Showing posts with label Bhagalpur. Show all posts
Showing posts with label Bhagalpur. Show all posts

Monday, October 5, 2026

विश्व बंधुत्व दिवस के अवसर पर ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन भागलपुर शाखा

विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी, बिहार, भागलपुर शाखा की ओर से सोमवार, २१ सितंबर २०२६ को आनंद राम ढंढणिया सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के सभागार में विश्व बंधुत्व दिवस के अवसर पर ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल २७८ उपस्थिति, १७८ छात्र-छात्राएं सहित शहर के १०० से अधिक प्रबुद्ध एवं विद्वत जनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

 कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर मोहन मिश्रा, नगर प्रमुख नेकिया एवं प्रोफेसर राज भूषण प्रसाद, विभाग संचालक ने विवेकानंद केंद्र के उद्देश्यों के साथ विविध कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की। श्री सुधीर तिवारी, उत्सव प्रमुख ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता विवेकानंद केंद्र की राष्ट्रीय अध्यक्षा सुश्री निवेदिता रघुनाथ भिड़े दीदी थीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर संदीप लाल जी रहे। वि. केंद्र से सुश्री सुमित्रा बहन, विभाग संगठक एवं श्री कमलकांत जी प्रांत संगठक की भी उपस्थिति रही। 

कार्यक्रम में भागलपुर शहर के विभिन्न प्रमुख महाविद्यालयों सुंदरवती महिला महाविद्यालय, मारवाड़ी कॉलेज, टी. एन. बी. कॉलेज एवं बी. एन. कॉलेज के १७८ छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे, जिन्होंने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर आधारित लेख एवं बहुविकल्पीय प्रश्नों की लिखित परीक्षा में भाग लिया था। प्रतियोगिता में सफल युवाओं को प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान किया गया।

सुश्री निवेदिता दीदी ने युवाओं को बताया कि स्वामी विवेकानंद ने पूरा जीवन अपने राष्ट्र के पुनरुत्थान के लिए समर्पित कर दिया था। १८९३ के शिकागो धर्म सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद की पहचान एक प्रभावशाली भारतीय प्रमुख वक्ता के रूप में बनी और उनके राष्ट्र निर्माण के विचारों से विस्तार से अवगत कराया। अपने प्रेरणादायी संबोधन में उन्होंने युवाओं को स्पष्ट संदेश दिया कि अनेक संघर्षों, प्रतिकूल परिस्थितियों और कठिनाइयों के बावजूद स्वामी जी ने अपने राष्ट्र तथा संस्कृति के उत्थान के लिए कार्य करना कभी नहीं छोड़ा; अतः आज के युवाओं को भी उन्हीं के आदर्शों पर चलकर निस्वार्थ भाव से राष्ट्र सेवा में समर्पित होना चाहिए। 

प्राचार्य डॉक्टर संदीप लाल जी ने युवाओं को प्रथम अपने चरित्र निर्माण पर ध्यान देने पर बल देने को कहा उन्होंने अपने व्यक्तित्व विकास के लिए लगातार प्रयास करने की अपील भी की। 

डॉक्टर विजय कुमार वर्मा (प्रान्त अमृत परिवार प्रमुख) ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Thursday, January 26, 2023

गणतंत्र दिवस समारोह - भागलपुर

विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी शाखा भागलपुर के द्वारा केंद्र कार्यालय में झंडोत्तोलन कार्यक्रम समारोह पूर्वक मनाया गया झंडोत्तोलन नगर संचालक डॉ सुनीत कुमार ने किया अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हम सभी को संविधान सम्मत जीने का मार्ग दिखाता है ।
प्रांत संपर्क प्रमुख डॉ विजय कुमार वर्मा ने अपने अध्यक्षीय भाषण में केंद्र के महत्व एवं गणतंत्र दिवस की अवधारणा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम लोग आजादी के अमृत वर्षा काल में चल रहे हैं आने वाले वक्त में गणतंत्र का अमृत महोत्सव मनाएंगे उसके पहले हमें संविधान सम्मत अधिकार और कर्तव्य का बोध होना चाहिए ।


केंद्र के कार्यकर्ताओं के द्वारा राष्ट्र की जय चेतना का गान वंदेमातरम, मातृभूमि गान से गूंजता रहे गगन जैसे गीतों के द्वारा  प्रस्तुति रही।कार्यक्रम का संचालन सेवाव्रती कार्यकर्ता निर्मला जायसवाल द्वारा किया गया। झंडोत्तोलन कार्यक्रम में मनोज अस्थाना,बिनीत सिन्हा,नरेंद्र अग्रवाल,बॉबी कुमारी,आदित्य सिंह,सूरज कुमार,चंदन सहाय,राजकुमार के साथ 30 की संख्या में कार्यकर्ता भैया एवं बहनों की उपस्थित रही।

Friday, January 13, 2023

भागलपुर द्वारा समर्थ भारत पर्व समापन कार्यक्रम

समर्थ भारत पर्व के तत्वावधान में आज विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी शाखा भागलपुर द्वारा  समर्थ भारत पर्व समापन कार्यक्रम ।
स्वामी जी के संदेशों पर विमर्श गोष्ठी का आयोजन भागलपुर केंद्र कार्यालय में समारोह पूर्वक मनाया गया| जिसमें नगर समिति के सदस्यों के साथ केंद्र से जुड़े सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे आयोजन में प्रांत संपर्क प्रमुख डॉ विजय कुमार वर्मा  ने अपने संबोधन में उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि आधुनिक भारत का यदि निर्माण करना है तो हमें स्वामी जी की परिकल्पना के अनुसार भारत वासियों में सही शिक्षा का प्रसार करना होगा उनमें मनुष्य का भाव भरना होगा उनके व्यक्तित्व का विकास करना होगा और प्रत्येक व्यक्ति में अंतर्निहित देवत्व की दिव्यता को जागृत करना होगा| स्वामी जी ने हमें बताया कि चरित्र सेवा त्याग और प्रेम के द्वारा ही हम भारत का उत्थान कर सकते हैं अभिनव भारत को किस दिशा की ओर जाना इसका स्पष्ट संदेश विवेकानंद ने दिया है विवेकानंद वो सेतू है जिस पर प्राचीन और नवीन भारत परस्पर आलिंगन करते हैं विवेकानंद समुद्र हैं जिसमें धर्म और राजनीति राष्ट्रीयता और अंतरराष्ट्रीय था तथा उपनिषद और विज्ञान सब के सब समाहित होते हैं केंद्र के कार्यकर्ताओं के द्वारा इस शुभ अवसर पर पूरे नगर में 111स्थानों पर पुष्पांजलि कार्यक्रम शोभा यात्रा स्वामी जी की प्रभात फेरी का कार्यक्रम मनाया गया जिसमें लगभग 2000 श्रद्धालु सम्मिलित हुए भागलपुर विभाग में कुल 118 स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें 2322  केय संख्या रही नगरों के अलावे ग्राम स्थानों में भी तिलकपुर गौरीपुर कहलगांव  में स्वामी जी की जयंती और समर्थ भारत पर्व धूमधाम से मनाया गया इस सम्पूर्ण कार्यक्रम की योजना में 50 कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण रही।
समर्थ भारत पर्व की विशेषता को बताते हुए जीवनव्रती धर्मदास ने कहा कि विवेकानंद केंद्र 25 दिसंबर राष्ट्र चिंतन दिवस से राष्ट्री युवा दिवस स्वामी जी की जयंती तक अनेक प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करती है जिसमें युवाओं के बीच भारत की समर्थ-भारत के गौरव गाथा से परिचय कराया जाता है साथ ही साथ हम इस दिन राष्ट्र के पुनर्निर्माण के लिए प्रतिज्ञा लेते हैं कि हम भारत के प्राचीन गौरव को प्राप्त करने हेतु स्वामी जी के संदेशों के साथ समाज के भीतर अंतिम व्यक्ति तक की सेवा भाव से कार्य करते रहना है कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन नगर प्रमुख प्रो० मिहिर मोहन मिश्र ने किय।

Thursday, December 22, 2022

Gita Jayanti Paricharcha - Banka

 


विवेकानन्द केंद्र कन्याकुमारी भागलपुर विभाग
कार्यस्थान बाँका
गीता जयंती उत्सव पर बैठक सह परिचर्चा

विशेष मार्गदर्शन:- माननीय हनुमन्त राव जी अखिल भारतीय उपाध्यक्ष vk
उपस्थिति:-35



Thursday, December 8, 2022

Gita Jayanti Saptah - Bhagalpur - Purniya

आज विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी, शाखा- पुर्णिया द्वारा गीता जयंती सफ्ताह के अंतगर्त  महिला महाविद्यालय में योग और गीता मानवीय जीवन का प्रबल प्रकाश स्तंभ विषय पर विमर्श कार्यक्रम आयोजित किया गया मुख्य वक्ता माननीय हनुमन्त राव जी (अखिल भारतीय उपाध्यक्ष),मुख्य अतिथि पूर्व प्रति कुलपति जयप्रकाश नारायण झा,अध्यक्षता श्री संजय सिंह प्राचार्य ने की ।

कार्यक्रम का संचालन प्रान्त सम्पर्क आ० विजय कुमार वर्मा जी द्वारा किया गया। विशेष उपस्थिति रामकृष्ण मिशन पुर्णिया के सचिव पूज्य जितेंद्रीयनन्द महाराज जी और आ.मुकेश कीर जी प्रान्त संगठक की रही।

कुल उपस्थिति:-105 रही जिसमें महिविद्यालय की छात्राएं,प्राध्यापक के साथ नगर के प्रबुद्ध जन भी उपस्थित रहे।



Thursday, May 12, 2022

योग सत्र । भागलपुर नगर




 विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी, शाखा-भागलपुर द्वारा योग सत्र का आयोजन शुक्रवार,22 अप्रैल  2022 से रविवार, 01 मई 2022 तक प्रातः 6:00 - 7:00  बजे राकेश रंजन नवनिर्मित भवन, मोहिद्दनगर, भागलपुर में किया गया।  जिसमे कुल पंजीयन 15 की हुई एवं प्रतिदिन औसतन 11 की उपस्थिति रही।  

दस दिवस के योग सत्र में योगाभ्यास में शिथलीकरण, सूर्यनमस्कार, आसन, प्राणायाम सीखते हुए योगाभ्यास की दैनिक दिनचर्या सीखी। योग के सिधांत एवं अष्टांग योग को अपने जीवन में कैसे आत्मसात कर सकते है यह भी देखा। योग सत्र में सभी प्रतिभागीयों में बड़ी ही उत्साह एवं सिखने की ललक दिखी।

योग सत्र दिनचर्या के अनुरूप 45 मिनट अभ्यास एवं 15 मिनट थ्योरी निमायित चला। आज योग सत्र का समापन दिवस था। योग सत्र के प्रतिभागी भाई राकेश कुमार और बहन सुनीता देवी द्वारा योग सत्र का अनुभव विस्तार से बताया गया। योग सत्र के समापन में मुख्य वक्ता के रूप में आदरणीय डॉ. विजय कुमार वर्मा, बिहार झारखंड सम्पर्क प्रमुख की उपस्थिति रही। उन्होंने विवेकानन्द केंद्र से परिचय करते हुए केंद्र से जुड़ कर समाज के लिए थोडा समय देने के लिए आव्हान किया।

 

Saturday, April 16, 2022

योग सत्र । भागलपुर नगर



 विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी, शाखा-भागलपुर द्वारा योग सत्र का आयोजन सोमवार, 7 मार्च 2022 से बुधवार, 16 मार्च 2022 तक प्रातः 6:00 - 7:00  बजे सबौर कॉलेज, सबौर, भागलपुर में किया गया।  जिसमे प्रतिदिन औसतन १० की उपस्थिति रही।  

योग सत्र दिनचर्या के अनुरूप 1 घंटे अभ्यास एवं 30 मिनट थ्योरी निमायित चला।  योग सत्र के समापन में मुख्य वक्ता के रूप में आदरणीय मुकेश कीर, बिहार झारखंड प्रांत संगठक जी की उपस्थिति रही। उन्होंने कहा कि ---
योग के विषय में कहा कि योग 24 घंटे चलने वाली प्रक्रिया है, यह केवल 1 या 2 घंटे करने वाला व्यायाम नहीं है, परंतु शारीरिक व्यायाम से ही हमारी मन बुद्धि और शरीर शक्ति का विकास होग।  इसीलिए हर सुबह योगासन का अभ्यास करना चाहिए साथ ही साथ उन्होंने "बनो और बनो" के विषय बताते हुए कहा कि हम योग अभ्यास करते करते अन्यो को भी अभ्यास कराएं।

Wednesday, April 13, 2022

साधना दिवस | भागलपुर नगर




 विवेकानन्द केंद्र कन्याकुमारी ,शाखा-भागलपुर द्वारा साधना दिवस का कार्यक्रम 19 नवंबर 2021 को संध्या 4:00 से 5:30 को केंद्र कार्यालय (402, कृष्णा कुञ्ज  अपार्टमेंट,  तिलकामांझी, भागलपुर)  में मनाया गया। जिसमें 20 दायित्ववान कार्यकर्ताओं  की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में विशेष मार्गदर्शन आदरणीय मुकेश कीर, बिहार झारखंड प्रांत संगठन जी का मिला। कार्यकम में विशेष उपस्थिति नगर संचालक गरूदेव पोद्दार,सहनगर प्रमुख मिहिर मोहन जी,व्यवस्था प्रमुख बिनीत सिन्हा जी और मिथलेश जी की रही | कार्यक्रम का समापन शांति मंत्र से हुआ

विमर्श कार्यक्रम | भागलपुर नगर




 विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी,शाखा-भागलपुर द्वारा विमर्श कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार, 21 अक्टूबर 2021 को संध्या 6:00-7:30 बजे आत्मा सभागार, जिला कृषि भवन ,तिलकामांझी में आयोजित किया गया। कुल उपस्थिति 72 की रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण से हुआ। केन्द्र परिचय नगर संपर्क प्रमुख जी द्वारा किया गया। केन्द्र के सक्रिय कार्यकर्त्ता डॉ. कुमार सुनीत जी द्वारा केन्द्र कार्य से जुड़ने का अनुभव साझा किया गया। मुख्य अथिति डी. आई. जी. सुजीत कुमार ने जीवन की द्वंद को उद्भाषित करते हुए उन्होंने जीवन के हर पहलू, हर जीव के संदर्भ को लिया है। अनिश्चय,उहा-पोह की स्थिति से उवरने  की परिभाषा द्वंद है द्वंद दो विपरीत परिस्थितियों के बीच चलने वाले क्रिया-कलाप को उद्भाषित करता है।

मुख्य वक्ता हनुमंत राव जी,अखिल भारतीय उपाध्यक्ष, विवेकानन्द केन्द्र  ने  द्वंदता का मूलभूत कारण बाहर नहीं बल्कि अपने भीतर है। प्रत्येक व्यक्ति के जीवन मे दो रवैया होता है एक है श्रेयस मार्ग ,दूसरा है प्रेयस मार्ग में  इसका सरल अर्थ है। एक जीवन की सफलता और दूसरा है सार्थकता ।  कर्म प्रधान शैली  न हो तो जीवन मे द्वंद ही पलता है। जहां द्वंदता हैं वहाँ लड़ाई है ऐसा श्रीकृष्ण अर्जुन से कहते हैं । जहाँ अहंकार और ममकार है वहाँ प्रेयस और श्रेयस है। आत्म-मुक्ति के साथ जगत कल्याण की कामना जीवन जगत में हो। आशक्ति रहित काम-निष्काम भाव से कर्म करना हमारे जीवन का धेय्य होना चाहिए । द्वंदता का जन्म ,द्वंदता का बीज बाहर नहीं भीतर है । सूचनाएं नगर सह प्रमुख मिहिर मोहन मिश्र जी   द्वारा दी गई,धन्यवाद ज्ञापन नगर व्यवस्था प्रमुख बिनीत सिन्हा जी द्वारा किया गया और कार्यक्रम का संचालन विजय कुमार वर्मा ने किया। आज के विमर्श कार्यक्रम में नगर के गणमान्य जनों की बढ़ -चढ़कर उपस्थिति रही।

Tuesday, April 12, 2022

विश्वबंधुत्व दिवस कार्यक्रम - भागलपुर नगर

विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी, शाखा भागलपुर के द्वारा दिनांक 11 सितंबर 2021 को विश्व बंधुत्व दिवस मनाया गया| इस कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय शीला विवाह भवन में समारोह पूर्वक मनाया गया| कार्यक्रम में लगभग 250 की उपस्थिति रही|



कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बृजेंद्र कुमार दुबे एवं मुख्य वक्ता के रूप में परमहंस स्वामी आगमानंद जी के उद्बोधन प्राप्त हुए हैं। कार्यक्रम में केंद्र के कार्यकर्ताओं के साथ ही नगर के अन्य गणमान्य लोगों की भी उपस्थिति रही। 

कार्यक्रम का शुभारंभ भवानी दीदी द्वारा तीन ॐ प्रार्थना एवं अतिथियों के दीप प्रज्वलन से किया गया। विषय प्रवेश कराते हुए प्रांत संपर्क प्रमुख डॉ विजय कुमार वर्मा ने कहा कि विश्व धर्म सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद जी मानो भारतवर्ष के साक्षात विग्रह थे। उनकी वहां उपस्थिति मानो सनातन हिंदू धर्म की हजारों वर्षों की सभ्यता संस्कृति की उपस्थिति थी। जैसा कि भगिनी निवेदिता कहती हैं भारत की धार्मिक चेतना ही उनकी वाणी के रूप में प्रस्फुटित हुई थी। उनकी वाणी भारत के संपूर्ण अतीत के द्वारा सुनिश्चित करके संपूर्ण देशवासियों की वाणी थी। सनातन धर्म कि जिस शाश्वत वाणी को स्वामी जी ने शिकागो धर्म सम्मेलन में विश्व वासियों को सुनाया था उनका मूल स्वर था "समन्वय और एकता"। मुख्य अतिथि बृजेंद्र कुमार दुबे जी ने कहा कि भारत विश्व का मार्गदर्शन करेगा साथ ही भारत की ख्याति को  मानेगा। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कार्यक्रम के मुख्य वक्ता परमहंस स्वामी आगमानंद जी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के सशक्त उद्बोधन से तथा उनके द्वारा भारतीय संस्कृति को मिलने वाले अप्रतिम महत्व से भारतवासियों की दीर्घकालीन निंद्रा टूटी और उन्हें अपने गौरव तथा अस्मिता का बोध हुआ। उन्हें लगा कि वह दीन हीन नहीं हैं। उनके पास संसार को देने के लिए बहुत कुछ है। धर्म महासभा में स्वामी जी ने सिद्ध कर दिया कि शुद्धता पवित्रता और दयालुता किसी एक संप्रदाय की संपत्ति नहीं है। भारत के पास ऐसी आध्यात्मिक संपदा है जो विश्व के लिए एक अनुपम उपहार है। आध्यात्मिक एक्य के धागे से उन्होंने हर वर्ग, हर जाति तथा संप्रदाय के मनुष्यों को एक सुंदर माले के रूप में पिरोया था। आज भारत और विश्व के समक्ष जो चुनौतियां हैं उनका सामना हम उनके आदर्शों और संदेशों के आधार पर शीलता पूर्वक कर सकते हैं। केंद्र परिचय विनीत सिन्हा ने दिया और कहा कि केंद्र एक भारत विजयी भारत के लिए ही स्तर पर कार्य कर रही है। धन्यवाद ज्ञापन डॉ गुरुदेव पोद्दार नगर संचालक जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर डॉ मोहन मिश्र जी द्वारा किया गया। मुख्य रूप से हिमांशु मोहन मिश्र दीपक जी के द्वारा भजन गायन की प्रस्तुति रही।

 

Wednesday, November 24, 2021

विमर्श - विश्वबंधुत्व दिवस कार्यक्रम - भागलपुर नगर



 विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी, शाखा-भागलपुर द्वारा विश्वबंधुत्व दिवस के सुअवसर पर विमर्श का आयोजन रविवार,05 सितम्बर  2021 को संध्या 5:00 - 6:15 बजे ऑनलाइन गूगल मीट पर आयोजन किया गया। कुल उपस्थिति 102 रही।

 कार्यक्रम का शुभारम्भ मंगलाचरण से किया गया बाँका नगर कार्यलय प्रमुख द्वारा केन्द्र परिचय में संचालित गतिविधयों की जानकारी दी गई। मुख्य वक्ता डॉ. रमाशंकर दुबे, कुलपति केंद्रीय विश्वद्यालय, गांधीनगर, गुजरात ने विषय पर मार्गदर्शन करते हुए कहा -

    "विवेकनन्द शिलास्मारक : एक भारत-विजयी भारत' के एक मात्र ऐसा उदाहरण बन गया है; जहां ग्रेनाइट स्मारक ने एक जीवित संगठन को जन्म दिया है।
    आगे उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने 11 सितम्बर 1893 को धर्म संसद में विश्व को शांति को संदेश  दिया था जब हम स्वतंत्रा दिवस के 75 वर्ष पूरे होने का समारोह मना रहे हैं तो हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि 2047 तक भारत स्वतंत्रा के 100 वर्ष पूर्ण करेगा। उस समय भारत की आत्मा सभी क्षेत्रों में प्रकट होगी। भारत विश्व का आध्यात्मिक मार्गदर्शन करेगा। स्वामी विवेकानंद का दृष्टिकोण जो कहता है कि प्रत्येक धर्म अपने अनुयायियों के लिए सही है दुनिया में शांति ल सकता है। यह दृष्टिकोण समावेशी द्रष्टिकोण है । इएलिये प्रत्येक राष्ट्र या धर्म, पुरुष,महिला,परिवार या समुदाय को दूसरों को न केवल सहन करना चाहिए अपितु स्वीकार करना चाहिए और सभी की भलाई के लिए योगदान देना चाहिए।


झंडोत्तोलन कार्यक्रम - भागलपुर नगर


 विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी , शाखा- भागलपुर द्वारा 75वें स्वंत्रता दिवस के सुअवसर पर झंडोत्तोलन कार्यक्रम रविवार, 15 अगस्त 2021 को प्रात: 8:00 बजे मनाया गया। जिसमे विशेष उपस्थिति डॉ. विजय कुमार वर्मा, प्रान्त सम्पर्क प्रमुख जी की रही।  कुल उपस्थिति 15 की रही।

Thursday, August 12, 2021

गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम | भागलपुर नगर



 विवेकानंद केन्द्र कन्याकुमारी, शाखा-भागलपुर द्वारा गुरु पूर्णिमा उत्सव प्रत्यक्ष रूप से  शनिवार, 24 जुलाई 2021 को संध्या 6:00 - 7:30 बजे केन्द्र कार्यालय (402, कृष्णा कुंज अपार्टमेंट, भगत सिंह लेन, तिलकामांझी, भागलपुर) में मनाया गया। कुल उपस्थिति 25 लोगो की रही।

कार्यक्रम का प्रारंभ तीन ओंकार, शांति पाठ, ऐक्य मंत्र एवं गुरु के भजन के साथ हुआ। स्वाध्याय, मातृपूजन, एवं आ. विजय वर्मा जी, प्रान्त संपर्क प्रमुख की विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का समापन ओमकार ध्यान, शांति मंत्र , केंद्र प्रार्थना  एवं पुष्पांजलि के द्वारा हुआ।

विवेकानन्द केंद्र गुरु पूर्णिमा उत्सव के माध्यम से समाज में गुरु के प्रति आदर की भावना की अपेक्षा करता है।

Tuesday, August 10, 2021

गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम ग्राम स्थान गौरीपुर



 विवेकानंद केन्द्र कन्याकुमारी, शाखा-भागलपुर  के ग्राम स्थान गौरीपुर द्वारा गुरु पूर्णिमा उत्सव के अवसर पर मातृ पूजन का कार्यक्रम प्रत्यक्ष रूप से  शनिवार, 24 जुलाई 2021 को प्रातः 9:00 - 10:00 बजे गांव के पुष्तकालय में  किया गया। कुल उपस्थिति 28 लोगो की रही।

कार्यक्रम का प्रारंभ तीन ओंकार, शांति पाठ, ऐक्य मंत्र एवं गुरु के भजन के साथ हुआ। सांस्कार वर्ग के बच्चों के द्वारा मातृपूजन हुआ। कार्यक्रम का समापन शांति मंत्र , केंद्र प्रार्थना  एवं पुष्पांजलि के द्वारा हुआ।

विवेकानन्द केंद्र गुरु पूर्णिमा उत्सव के माध्यम से समाज में गुरु के प्रति आदर की भावना की अपेक्षा करता है।

Saturday, July 31, 2021

गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम बांका नगर स्थान



 विवेकानंद केन्द्र कन्याकुमारी, शाखा-बैंक के द्वारा  गुरु पूर्णिमा का कार्यक्रम प्रत्यक्ष रूप से  शनिवार, 24 जुलाई 2021 को प्रातः 7:00 - 8: बजे केन्द्र कार्यलय, परिसदन रोड, बैंक में मनाया गया। कुल उपस्थिति 11 लोगो की रही। 

कार्यक्रम का प्रारंभ तीन ओंकार, शांति पाठ, ऐक्य मंत्र एवं गुरु के भजन के साथ हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य उपस्थिति विभाग संगठक धर्मदास भैया का रहा। कार्यक्रम में गुरु गुरु पूर्णिमा के महत्व पर विभाग संगठक जी द्वारा मार्गदर्शन मिला। कार्यक्रम का समापन शांति मंत्र, केंद्र प्रार्थना  एवं पुष्पांजलि के द्वारा हुआ। 

विवेकानन्द केंद्र गुरु पूर्णिमा उत्सव के माध्यम से समाज में गुरु के प्रति आदर की भावना की अपेक्षा करता है।

Wednesday, June 16, 2021

Swami Vivekananda Jayanti - Pushpanjali - Bhagalpur


 आज स्वामी विवेकानन्द  जन्मतिथि के अवसर पर विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी,शाखा-भागलपुर द्वारा रानीलक्ष्मी बाई चौक पर साहित्य प्रदर्शनी एवं संध्या में भागलपुर के व्यस्ततम वैरायटी चौक  पर मारवाड़ी युवा मंच के संयुक्त तत्वाधान में पुष्पांजली कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

Thursday, December 24, 2020

भगिनी निवेदिता की भारत भक्ति



 विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी,शाखा-भागलपुर एवं श्री रामकृष्ण पाठ् चक्र के संयुक्त तत्वाधान में भगिनी निवेदिता जयंती के शुभ अवसर पर भगिनी निवेदिता की भारत भक्ति विषय पर विमर्श का आयोजन किया गया कार्यक्रम में प्रो.अमिता मोइत्रा जी ने विषय प्रवेश करते हुए भगिनी निवेदिता को महान देशभक्त सन्तान की व्याख्या दी।
मुख्य वक्ता स्वामी भावात्मानंद जी  सचिव रामकृष्ण मिशन मुजफ्फपुर ने विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगिनी निवेदिता ने भारतीय जीवन पद्धति से शिक्षा का प्रचार प्रसार किया। साथ ही जब देश की स्वतंत्रता जी बात आई उसमें भी उनकी भूमिका महत्वपूर्ण थी।  वह देश के विभन्न संगठन गरम  दल और नरम दल  सभी के साथ सामान्य रूप से जुड़ी थी और वो अपने को रामकृष्ण मां शारदा के उद्देश्यों के अनुरूप अपने जीवन को डालने का प्रयास करती रही। स्वामी विवेकानन्द की गुरु भक्ति एवं राष्ट्रभक्ति की तरह ही भगिनी निवेदिता भी पूर्ण रूप से गुरु पथ गामिनी थी भगिनी निवेदिता का आदर्श हम भारतीयों के लिए अनुकरणीय है।

Tuesday, October 13, 2020

विश्व बंधुत्व ही हमारी संस्कृति का आधार

 6 सितंबर विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी शाखा भागलपुर के द्वारा मासिक विमर्श के कार्यक्रम में वर्तमान काल मैं विश्व बंधुत्व को प्रसांगिकता विषय पर ऑनलाइन विमर्श का आयोजन किया गया ये विमर्श विशेष शिलास्मारक के 50 वर्ष पूर्ण होने एवं विश्व बंधुत्व दिवस के संदर्भ में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ तीन ओंकार प्रार्थना से हुआ उसके उपरांत गीत हुआ । कार्यक्रम में नगर प्रमुख प्रो.राज भूषण प्रसाद ने केंद्र परिचय देते हुए कहा कि विवेकानंद केंद्र अध्यात्म प्रेरित सेवा संगठन है जिसका लक्ष्य है मनुष्य निर्माण से राष्ट्र का पुनरुत्थान नगर संपर्क प्रमुख नमन मिश्रा जी ने एक भारत विजय भारत का परिचय देते हुए कहा कि विवेकानंद शिलास्मारक पूरे विश्व में एक राष्ट्रीय स्मारक के रूप में कार्य कर रहा है पूरे देश को एकता और विजय का संदेश दे रहा है। मुख्य वक्ता प्रो० नंद कुमार यादव जी(पूर्व कुलपति झारखण्ड विश्वविद्यालय,राँची) ने विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वामी जी का विचार परमाणु बम से भी शक्तिशाली है जो पूरे विश्व को भाईचारा और बंधुत्व का संदेश देता है जिस प्रकार स्वामी विवेकानंद ने दूसरे देश मे जाकर बंधुत्व का संदेश दिया आज उसी विचार को जीवंत करने की आवश्यकता है,बंधुत्व का विचार ही इस राष्ट्र को सर्वोपरि बनाएगा।



भागलपुर में गुरुपूर्णिमा उत्सव


 विवेकानन्द केन्द्र भागलपुर द्वारा गुरुपूर्णिमा उत्सव के अवसर परगुरुपूर्णिमा के साथ दायित्व ग्रहण  का कार्यक्रम भी रखा गया। कार्यक्रम में आ.विजय वर्मा जी द्वारा गुरु के महत्व और दायित्व बोध पर प्रकाश डाला गया कार्यक्रम प्रत्यक्ष हुआ। कार्यक्रम में माननीय निवेदिता दीदी द्वारा लिखित गुरुपूर्णिमा पत्र का पठन आ. शिवेष दत्त मिश्र जी नगर संपर्क प्रमुख द्वारा किया गया। कार्यक्रम कुल  उपस्थिति 18 रही की रही। इसके साथ संस्कार वर्ग के कार्यकर्ताओं द्वारा घरों में मातृ-पूजन किया गया उसके के बाद वीडियो और फ़ोटो उनके द्वारा भेजा गया लगभग 11 परिवार में मातृ-पूजन कार्यक्रम आयोजित किये गए।