपस्थिति 11 लोगो की रही।

कार्यक्रम का प्रारंभ तीन ओंकार, शांति पाठ, ऐक्य मंत्र एवं गुरु के भजन के साथ हुआ। स्वाध्याय एवं अंत मे आ. मुकेश जी, प्रान्त संगठक द्वारा मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का समापन ओमकार ध्यान, शांति मंत्र , केंद्र प्रार्थना  एवं पुष्पांजलि के द्वारा हुआ।

विवेकानन्द केंद्र गुरु पूर्णिमा उत्सव के माध्यम से समाज में गुरु के प्रति आदर की भावना की अपेक्षा करता है।

गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम ग्राम स्थान गौरीपुर



 विवेकानंद केन्द्र कन्याकुमारी, शाखा-भागलपुर  के ग्राम स्थान गौरीपुर द्वारा गुरु पूर्णिमा उत्सव के अवसर पर मातृ पूजन का कार्यक्रम प्रत्यक्ष रूप से  शनिवार, 24 जुलाई 2021 को प्रातः 9:00 - 10:00 बजे गांव के पुष्तकालय में  किया गया। कुल उपस्थिति 28 लोगो की रही।

कार्यक्रम का प्रारंभ तीन ओंकार, शांति पाठ, ऐक्य मंत्र एवं गुरु के भजन के साथ हुआ। सांस्कार वर्ग के बच्चों के द्वारा मातृपूजन हुआ। कार्यक्रम का समापन शांति मंत्र , केंद्र प्रार्थना  एवं पुष्पांजलि के द्वारा हुआ।

विवेकानन्द केंद्र गुरु पूर्णिमा उत्सव के माध्यम से समाज में गुरु के प्रति आदर की भावना की अपेक्षा करता है।