Showing posts with label world brotherhood day. Show all posts
Showing posts with label world brotherhood day. Show all posts

Monday, October 5, 2026

सूर्य नमस्कार का आयोजन विश्व बंधुत्व दिवस पर कांगड़ा द्वारा

विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी, उत्तर प्रांत, कांगड़ा द्वारा विश्व बंधुत्व दिवस का अत्यंत गरिमामय आयोजन किया गया। यह दिवस स्वामी विवेकानंद द्वारा 11 सितंबर 1893 को शिकागो में विश्व धर्म महासभा में दिए गए ऐतिहासिक भाषण की स्मृति में आयोजित किया जाता है। इसी श्रृंखला में स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल, मटौर में आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय के कुल 120 विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह एवं अनुशासन के साथ सूर्य नमस्कार में सहभागिता की।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वामी विवेकानंद के महान विचारों को विद्यार्थियों एवं समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाना तथा उनमें राष्ट्रभाव एवं सांस्कृतिक चेतना जागृत करना था। इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी, के उत्तर प्रांत संचालक श्री अशोक रैना ने स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं को आत्मसात करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि स्वामीजी ने संपूर्ण विश्व के सामने भारत की आध्यात्मिक शक्ति और समृद्ध संस्कृति का संदेश रखा तथा मानव मात्र में एकता, समानता और बंधुत्व की भावना को रेखांकित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार केवल पढ़ने या सुनने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उन्हें अपने दैनिक जीवन और चरित्र में उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। 

अंत में, धन्यवाद ज्ञापन, शांति मंत्र सभा का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

विश्व बंधुत्व दिवस के अवसर पर ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन भागलपुर शाखा

विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी, बिहार, भागलपुर शाखा की ओर से सोमवार, २१ सितंबर २०२६ को आनंद राम ढंढणिया सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के सभागार में विश्व बंधुत्व दिवस के अवसर पर ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल २७८ उपस्थिति, १७८ छात्र-छात्राएं सहित शहर के १०० से अधिक प्रबुद्ध एवं विद्वत जनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

 कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर मोहन मिश्रा, नगर प्रमुख नेकिया एवं प्रोफेसर राज भूषण प्रसाद, विभाग संचालक ने विवेकानंद केंद्र के उद्देश्यों के साथ विविध कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की। श्री सुधीर तिवारी, उत्सव प्रमुख ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता विवेकानंद केंद्र की राष्ट्रीय अध्यक्षा सुश्री निवेदिता रघुनाथ भिड़े दीदी थीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर संदीप लाल जी रहे। वि. केंद्र से सुश्री सुमित्रा बहन, विभाग संगठक एवं श्री कमलकांत जी प्रांत संगठक की भी उपस्थिति रही। 

कार्यक्रम में भागलपुर शहर के विभिन्न प्रमुख महाविद्यालयों सुंदरवती महिला महाविद्यालय, मारवाड़ी कॉलेज, टी. एन. बी. कॉलेज एवं बी. एन. कॉलेज के १७८ छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे, जिन्होंने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर आधारित लेख एवं बहुविकल्पीय प्रश्नों की लिखित परीक्षा में भाग लिया था। प्रतियोगिता में सफल युवाओं को प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान किया गया।

सुश्री निवेदिता दीदी ने युवाओं को बताया कि स्वामी विवेकानंद ने पूरा जीवन अपने राष्ट्र के पुनरुत्थान के लिए समर्पित कर दिया था। १८९३ के शिकागो धर्म सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद की पहचान एक प्रभावशाली भारतीय प्रमुख वक्ता के रूप में बनी और उनके राष्ट्र निर्माण के विचारों से विस्तार से अवगत कराया। अपने प्रेरणादायी संबोधन में उन्होंने युवाओं को स्पष्ट संदेश दिया कि अनेक संघर्षों, प्रतिकूल परिस्थितियों और कठिनाइयों के बावजूद स्वामी जी ने अपने राष्ट्र तथा संस्कृति के उत्थान के लिए कार्य करना कभी नहीं छोड़ा; अतः आज के युवाओं को भी उन्हीं के आदर्शों पर चलकर निस्वार्थ भाव से राष्ट्र सेवा में समर्पित होना चाहिए। 

प्राचार्य डॉक्टर संदीप लाल जी ने युवाओं को प्रथम अपने चरित्र निर्माण पर ध्यान देने पर बल देने को कहा उन्होंने अपने व्यक्तित्व विकास के लिए लगातार प्रयास करने की अपील भी की। 

डॉक्टर विजय कुमार वर्मा (प्रान्त अमृत परिवार प्रमुख) ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Thursday, October 1, 2026

विश्व बंधुत्व दिवस का आयोजन रेड क्रॉस के सभागार में गया जी द्वारा

विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी, बिहार, गया जी द्वारा रेड क्रॉस के सभागार में विश्व बंधुत्व दिवस उत्सव का भव्य आयोजन 11 सितम्बर 2026 को किया गया कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए व्यवसायियों, शिक्षाविदों, चिकित्सकों, समाज सेवकों, विद्यार्थियों, मीडिया बंधुओं एवं विवेकानन्द केन्द्र के कार्यकर्ताओं सहित लगभग 225 लोगों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। 

कार्यक्रम का शुभारंभ तीन ओंकार, शांति पाठ, देशभक्ति गीत, विवेकानन्द केन्द्र के परिचय तथा स्वदेश मंत्र के साथ हुआ। तत्पश्चात विवेकानन्द केन्द्र के विभाग सह-संचालक ने आगंतुक अतिथियों का स्वागत, मंचासीन अतिथियों का परिचय तथा व्याख्यान के विषय की परिचयात्मक प्रस्तुति दी।। इस गरिमामयी कार्यक्रम में मगध रेंज के आईजी आदरणीय श्री विकास वैभव जी ने मुख्य अतिथि तथा मगध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. दिलीप कुमार केसरी जी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में सभा को सुशोभित किया। 

अपने संबोधन में कुलपति प्रो. दिलीप कुमार केसरी जी ने स्वामी विवेकानन्द द्वारा विश्व धर्म संसद में दिए गए 'वसुधैव कुटुंबकम' व विश्व शांति हेतु विश्व बंधुत्व के संदेश की व्याख्या करते हुए मानवता की अनिवार्यता पर प्रकाश डाला।
 

मुख्य अतिथि आईजी श्री विकास वैभव जी ने भारतीय संस्कृति तथा सनातन परंपरा का उल्लेख करते हुए विश्व बंधुत्व की विचारधारा एवं वर्तमान समय में उसकी सीमाओं पर विस्तृत प्रकाश डाला और इसके लिए मानव धर्म के अनुकरण का परामर्श दिया। 

अंत में, धन्यवाद ज्ञापन, शांति मंत्र तथा प्रसाद वितरण के साथ सभा का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

Wednesday, September 30, 2026

विश्व बंधुत्व दिवस के अवसर विचार गोष्ठी का आयोजन सागर शाखा द्वारा

विश्व बंधुत्व दिवस के पावन अवसर पर विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी, सागर शाखा द्वारा स्वामी विवेकानन्द जी के 11 सितम्बर 1893 को शिकागो में दिए गए ऐतिहासिक उद्बोधन की स्मृति में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। शिक्षाविदों, युवाओं और कार्यकर्ताओं सहित कुल 75 प्रतिभागियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं समाज के विभिन्न वर्गों को स्वामी जी के विश्व बंधुत्व, चरित्र निर्माण एवं राष्ट्र निर्माण संबंधी विचारों से परिचित कराना था। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त जिला न्यायाधीश श्री राजेश सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में किशोर न्याय बोर्ड की प्रधान मजिस्ट्रेट श्रीमती वीणा अग्निहोत्री उपस्थित रहीं। 

साथ ही, विवेकानंद केंद्र मध्य प्रांत की प्रांत संगठक सुश्री रचना जानी, धर्मेंद्र शर्मा तथा स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अनिल तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि श्री राजेश सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वामी जी का शिकागो भाषण भारत की आत्मा का स्वर था; न्याय और विश्व बंधुत्व समान भाव पर आधारित हैं और उनके विचारों को अपनाकर समाज में अपराध व भेदभाव को कम किया जा सकता है। 

प्रांत संगठक रचना दीदी ने रेखांकित किया कि संघर्ष और अशांति के वर्तमान दौर में स्वामी जी का सर्वधर्म समभाव का संदेश और भी प्रासंगिक हो गया है। विशिष्ट अतिथि वीणा अग्निहोत्री ने नारी शक्ति, युवा शक्ति और चरित्र निर्माण के महत्व पर बल दिया।
 

वहीं धर्मेंद्र शर्मा ने केंद्र की गतिविधियों का परिचय देते हुए “उत्तिष्ठत भारत” युवा प्रेरणा ऑनलाइन प्रतियोगिता की जानकारी दी, जिसके तहत 16 से 35 वर्ष के 5 लाख युवाओं को जोड़ने और 1,000 युवाओं को चरित्र निर्माण का प्रशिक्षण देने का लक्ष्य है। 

अंत में, सभी उपस्थित जनों ने स्वामी जी के आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।  

विश्व बंधुत्व दिवस कार्यक्रम का आयोजन कालिदास अकादमी परिसर उज्जैन द्वारा

विश्व बंधुत्व दिवस के गरिमामयी अवसर पर विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी, मध्य प्रदेश उज्जैन शाखा द्वारा कालिदास अकादमी परिसर, उज्जैन में "स्वामी विवेकानंद आज भी प्रासंगिक हैं" विषय पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन 11 सितम्बर 2026 को किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक, युवा एवं विवेकानन्द केन्द्र के कार्यकर्ता सहित कुल 437 प्रतिभागियों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।

 कार्यक्रम में श्री सुदर्शन शिशुलकर ने स्वामी जी के विचारों को आत्मसात करने, श्री वीरेंद्र शर्मा ने केन्द्र की सेवा गतिविधियों का परिचय कराने तथा श्री मनीष खंडेलवाल ने अतिथियों का परिचय प्रस्तुत करने का कार्य किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सेवा प्रमुख श्री पराग अभ्यंकर रहे, और अध्यक्षता श्री माधव काकाणी ने की। 

अपने ओजस्वी उद्बोधन में मुख्य वक्ता श्री पराग अभ्यंकर ने कहा कि युवाओं में ऊर्जा, सामर्थ्य और प्रतिभा प्रचुर मात्रा में होती है, किंतु उसे सही दिशा देने के लिए संस्कार, विवेक और राष्ट्रबोध आवश्यक हैं। उन्होंने युवाओं से अपनी शक्ति को समाज व राष्ट्रहित से जोड़ने तथा अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहने का आह्वान किया। उन्होंने रेखांकित किया कि भारत की पहचान प्राचीन संस्कृति और अध्यात्म के साथ-साथ त्याग व सेवा की भावना में निहित है।


श्रीमती स्मिता विफ्ट के कुशल संचालन में आयोजित यह कार्यक्रम अत्यंत प्रेरणादायी रहा।

युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन विश्व बंधुत्व दिवस के अवसर पर शिवपुरी द्वारा

विश्व बंधुत्व दिवस के पावन अवसर पर विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी, मध्य प्रदेश, शिवपुरी शाखा द्वारा यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, आरजीपीव्ही, सतनवाड़ा, शिवपुरी में युवा संवाद कार्यक्रम का गरिमामयी आयोजन 11 सितम्बर 2026 किया गया। इस आयोजन में समाज के प्रबुद्धजन, प्राध्यापकगण, विवेकानन्द केन्द्र के कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं सहित कुल 165 प्रतिभागियों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ तीन ओंकार, प्रार्थना एवं प्रेरणा गीत के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में लेखक, विचारक एवं प्रखर वक्ता प्रो. दिग्विजय सिंह सिकरवार, सहायक प्राध्यापक, विधि विभाग, शिवपुरी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्री विपिन शर्मा, नगर सह संघचालक श्री प्रमोद पांडे तथा नगर संचालक श्री गोपाल कृष्ण सिंघल उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्री नरेंद्र दीक्षित, श्री मुकेश जैन, डॉ. प्रज्ञा शर्मा, श्री सुरेश शर्मा, श्री नरेंद्र श्रीवास्तव, श्री राजकुमार शर्मा, श्री राजेश मिश्रा, श्री पूरन सिंह धाकड़, श्री चंदन सिंह धाकड़ और श्री केशव शर्मा सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे। 

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्वामी विवेकानन्द जी के विचारों से जोड़ते हुए राष्ट्र निर्माण एवं विश्व बंधुत्व की भावना को सुदृढ़ करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूआईटी आरजीपीव्ही के प्रभारी निदेशक प्रो. संजीव गुप्ता ने की। स्वागत भाषण देते हुए सह विभाग संचालक श्री विपिन शर्मा ने विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी का परिचय, उसकी कार्यपद्धति तथा विभिन्न सेवा एवं संस्कारात्मक गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से स्वामी विवेकानन्द जी के विचारों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सहभागी बनने का आह्वान किया।


 
मुख्य वक्ता प्रो. दिग्विजय सिंह सिकरवार ने अपने उद्बोधन में कहा कि 11 सितम्बर वह ऐतिहासिक दिवस है, जब स्वामी विवेकानन्द जी ने शिकागो की विश्व धर्म संसद में भारत की सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत का परिचय देकर देश को विश्व मंच पर विशिष्ट पहचान दिलाई। उन्होंने बल दिया कि वर्तमान समय में स्वामी जी के विचार और भी अधिक प्रासंगिक हैं तथा आज की पीढ़ी को संस्कारित करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। 

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रो. संजीव गुप्ता ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द ने अल्पायु में ही भारत के खोए हुए स्वाभिमान को पुनर्स्थापित करने का महान कार्य किया और वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में विश्व बंधुत्व का उनका संदेश सम्पूर्ण मानवता के लिए मार्गदर्शक है।

कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन विभाग कार्यपद्धति प्रमुख शिशुपाल सिंह जादौन ने किया ।

आयोजन का समापन शांति मंत्र के साथ हुआ।

विश्व बंधुत्व दिवस का आयोजन महाकौशल कॉलेज, जबलपुर द्वारा

विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी, जबलपुर द्वारा महाकौशल कॉलेज, जबलपुर के विशेष सहयोग से विश्व बंधुत्व दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में महाविद्यालयीन स्टाफ, कार्यकर्ताओं और छात्र-छात्राओं सहित कुल 200 प्रतिभागियों ने सहभागिता की।

 इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्वामी विवेकानन्द जी के विचारों से प्रेरित कर भारतीय गौरव, आत्मविश्वास, चरित्र निर्माण एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों से जोड़ना था। आयोजन में मुख्य अतिथि श्री मदन ठाकरे, महाकौशल कॉलेज के प्राचार्य श्री अलकेश चतुर्वेदी, विवेकानंद केंद्र के विभाग संचालक श्री वेद प्रकाश, विभाग संगठक सुश्री माया पराड़कर, विभाग प्रमुख श्री मोहन चक्रवैश्य तथा नगर प्रमुख श्री अनिकेत गौरिया सहित समिति के श्री इंद्रजीत चौहान, श्री अभिषेक श्रीवास्तव, श्री विनय पटेल, श्री दुर्गेश, श्री जीतू एवं अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। 

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि 11 सितम्बर 1893 को शिकागो की विश्व धर्म संसद में स्वामी विवेकानंद द्वारा दिया गया ऐतिहासिक उद्बोधन केवल एक भाषण नहीं, बल्कि विश्व मंच पर भारत के सभ्यतागत आत्मविश्वास की उद्घोषणा थी। उन्होंने अपने संबोधन के माध्यम से भारतीय संस्कृति के ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ और विश्व बंधुत्व के संदेश को संपूर्ण विश्व तक पहुंचाया। वक्ताओं ने रेखांकित किया कि औपनिवेशिक शासन के दौर में भी स्वामी जी ने भारतीय युवाओं को अपनी संस्कृति, ज्ञान परंपरा और सामर्थ्य पर विश्वास करना सिखाया, जो 133 वर्ष बाद भी उतना ही प्रासंगिक है। 

वर्तमान युवा पीढ़ी की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा कि देश की वास्तविक युवा शक्ति शिक्षा, नवाचार, स्टार्टअप, खेल, तकनीक, सेना और समाज सेवा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रही है। वक्ताओं ने कहा कि आज के युवाओं के पास सूचना और तकनीकी संसाधनों की प्रचुरता है, किंतु सूचना को विवेक में, ऊर्जा को सृजन में तथा असहमति को सकारात्मक परिवर्तन में बदलने के लिए सही दिशा आवश्यक है। यह दिशा स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्राप्त हो सकती है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे ज्ञान, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, स्वदेशी उद्योग, नवाचार तथा सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन में सक्रिय भूमिका निभाएं। 

कार्यक्रम में इस बात पर विशेष बल दिया गया कि आधुनिकता और भारतीयता परस्पर विरोधी नहीं हैं। आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के समन्वय से ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है। वक्ताओं ने कहा कि “Gen-Z समस्या नहीं, बल्कि भारत की सबसे बड़ी संभावना है।” आवश्यकता इस पीढ़ी को स्वामी विवेकानंद के आत्मविश्वास, चरित्र, सेवा, साहस और विश्व बंधुत्व के आदर्शों से जोड़ने की है। 

मुख्य अतिथि श्री मदन ठाकरे ने भी युवाओं से राष्ट्रहित में अपनी प्रतिभा और ऊर्जा का उपयोग करने का आह्वान किया। 

अंततः कार्यक्रम के माध्यम से सभी युवाओं को स्वामी जी के विचारों के अनुरूप आत्मविश्वासी, चरित्रवान एवं राष्ट्रनिष्ठ नागरिक बनने का सशक्त संदेश दिया गया।

Wednesday, September 23, 2026

विश्व बंधुत्व दिवस का आयोजन शिमला द्वारा

11 सितंबर 2026 को विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी शाखा शिमला, राजकीय संस्कृत महाविद्यालय फागली शिमला और रोटरी क्लब शिमला हिल क्वींस के संयुक्त तत्वावधान में "विश्व बंधुत्व दिवस" का सफल आयोजन किया गया, जिसमें कुल 170 प्रतिभागियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। इस भव्य समारोह की भूमिका के रूप में 10 सितंबर 2026 को एक अंतर-महाविद्यालयीन भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया था। 

मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन, त्रिओंकार एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान (IIAS) शिमला के जन संपर्क अधिकारी डॉ. अखिलेश पाठक ने स्वामी विवेकानंद के संदेशों के संदर्भ में विश्व बंधुत्व दिवस की वर्तमान प्रासंगिकता पर अपने अनमोल विचार साझा किए। 

समारोह की अध्यक्षता राजकीय संस्कृत महाविद्यालय फागली के प्रधानाचार्य डॉ. गिरीश कुमार शर्मा ने की, जिन्होंने युवाओं को वैश्विक भाईचारे और सांस्कृतिक मूल्यों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर पूर्व दिन आयोजित भाषण प्रतियोगिता के प्रतिभावान विजेताओं को मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष द्वारा पुरस्कार व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। 

प्रेरणादायी विचारों, उत्साह और भावी पीढ़ी को एकजुट करने के संकल्प के साथ इस सफल कार्यक्रम का औपचारिक समापन शांति मंत्र के पाठ एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।

'विश्व बंधुत्व दिवस' के पावन अवसर पर विमर्श कार्यक्रम का आयोजन दुर्ग द्वारा

11 सितम्बर 2026 को 'विश्व बंधुत्व दिवस' के पावन अवसर पर विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी, मध्य प्रदेश प्रांत, दुर्ग, शासकीय विज्ञान महाविद्यालय, दुर्ग में एक विचारोत्तेजक विमर्श कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।इस गरिमामयी कार्यक्रम में कुल 302 प्रतिभागियों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही, जिनमें महाविद्यालय के प्राध्यापक, शोधार्थी और छात्र-छात्राएं शामिल थे। 

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय सिंह के स्वागत अभिभाषण से हुआ, जिन्होंने सभी अतिथियों का अभिनंदन करते हुए दिवस की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सेवानिवृत्त पूर्व भारतीय वन अधिकारी आदरणीय श्री राकेश चतुर्वेदी जी उपस्थित रहे। 

मुख्य वक्ता आदरणीय श्री राकेश चतुर्वेदी जी ने भारतीय जीवन-दर्शन के सार्वभौमिक संदेश 'वसुधैव कुटुंबकम' को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद जी के विचारों पर चलने तथा समाज में एकजुटता व पर्यावरण-हितैषी चेतना के प्रसार के लिए प्रेरित किया। 

विमर्श के दौरान वक्ताओं ने विश्व बंधुत्व, राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक धरोहर एवं सामाजिक समरसता जैसे गंभीर व समसामयिक विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया।

पूरा आयोजन मध्य प्रांत के प्रांत प्रमुख आदरणीय श्री शशि दत्त गगरानी जी की विशेष एवं गरिमामयी उपस्थिति में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

विश्व बंधुत्व दिवस का आयोजन पीजीवी कॉलेज एवं शासकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय, ग्वालियर में

स्वामी विवेकानन्द जी द्वारा 11 सितम्बर 1893 को शिकागो विश्व धर्म महासभा में दिए गए ऐतिहासिक संदेश तथा वसुधैव कुटुम्बकम् की भावना के स्मरण में विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी, शाखा ग्वालियर द्वारा विश्व बंधुत्व दिवस के अवसर पर पीजीवी कॉलेज एवं शासकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय, ग्वालियर में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। केंद्र के कार्यकर्ता, शुभचिंतक, महाविद्यालयीन स्टाफ तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं सहित कुल 300 प्रतिभागियों की उपस्थिति रही। 


पीजीवी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में हिंदी व्याख्याता डॉ. कपिल सिंह राघव मुख्य अतिथि, लोकतंत्र सेनानी संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मोहन बिटवेकर विशेष अतिथि तथा पूर्व सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संयोजन प्राचार्य सुनील पाठक द्वारा किया गया। अपने उद्बोधन में डॉ. कपिल सिंह राघव एवं मोहन बिटवेकर ने युवाओं से स्वामी विवेकानंद के आह्वान को आत्मसात कर राष्ट्रकार्य में सक्रिय योगदान देने का आग्रह किया। वहीं अध्यक्षीय उद्बोधन में विवेक नारायण शेजवलकर ने कहा कि शिकागो धर्म महासभा में स्वामी विवेकानंद द्वारा धर्म, विज्ञान और भारतीय संस्कृति पर व्यक्त विचार आज भी विश्व शांति और मानवता के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं। उन्होंने युवाओं से स्वामी जी के "Be and Make" के संदेश को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

दूसरी ओर शासकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम प्राचार्य महेश शर्मा की अध्यक्षता एवं विवेकानंद केंद्र के जीवनव्रती कार्यकर्ता व नगर संगठक श्री श्रवण कुमार तिवारी के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। अपने संबोधन में श्री श्रवण कुमार तिवारी ने युवाओं से विवेकानंद केंद्र के कार्यों से जुड़कर व्यक्ति निर्माण, समाज सेवा एवं राष्ट्र उत्थान के कार्यों में सहभागी बनने का आह्वान किया। 

कार्यक्रम के उपरांत विद्यार्थियों द्वारा विश्व बंधुत्व एवं राष्ट्रीय जागरूकता का संदेश देने हेतु एक विशाल जागरूकता रैली भी निकाली गई।

इन दोनों कार्यक्रमों में केंद्र के नगर प्रमुख श्री बी.डी. राजपूत, श्री जनार्दन त्यागी, श्री गिरीश कुमार पाल, ममता अग्रवाल, गिरजा गर्ग की उपस्थिति रही।

इन आयोजनों के माध्यम से स्वामी विवेकानन्द जी के विश्व बंधुत्व, मानव एकता और राष्ट्र निर्माण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का सफल प्रयास किया गया।

विश्व बंधुत्व दिवस का आयोजन नागार्जुन शासकीय स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय, रायपुर

विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी, रायपुर द्वारा विश्व बंधुत्व दिवस के पावन अवसर पर नागार्जुन शासकीय स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय, रायपुर में एक विशेष एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन 11 सितम्बर को किया गया। आयोजन में महाविद्यालयीन स्टाफ, शोधार्थियों और विद्यार्थियों सहित कुल 151 प्रतिभागियों की उत्साहजनक उपस्थिति रही। 

यह गरिमामयी कार्यक्रम विवेकानन्द केन्द्र, मध्य प्रांत के प्रांत प्रमुख आदरणीय श्री शशि दत्त गगरानी जी के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ, रायपुर के पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला जी कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। 

अपने ओजस्वी उद्बोधन में मुख्य वक्ता एवं अतिथियों ने स्वामी विवेकानंद जी द्वारा 11 सितम्बर 1893 को शिकागो विश्व धर्म संसद में दिए गए ऐतिहासिक संदेश की प्रासंगिकता पर गहन प्रकाश डाला। उन्होंने रेखांकित किया कि विश्व बंधुत्व, मानवता, सहिष्णुता एवं राष्ट्रनिष्ठा के स्वामी जी के विचार आज भी समाज के लिए सच्चे मार्गदर्शक हैं।

वक्ताओं ने युवाओं का आह्वान किया कि वे स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों को जीवन में अपनाकर अपने व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करें और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

विश्व बंधुत्व दिवस के इस आयोजन ने सभी उपस्थितजनों को स्वामी जी के विचारों एवं सर्व-मानवता के संदेश से गहराई से अनुप्राणित किया।

विश्व बंधुत्व दिवस का आयोजन इन्दौर द्वारा

विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी, इन्दौर एवं एसजीएसआईटीएस SGSITS, इन्दौर के संयुक्त तत्वावधान में 11 सितम्बर 1893 को शिकागो विश्व धर्म संसद में स्वामी विवेकानन्द द्वारा दिए गए ऐतिहासिक उद्बोधन की स्मृति में विश्व बंधुत्व दिवस का भव्य आयोजन किया गया। युवाओं को स्वामी जी के जीवन, विचारों एवं राष्ट्र निर्माण के संदेश से प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में 200 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम का संचालन प्रो. अजीत बरगले ने किया, संयोजन प्रो. निधि ओसवाल द्वारा किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रसाद व्यास ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर  श्री अतुल शैठ,  श्री उमेश खंडेलवाल, श्री सोनू गुप्ता और श्री हितेश सोनी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री लखन यादव ने स्वामी विवेकानन्द के जीवन की प्रेरणादायक घटनाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि कन्याकुमारी की शिला पर 72 घंटे के ध्यान के पश्चात स्वामी जी को अपने जीवन ध्येय की स्पष्टता प्राप्त हुई। उन्होंने आर्थिक अभावों, अपरिचित वातावरण और विभिन्न चुनौतियों का धैर्यपूर्वक सामना करते हुए शिकागो में भारत की सांस्कृतिक समृद्धि का परचम लहराया। 

सीए अनुराग जोशी ने अपने उद्बोधन में कहा कि ब्रिटिश शासनकाल में भारत के प्रति बनी पिछड़ी धारणा को स्वामी जी के भाषण ने बदल दिया, जिसकी सराहना अमेरिकी समाचार पत्रों ने भी की।

वहीं, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे SGSITS के निदेशक प्रो. नितेश पुरोहित ने वैज्ञानिक दृष्टांत देते हुए कहा कि जिस प्रकार इलेक्ट्रॉन को उच्च कक्षा में पहुँचने के लिए ऊर्जा की आवश्यकता होती है, उसी प्रकार जीवन में उच्च उपलब्धियाँ प्राप्त करने के लिए युवाओं को स्वामी जी के विचारों से प्रेरणा ग्रहण करनी चाहिए। 

इस अवसर पर आगामी “उत्तिष्ठ भारत” युवा प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन भी किया गया और कार्यक्रम का समापन पूर्ण वन्दे मातरम् के सुमधुर गायन के साथ हुआ।

Tuesday, September 22, 2026

विश्व बंधुत्व दिवस कार्यक्रम का आयोजन सैम ग्लोबल यूनिवर्सिटी भोपाल द्वारा

विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी, मध्य प्रदेश प्रांत, भोपाल द्वारा सैम ग्लोबल यूनिवर्सिटी में विश्व बंधुत्व दिवस के शुभ अवसर पर एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का सफल आयोजन 11 सितम्बर 2026 को किया गया। इस आयोजन में कुल 76 विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों ने अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई। 

इस विशेष कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा छात्र-छात्राओं को स्वामी विवेकानंद जी के विश्व बंधुत्व के शाश्वत संदेश से परिचित कराना तथा उन्हें राष्ट्र निर्माण एवं सकारात्मक सामाजिक सहभागिता के महत्व के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता महानगर प्रमुख श्री सौरभ शुक्ल जी रहे, जिन्होंने अपने ओजस्वी उद्बोधन में युवाओं को चरित्र निर्माण, नैतिक मूल्यों और समाज कल्याण के लिए समर्पित होकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

 इस अवसर पर यूनिवर्सिटी परिसर में “युवा भारत नेतृत्व अभियान” के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन भी किया गया और उपस्थित युवाओं को इस राष्ट्रव्यापी अभियान से जुड़कर अपना सकारात्मक योगदान देने का आह्वान किया गया।

विश्व बंधुत्व दिवस का आयोजन 'प्रतिज्ञा कोचिंग सेंटर' भोपाल, द्वारा

विश्व बंधुत्व दिवस के गरिमामयी अवसर पर विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी,मध्य प्रदेश प्रांत, भोपाल एम.पी. नगर स्थित 'प्रतिज्ञा कोचिंग सेंटर' भोपाल, में एक विशेष कार्यक्रम 11 सितम्बर 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल 58 विद्यार्थियों एवं युवाओं ने सक्रियता से भाग लिया और प्रेरणादायी विचारों को आत्मसात किया। 

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को स्वामी विवेकानंद जी के सार्वभौमिक विश्व बंधुत्व के संदेश से जोड़ना तथा राष्ट्र निर्माण एवं सकारात्मक सामाजिक सहभागिता में उनकी भूमिका का बोध कराना था। 

आयोजन के दौरान प्रतिज्ञा कोचिंग सेंटर के निदेशक डॉ. अनिल द्वारा “युवा भारत नेतृत्व अभियान” के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन किया गया।

 इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए देश के विकास में युवाओं के नेतृत्व और नैतिक दायित्वों के महत्व पर प्रकाश डाला तथा उन्हें अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

विश्व बंधुत्व दिवस का आयोजन सरदार वल्लभभाई पटेल पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, भोपाल में

विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी, मध्य प्रदेश प्रांत, भोपाल द्वारा विश्व बंधुत्व दिवस के पावन अवसर पर 'सरदार वल्लभभाई पटेल पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, भोपाल' में एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों व शिक्षकों सहित कुल 206 प्रतिभागियों की उत्साहजनक उपस्थिति रही।

 इस विशेष कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानन्द जी के विश्व बंधुत्व, चरित्र निर्माण एवं राष्ट्र निर्माण के विचारों से जोड़ना था। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित प्रांत कार्यालय प्रमुख श्री अमिताभ श्रीवास्तव जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए स्वामी विवेकानन्द जी के ऐतिहासिक शिकागो भाषण और वर्तमान समय में उनके विचारों की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विभाग व्यवस्था प्रमुख श्री मनोज पाठक जी, श्री शिवम सिंह एवं श्री धार्मिक पंड्या जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान आगामी “उत्तिष्ठ भारत” प्रतियोगिता के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन किया गया और सभी विद्यार्थियों को इस प्रतियोगिता में अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया।

'विश्व बंधुत्व दिवस' कार्यक्रम का आयोजन एनसीईआरटी, भोपाल द्वारा

विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी, मध्य प्रदेश प्रांत, भोपाल द्वारा 'विश्व बंधुत्व दिवस' के पावन उपलक्ष्य में रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एनसीईआरटी, भोपाल में एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का सफल आयोजन 11 सितम्बर 2026 को किया गया। इस विशेष कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानन्द जी के सार्वभौमिक विश्व बंधुत्व, राष्ट्र निर्माण तथा चरित्र निर्माण संबंधी विचारों से अवगत कराना और उन्हें इन मूल्यों को जीवन में उतारने के लिए प्रेरित करना था। इस आयोजन में कुल 156 विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अन्य सहभागियों की उत्साहजनक उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रांत कार्यालय प्रमुख श्री अमिताभ श्रीवास्तव जी उपस्थित रहे, जिन्होंने स्वामी जी के शिकागो भाषण के ऐतिहासिक संदर्भ और आज के समय में उसकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।


 

इसके साथ ही विवेकानन्द केन्द्र के कार्यकर्ता श्री शिवम सिंह एवं श्री धार्मिक पंड्या ने विद्यार्थियों को केन्द्र द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक गतिविधियों तथा युवा सहभागिता के आयामों से परिचित कराया। 

इस अवसर पर आगामी “उत्तिष्ठ भारत” युवा प्रतियोगिता के पोस्टर का भी औपचारिक विमोचन किया गया और सभी छात्र-छात्राओं को इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

Saturday, September 27, 2025

मातृभूमि की पुकार अभियान के अंतर्गत लखनऊ में विश्व बंधुत्व दिवस समारोह


मातृभूमि की पुकार
विश्व बंधुत्व दिवस कार्यक्रम वृत्त

27 सितंबर 2025, शनिवार
स्थान: मालवीय सभागार, लखनऊ विश्वविद्यालय

चरण
1 पंजीयन
2.विश्व बंधुत्व दिवस कार्यक्रम
3.प्रतियोगिता
4 व्यक्तित्व विकास एवं नेतृत्व कौशल कार्यशाला
5.आवासीय शिविर

Lucknow@vkendra.org
Vivekananda Kendra Kanyakumari UP
www.vkendra.org , up.vkendra.org

विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी उत्तर प्रदेश प्रान्त और अंतरराष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान, अयोध्या के द्वारा मातृभूमि की पुकार अभियान के अन्तर्गत "विश्व बंधुत्व दिवस" कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता श्री बड़ी काली जी मठ के महंत स्वामी विवेकानन्द गिटी जी थे। कार्यक्रम में नुक्कड नाटक, शिकागो भाषण, पारितोषिक वितरण, मातृभूमि की पुकार अभियान का शुभारंभ, व्याख्यान आयोजित किए गए थे। कार्यक्रम में साहित्य स्टॉल भी लगाया गया।

नुक्कड नाटक
विषय - नशा मुक्ति से विश्व बंधुत्व नुक्कड नाटक की प्रस्तुति प्राण संस्था की ओर से गयी ।

"प्राण"
निष्ठा धृतिः सत्यम्
Student run Socio-cultural society of University Of Lucknow.

विवेकानन्द केन्द्र उत्तर प्रदेश प्रान्त की प्रान्त प्रशिक्षण प्रमुख प्रोफेसर विनोद सोलंकी ने कार्यक्रम के मुख्य वक्ता स्वामी विवेकानन्द गिरी जी का स्वागत शाल, स्वामी विवेकानन्द का चित्र तथा कथा शीला स्मारक की पुस्तक देकर किया |

लखनऊ विश्वविद्यालय में मातृभूमि की पुकार प्रतियोगिता के अंतर्गत शिकागो भाषण स्पर्धा आयोजित की गयी थी | कार्यक्रम में शिकागो भाषण स्पर्धा के pratham prathan, द्वितीय और तृतीय विजेता को पुरस्कृत किया गया तथा प्रथम विजेता ने शिकागो भाषण की प्रस्तुति की |

शुभारंभ
मातृभूमि की पुकार अभियान का विधिवत शुभारंभ विवेकानन्द केन्द्र के कार्यकर्ता गण तथा विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में उपस्थित प्राध्यापक गण ने किया |

मुख्य वक्ता उद्बोधन बिदु
*धर्म का अर्थ है धारण करना |
*भारत की महान संस्कृति 'यूनिवर्सल एक्सेप्टेंस' पर आधारित है और यह समस्त मानवता को एक परिवार मानती है।
*धर्म' और 'रिलिजन' में मुख्य अंतर यही है कि धर्म समस्त समाज के कल्याण का मार्ग दिखाता है तथा रिलिजन मात्र मान्यताओं व उपासना पद्धतियों तक सीमित रहता है।

आशीर्वचन प्रोफेसर विनोद सोलंकी दीदी
एकता, मैत्री, सहयोग और सहानुभूति से ही व्यक्ति एवं समाज का विकास संभव है. |
स्वामी विवेकानंद ने "Truth is one, the wise call it by many names" कहकर सभी धर्मों में एकता, प्रेम और समर्पण का संदेश दिया था.

मातृभूमि की पुकार वृत्त

युवा संपर्क.    2000 से अधिक
पंजीयन.        500 युवा
युवा टोली.     25 युवा
बैठक 05.     106 उपस्थिति
कार्यक्रम 01  520 उपस्थिति

लखनऊ विश्वविद्यालय में युवाओं ने लिया स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरणा

मुख्य वक्ता श्री बड़ी काली जी मठ के महंत स्वामी विवेकानन्द गिरी जी ने युवा प्रतिभागियों को धर्म, एकता और मानवता के संदेश से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि भारत की संस्कृति ‘Universal Acceptance’ पर आधारित है और समस्त मानवता को एक परिवार मानती है। वहीं प्रोफेसर विनोद सोलंकी ने युवाओं को सहयोग, सहानुभूति और नेतृत्व कौशल के महत्व पर मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम में प्राण संस्था द्वारा नशा मुक्ति से विश्व बंधुत्व विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। शिकागो भाषण प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रथम विजेता ने अपनी भाषण प्रस्तुति से सभी का ध्यान आकर्षित किया।

कार्यक्रम के शुभारंभ के दौरान विवेकानन्द केन्द्र के कार्यकर्ताओं एवं विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों ने मातृभूमि की पुकार अभियान का विधिवत आरंभ किया।

इस कार्यक्रम में 500 से अधिक पंजीकृत युवा और 520 प्रतिभागी उपस्थित रहे। युवा टोली और अन्य गतिविधियों के माध्यम से उन्हें नेतृत्व, टीम बिल्डिंग और व्यक्तित्व विकास के लिए प्रेरित किया गया।