Tuesday, August 10, 2021

गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम | रांची नगर


 विवेकानंद केन्द्र कन्याकुमारी, शाखा-रांची   द्वारा गुरु पूर्णिमा उत्सव प्रत्यक्ष रूप से  शनिवार, 24 जुलाई 2021 को संध्या 5:00 - 6:00 बजे केन्द्र कार्यालय (B-15, हरमू हाउसिंग कॉलोनी, हरमू चौक, रांची) में मनाया गया। कुल उपस्थिति 11 लोगो की रही।

कार्यक्रम का प्रारंभ तीन ओंकार, शांति पाठ, ऐक्य मंत्र एवं गुरु के भजन के साथ हुआ। स्वाध्याय एवं अंत मे आ. मुकेश जी, प्रान्त संगठक द्वारा मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का समापन ओमकार ध्यान, शांति मंत्र , केंद्र प्रार्थना  एवं पुष्पांजलि के द्वारा हुआ।

विवेकानन्द केंद्र गुरु पूर्णिमा उत्सव के माध्यम से समाज में गुरु के प्रति आदर की भावना की अपेक्षा करता है।

No comments:

Post a Comment