Showing posts with label patna. Show all posts
Showing posts with label patna. Show all posts

Tuesday, December 2, 2025

Gita Jayanti - Patna

विवेकानन्द केन्द्र की पटना शाखा द्वारा पाटलिपुत्र कार्यालय में गीता जयन्ती उत्सव का आयोजन किया गया। यह उत्सव प्रत्येक वर्ष मार्गशीर्ष शुक्ल एकादशी की तिथि को मनाया जाता है। इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने रणक्षेत्र में अर्जुन को श्रीमद्भागवद्गीता का उपदेश दिया था।

कार्यक्रम की शुरुआत ॐ कार और शान्ति पाठ से निर्मला दीदीसह नगर प्रमुख ने की।

उत्सव परिचय होने के बाद 'दैनिक जीवन में गीताका पठन शिखा दीदीनगर संचालक ने करवाया। विवेकवानी श्री सुरेन्द्र प्रसादनगर व्यवस्था प्रमुख द्वारा बोला गया। फिर उसके बाद कृष्ण जी का भजन गाया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. विकास झा जीवरिष्ठ पत्रकारलेखक थे जिन्होंने बताया कि श्रीकृष्ण ने अर्जुन को माध्यम बनाते हुए हम सभी को गीता का सन्देश दिया ताकि एक आदर्श जीवन शैली को अपनाया जा सके। वृन्दावन केवल एक स्थान नहीं भाव है। गीता सभी धर्मग्रंथों का सार है।

धन्यवाद ज्ञापन सुभाषिणी दीदीकार्यालय प्रमुख ने किया। नियमित गीता पठन का संकल्प के साथ डॉ. कृष्ण कांत जी ने शान्ति पाठ करवाया। कार्यक्रम के समापन में प्रार्थना मञ्जरी दीदीआर्यभट्ट विस्तार प्रमुख द्वारा किया गया। कार्यक्रम में 15 लोगों की उपस्थिति रही।

Friday, October 31, 2025

युवा भारत विमर्श - पटना

जयप्रकाश विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना एवं विवेकानंद केंद्र ,कन्याकुमारी ,शाखा छपरा के संयुक्त तत्वावधान में आज 'युवा भारत कार्यक्रमका आयोजन जयप्रकाश विश्विद्यालय के सीनेट हॉल में हुआ।

सर्वप्रथम माननीय कुलपतिमहोदय प्रोफेसर परमेन्द्र कुमार बाजपेईमुख्य वक्ता श्री विजय कुमार वर्मा अमृत परिवार प्रमुख एवं अन्य अतिथि गण ने स्वामी विवेकानंद एवं अपने कुलदेवता के समक्ष द्वीप प्रज्वलित किया एवं  माल्यार्पण किया।मंत्रोच्चार प्रोफेसर बी एन मिश्रा ने किया।सभीअतिथियो का स्वागत किया गया।

विभाग संचालक श्री शिवकुमार प्रसाद सिंह जी ने किया।स्वागत गीत अनूषा(शोध छात्रा)एवं अर्चना ने प्रस्तुत किया।

श्री विश्वमोहन कुमार ने विषय प्रवेश किया।

प्रोफेसर नरायण दास कुलसचिव ने अपने उद्बोधन में सभी युवा शक्ति का आवाहन किया कि एक बार एकजुट होकर सभी अन्याय के विरोध में अपनी आवाज उठाएं।

स्वामी अतिदेवानन्द महराज ने विवेकानंद के जीवन के अनेकों पहलुओं पर प्रकाश डाला।मुख्य वक्ता विजय कुमार वर्मा  ने अपने उद्बोधन में स्वामी विवेकानंद के जीवन एवं चरित्र के कई पहलुओं पर प्रकाश  डाला।

कुलगुरु प्रोफेसर परमेन्द्र कुमार बाजपेई का उद्बोधन:

विवेकानंद समग्र पढने के लिए कहा।विवेकानंद कहते हैं कि विद्या एवं अविद्या में समन्वयक न होने के कारण हम गुलाम बने।जब वे निष्काम की बात करते हैं तब वे कृष्ण बन जाते हैं।जो भी आप सीख रहे हैं उसका उपयोग अपने शहर अपने राष्ट्र के लिए कीजिए।हमेशा अपेक्षाहीन हो जाना।

साइंस एवं अध्यात्म को एक साथ लेकर चलिए।किसी भी क्षण आप कर्मरहित नहीं रह सकते हैं।प्रत्येक महाविद्यालय में एक विवेकानंद केंद्र होना चाहिए(कुलपति)

मंचसंचालन प्रोफेसर हरिश्चंद्र कार्यक्रम समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना  ने किया।धन्यवाद ज्ञापन से पूर्व  उपस्थित मंचासीन अतिथियों द्वारा  युवा भारत पोस्टर का लोकार्पण किया गयाआव्हान विभाग संगठक श्री धर्मदास जी द्वारा एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर प्रोफेसर कृष्ण कुमार,संकायाध्यक्ष वाणिज्य विभाग ने दिया।

इस अवसर पर  विश्वविधालय के सभी प्राध्यापक गणसह कर्मचारी एवं केन्द्र के कार्यकर्ता गण उपस्थित रहें.

Friday, September 12, 2025

Universal Brotherhood Day - Patna

 

Event Start

2025-09-11T17:00:00
Vidhan Sabha Sabhagar, Bihar Vidhan Sabha Parisar

Monday, June 2, 2025

Amrit Parivar at Patna

"अमृत परिवार से ही श्रेष्ठ समाज का निर्माण हो सकता है।"

विवेकानन्द केन्द्र की यह गहन मान्यता है कि सशक्त समाज की नींव अमृत परिवार से ही रखी जा सकती है। इस विचार को साकार करने के लिए केन्द्र ने अमृत परिवार की अवधारणा प्रस्तुत की है — एक ऐसी सामाजिक रचना, जिसमें कुछ परिवारों का समूह (संकुल) अपनी परंपराओं, संस्कृति और मूल्यों को जीवंत बनाए रखते हुए सामाजिक आत्मीयता और एकता को सुदृढ़ करता है।

इसी क्रम में, पटना के राजापुर पुल के पास स्थित मैक्सवेल कॉम्प्लेक्स में 28 मई से 1 जून 2025 तक अनावासीय व्यक्तित्व विकास शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान बच्चों के व्यक्तित्व को निखारने के उद्देश्य से प्रति वर्ष आयोजित किया जाता है। इस वर्ष, अपार्टमेंट के 17 बच्चों ने इसमें भाग लिया।

प्रत्येक दिन चार घंटे तक चले शिविर में बच्चों को खेलकूद, राष्ट्रभक्ति गीत, सूर्यनमस्कार, चित्रकला, समाज और विज्ञान से जुड़े कई विषयों की जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण में विवेकानन्द केन्द्र के प्रशिक्षक धर्मदासजी (पटना विभाग संगठक) और निर्मला दीदी (सह-नगर प्रमुख) ने मार्गदर्शन प्रदान किया।

अमृत परिवार का सांस्कृतिक संकल्प

शिविर के अंतिम दिन, बच्चों के परिवारों की उपस्थिति में एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया जिसे "अमृत परिवार" के रूप में प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री विजय वर्मा जी (अमृत परिवार प्रमुख, बिहार-झारखंड) ने कहा कि बदलते समय में जब एकल परिवार की प्रवृत्ति बढ़ रही है, तब समाज को जोड़े रखने के लिए अमृत परिवार एक महत्वपूर्ण पहल है। संकुल के रूप में संगठित परिवार यदि भाषा-भूषा, भोजन-भजन, भ्रमण-भवन जैसी गतिविधियों को सामूहिक रूप से निभाएं, तो समाज में आत्मीयता और स्थायित्व संभव है।

इस अवसर पर मंच पर अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे—आ. सत्येन्द्र कुमार शर्मा जी, आ. शिवकुमार प्रसाद सिंह जी, श्रीमती शिखा सिंह परमार जी, और डॉ. अजय कुमार शाही जी (सचिव, मैक्सवेल कॉम्प्लेक्स)। इन्होंने भी अमृत परिवार की नियमावली को अपनाने का आग्रह किया।

बच्चों की प्रस्तुति और अभिभावकों की प्रसन्नता

बच्चों ने इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में सूर्यनमस्कार, देशभक्ति गीत और एक नाट्य प्रस्तुति दी। रंगारंग कार्यक्रम को देखकर अभिभावकों ने हर्ष और गर्व व्यक्त किया और ऐसे आयोजन बार-बार करने का निवेदन किया।

कार्यक्रम का समापन शांति मंत्र और अमृत भोज के साथ हुआ, जिसमें सभी उपस्थितों ने आनंदपूर्वक भाग लिया।

आयोजन के सहयोगी

इस कार्यक्रम की सफलता में डॉ. कृष्णकांत जी, आ. सुभाषिणी दीदी, अपार्टमेंट समिति के अध्यक्ष, और आयोजन समिति के अमृतेश जी, नीता जी, बसंत जी, कन्हैया भिलारी जी और बी. एन. प्रसाद जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कुल मिलाकर 125 लोग इस आयोजन का हिस्सा बने।

Monday, January 30, 2023

सिंहनाद प्रतियोगिता - पटना शाखा

विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी शाखा पटना द्वारा आठवीं, नौवीं और दसवीं के छात्रों बीच चल रही तीन दिवसीय सिंहनाद प्रतियोगिता का आज सफलतापूर्वक समापन किया गया | इस प्रतियोगिता के प्रथम चरण में सिंहनाद पुस्तिका के ऊपर  जिसमें स्वामी विवेकानंद जी के बहुत से सुविचार लिखे हुए हैं  छात्रों द्वारा इन सुविचारों को याद करके प्रस्तुत किए गये  और उनकी प्रस्तुति के आधार पर उनका चयन एकदिवसीय कार्यशाला के लिए किया गया| इस प्रतियोगिता के तृतीय चरण में तीन दिवसीय व्यक्तित्व विकास कार्यशाला का आयोजन 27 से 29 जनवरी कमला नेहरू शिशु विहार विद्यालय,  पाटलिपुत्र कॉलोनी,पटना  में किया गया|

शिविर में छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए कई प्रकार की गतिविधियां हुई,यथा- मंत्र उच्चारण, राष्ट्रभक्ति गीत, सूर्य नमस्कार ,प्राणायाम, वैदिक गणित आदि| शिविर में तेजस कार्यशाला का भी आयोजन हुआ| जिसके अंतर्गत हम अपने अंदर के  दिव्यता को कैसे पहचाने ,सामूहिक रूप से कार्य करने की क्षमता में वृद्धि ,नेतृत्व क्षमता में वृद्धि ,समय पालन करने,आदि को सिखाया गया| शिविर का सफलतापूर्वक समापन 29 जनवरी 2023  को अपराह्न 3:00 बजे  हुआ |जिसमें मुख्य वक्ता मुख्य अतिथि सी ए श्री आर. एन मिश्रा रहे| समापन सत्र में प्रतिभागियों द्वारा सूर्य नमस्कार ,सामूहिक गीता पाठ ,शिविर का अनुभव कथन, व्यवहार में राष्ट्रभक्ति, नचिकेता की कहानी नाटक रूप में प्रस्तुत किया गया | मुख्य अतिथि सी ए श्रीआर.एन मिश्रा ने कहा कि यह गतिविधियां जो हमने शिविर से सीखा है, यह सिर्फ छात्रों के लिए नहीं  हम सभी के लिए भी प्रेरणास्पद है| संघर्ष का कोई मोल नहीं होता| यह दिनचर्या हमारे सर्वांगीण विकास के लिए सब कुछ है |अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के दौरान कई रुकावटें आती हैं, हमें उनसे डरना नहीं है, हमें उनका सामना करना है |शिविर के समापन सत्र  में प्रतिभागियों के अभिभावकों की विशेष उपस्थिति रही|

Thursday, January 26, 2023

Republic Day Celebration - Patna

विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी शाखा पटना द्वारा आज गणतंत्र दिवस एवं सरस्वती पूजा के अवसर पर केंद्र कार्यालय पर झंडा तोलन एवं सरस्वती पूजा का आयोजन हुआ| शिव शंकर लाल प्रसाद श्रीवास्तव (सूचना  एवं जनसंचार विभागअध्यक्ष, बिहार सरकार)और अशोक कुमार कार्यालय प्रमुख द्वारा झंडा तोलन किया गया | 


अन्य उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए  और अंत में कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गीत से हुआ l तत्पश्चात सरस्वती पूजा के अवसर पर विवेकानंद केंद्र कार्यालय पर विवेकानंद स्टडी सेंटर का विधिवत उद्घाटन किया गया| इस अवसर पर केंद्र  के वरिष्ठ कार्यकर्ता शिवकुमार प्रसाद सिंह, शिवशंकर शर्मा ,ज्ञानेश्वर शर्मा मुकेश किर एवं युवा कार्यकर्ता  उपस्थित रहे|

Wednesday, January 25, 2023

National Youth Day - Patna

01 जनवरी 2023 को विवेकानन्द केन्द्र प्रान्त कार्यालय पाटलिपुत्र में नगर समिति सदस्य और अन्य कार्यकर्ताओं ने मिलकर 'कल्प तरु' दिवस के उपलक्ष्य में भजन संध्या का आयोजन किया। इस अवसर पर प्रान्त संगठक श्री मुकेश भैया ने ठाकुर रामकृष्णपरमहंस जी के जीवन और उनकी आध्यात्मिक साधनाओं पर प्रकाश डाला। बाद में, 12 जनवरी 2023 को स्वामी विवेकानन्द जयंती के उपलक्ष में राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन पटना शहर के विभिन्न स्थानों पर किया गया। श्री अरविंद महिला महाविद्यालय में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिखा सिंह परमार एवं अध्यक्षा प्रभारी प्राचार्य डॉ. अंजलि प्रसाद जी रहीं। सभागार में उपस्थित छात्राओं को संबोधित करते हुए शिखा दीदी ने बोला कि हमें स्वामी विवेकानन्द जी के आदर्शों के अनुकूल धैर्यवान, चरित्रवान बलशाली और नेतृत्व करने वाले युवा बनकर अपने जीवन को सार्थक करना चाहिए। विवेकानन्द केन्द्र कार्यालय पाटलिपुत्र के पास ही दो जगह पर स्वामी जी के तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि की गई जिसमें स्थानीय निवासी तथा राहगीरों ने भी पुष्प अर्पण करते हुए स्वामी जी के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की। केन्द्र कार्यकर्ता श्री अशोक जी और श्रीमती सुभाषिनी दीदी ने संचालन करते हुए स्वामी जी के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी। 
     
पाटलिपुत्र स्थित नवीन राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में युवा दिवस मनाया गया जहाँ कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. आर.एन. सिंह जी और समन्वय रोमा रानी दीदी ने किया। आईटी के विद्यार्थियों ने परिश्रम से स्वामी विवेकानन्द जी का फोटो और पीपीटी डिजाइन किया। मुख्य वक्ता के रूप में श्री शिव कुमार प्रसाद सिंह, केन्द्र कार्यकर्ता, प्रांत साहित्य प्रमुख विवेकानन्द जी के संपूर्ण जीवन पर संक्षिप्त में प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को उनके जैसा बनने के लिए प्रेरित किया। अतिथि के रूप में केंद्र कार्यकर्ता श्री विवेकानन्द मिश्रा, रीता दीदी और कविता दीदी उपस्थित रहें। ज्ञात हो कि विवेकानन्द केन्द्र बिहार-झारखण्ड प्रान्त की ओर से 2 महीनों के लिए 'युवा नेतृत्व विकास अभियान' का आयोजन किया गया था। उसी शिविर के कुछ युवाओं ने योजनाबद्ध रूप से विवेकानन्द जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया। राष्ट्रीय गीत, विवेकवाणी से वहाँ उपस्थित लोगों में देशभक्ति भावना का संचार हुआ। अभियान के चयनित युवाओं को उस दिन गंगा देवी महिला महाविद्यालय ,जानकी देवी महिला कॉलेज, कॉलेज ऑफ कॉमर्स आर्ट्स एण्ड साइंस समेत अन्य कई कॉलेजो में प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।

उसी प्रकार से 17 जनवरी को पाटलिपुत्र स्थित 'टूल रूम ट्रेनिंग सेन्टर' में विवेकानन्द जयन्ती मनायी गयी। इस उपलक्ष्य वैसे प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरण किया गया जो 'युवा नेतृत्व विकास अभियान' के तहत एक दिवसीय कार्यशाला में शामिल गत माह शामिल हुए थे। कार्यक्रम की शुरुआत और संचालन श्री अशोक कुमार, कार्यालय प्रमुख, विवेकानन्द केन्द्र पटना ने किया। पुष्पांजलि के बाद श्री विनोद सर ने अध्यक्षीय भाषण दिया। एक राष्ट्रभक्ति गीत के बाद मुख्य वक्ता का उद्बोधन हुआ। पटना केन्द्र की नगर संचालक शिखा सिंह परमार दीदी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि विवेकानन्द जी की दृष्टि से 3 प्रकार की शिक्षा की जरूरत है। उसमें से यह कौशल-प्रबंधकीय शिक्षा भी बहुत महत्वपूर्ण है जो यहाँ TRTC संस्थान में दी जा रही है। प्रमाणपत्र वितरण के बाद प्राचार्य श्री अनंत महोदय ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Sunday, December 18, 2022

युवा नेतृत्व विकास कार्यशाला - पटना

आज दिनांक 18/12/22 को विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी की शाखा पटना द्वारा नगर के 'जे. डी. वीमेन्स कॉलेज' के सभागार में युवा नेतृत्व विकास कार्यशाला का आयोजन किया गया। ज्ञात हो कि यह कार्यशाला युवा नेतृत्व विकास अभियान के द्वितीय चरण के रूप में पटना के विभिन्न महाविद्यालयों में नवम्बर महीने में स्वामी विवेकानन्द के शिला स्मारक संबंधी पुस्तक से प्रतियोगिता ली गयी थी। जिसमें से 6 महाविद्यालयों के चयनित 126 बहन विद्यार्थियों को एक दिवसीय कार्यशाला में बुलाया गया। जिसमें से 98 उपस्थित रहें।

इस युवा सम्मेलन की शुरूआत 3 ओमकार, शान्ति मन्त्र और राष्ट्रभक्ति गीत से हुई। उसके बाद उद्घाटन सत्र के वक्ता शिखा सिंह परमार दीदी ने सभी का स्वागत करते हुए कार्यशाला के बारे में बताया। उसके बाद सभी बहनों को एक चमू रचना के अनुसार अलग-अलग 6 गणों में विभाजित करके उन्हें खेल कूद और सूर्यनमस्कार के अभ्यास के लिए क्रीडांगण में भेज दिया गया। जहाँ विद्यार्थियों ने गणसह एक निर्दिष्ट विषय पर चर्चा किया कि मेरे जीवन का उद्देश्य क्या है, सफल और सार्थक जीवन में क्या अंतर है?

गीत के बाद गणसह चर्चा के महत्वपूर्ण बिन्दुओं की प्रस्तुति हुई। उसके बाद समापन सत्र में केन्द्र के जीवनव्रती कार्यकर्ता श्री मुकेश कीर जी (बिहार-झारखण्ड प्रान्त संगठक) ने बताया कि हम युवाओं को सफलता और सार्थकता की समझ होनी चाहिए। हमारे देश जिन्होंने भी समाज, राष्ट्र का चिंतन करते हुए नेतृत्व किया है सभी ने अपने जीवन को सार्थक किया। हम भी युवा अवस्था से ही अपने जीवन को सार्थक बनाने के लिए परोपकारी गतिविधि से जुड़े तथा महापुरुषों के आदर्श को अपनाते हुए भारतीय होने का उद्देश्य पूर्ण करें। शान्ति मंत्र के साथ इस कार्यशाला का समापन हुआ। उसके बाद भोजन और अभियान के अगले चरण, भागलपुर में होने वाली 5 दिवसीय आवासीय शिविर की सूचना दी गई।

कार्यक्रम में केन्द्र कार्यकर्ता श्री अरविंदजी, शिव शंकर शर्मा, शोभा चौबे, शिखा सिंह परमार, रीता सिंह, कविता रानी समेत अन्य कई सारे युवा कार्यकर्ता और महाविद्यालय के कर्मचारी गण उपस्थित रहें जिनके समय दान और आत्मीयता के कारण यह युवा सम्मेलन सफल हो सका।

Saturday, April 16, 2022

गणतंत्र दिवस | पटना नगर



 विवेकानन्द केंद्र कन्याकुमारी, शाखा - पटना द्वारा 73वें गणतंत्र दिवस के सुअवसर पर झन्डा तोलन कार्यक्रम का आयोजन बुधवार, 26 जनवरी 2022 को प्रात: 9:00 - 10:00 बजे केंद्र कार्यालय 162, पाटलिपुत्र कॉलोनी, डाक घर के नजदीक, पटना में मनाया गया जिसमे कुल 11 कार्यकर्ता की उपस्थिति रही

 झंडोतोलन कार्यक्रम का स्वागत परिचय से हुआ, उसके बाद आ. ज्ञानेश्वर शर्मा, व्यवस्था प्रमुख ,पटना विभाग  जी द्वारा झंडा रोहन किया गया। उसके बाद राष्ट्र गान हुआ। कार्यक्रम का समापन  "भारत हमारी माँ है" गीत का हुआ है।

Wednesday, April 13, 2022

साधना दिवस | पटना नगर




 विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी, शाखा-पटना द्वारा  साधना दिवस का कार्यक्रम रविवार, 21 नवम्बर 2021 को संध्या 4:00-5:30 को केंद्र कार्यालय 162 , पाटलीपुत्रा कॉलोनी , पोस्ट ऑफिस के पास, पटना में  मनाया गया।  जिसमें 25 दायित्ववान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम  में ओमकार प्रार्थना , गीत , स्वाध्याय एवं वक्तव्य का समावेश रहा । विशेष मार्गदर्शन आदरणीय मुकेश कीर, बिहार - झारखंड प्रांत के प्रांत संगठक का मिला। कार्यक्रम में बिहार -झारखंड प्रांत के व्यवस्था प्रमुख श्री सत्येन्द्र शर्मा जी , पटना विभाग के व्यवस्था प्रमुख श्री ज्ञानेश्वर शर्मा उपस्थिति रही। कार्यक्रम का समापन शंतिमंत्र से हुआ।

परिवार मिलन कार्यक्रम | पटना नगर


 विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी, शाखा-पटना द्वारा परिवार मिलन का कार्यक्रम मंगलवार, 19 अक्टूबर 2021 को संध्या 4:30-6:00 बजे  केन्द्र कार्यालय 162, पाटलिपुत्र कॉलोनी, डाक घर के नजदीक, पटना में किया गया। कुल उपस्थिति 60 रही।

कार्यक्रम का शुभारम्भ तीन प्रार्थना से हुआ।  उसके बाद गीत, वक्ता परिचय, परिचय के बाद  " व्यक्ति को समाज से जोड़ने की साधना " विषय माननीय हनुमन्त राव जी, अखिल भारतीय उपाध्यक्ष, विवेकानन्द केन्द्र का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ कार्यक्रम का समापन शान्ति मंत्र से हुआ।

केंद्र से जुड़े कार्यकर्ता अपने परिवार के साथ इस कार्यक्रम में समिति हुए एवं बिहार की राजकीय भोजन लिट्टी-चोखा का भी आनंद सबो ने लिया।

Wednesday, December 22, 2021

संवाद कार्यक्रम - विश्वबंधुत्व दिवस - पटना नगर


 विवेकानंद केन्द्र कन्याकुमारी, शाखा-पटना द्वारा शनिवार, 11 सितम्बर 2021 संध्या 04:00- 06:00 बजे  विश्वबंधुत्व दिवस के सुअवसर पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन केन्द्र कार्यालय (162, पाटलिपुत्र कॉलोनी, डाक घर ने नजदीक, पटना में किया गया। कुल उपथिति 32 रही।

 कार्यक्रम का शुभारंभ तीन ओमकार प्रार्थना एवं शांति पाठ से हुआ। उसके बाद गीत(जिनके ओजस्वी वचनों से), विषय प्रवेश एवं उसके बाद सभी सहभागी ने "स्वामी विवेकानंद एवं विश्व बंधुत्व दिवस की वर्तमान समय में प्रशंगिगता' विषय पर अपने अपने विचार रखे अंत में आ. सुधीर जी, प्रान्त सह प्रमुख एवं आ. मुकेश जी, प्रान्त संगठक द्वारा विषय का निचोर बताया गया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद एवं शांति पाठ से हुआ।

विश्वबंधुत्व दिवस कार्यक्रम - पटना नगर


 विवेकानंद केन्द्र कन्याकुमारी, शाखा-पटना एवं टी. आर. टी. सी , पटना  द्वारा टी. आर. टी. सी , पटना में शनिवार, 11 सितम्बर 2021 दोपहर 11:00- 1:00 बजे  विश्वबंधुत्व दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कुल उपथिति 65 रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं तीन ओमकार शान्ति पाठ से हुआ। उसके बाद केंद्र परिचय जिसमे विवेकानन्द केंद्र की स्थापना कैसे हुई एवं विवेकानंद केंद्र समाज में क्या कार्य करता एवं अभी वर्त्तमान में पटना नगर में क्या कार्य चला रहा है। उसके बाद "विश्व बंधुत्व और स्वामी विवेकानन्द' विषय का संक्षिप्त विवरण रखा गया उसके बाद गीत (जिनके ओजस्वी वचनों से), विवेक वाणी, वक्ता परिचय उसके बाद प्रथम वक्ता - डॉ. पंकज कुमार, उप निर्देशक, बिहार पशुविज्ञान विश्वविद्यालय, पटना एवं द्वितीय वक्ता - आ. डी. के. सिंह, सलहाकार टी. आर. टी. सी. पटना का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद् ज्ञापन एवं शांति पाठ से हुआ।

Wednesday, November 24, 2021

विमर्श - विश्वबंधुत्व दिवस कार्यक्रम - पटना नगर


 विवेकानंद केन्द्र कन्याकुमारी, शाखा-पटना द्वारा जे. डी. विमेंस कॉलेज, पटना में शुक्रवार, 03 सितम्बर 2021 दोपहर 12:00- 1:30 बजे विमर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कुल उपथिति 90 रही; जिसमे शिक्षकगण, केंद्र कार्यकर्ता एवं छात्राओं उपस्थिति रही।

 कार्यक्रम का शुभ्रम्भ तीन ओमकार शान्ति पाठ से हुआ। उसके पश्चात् दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को आगे बढाया गया। उसके पश्चात केन्द्र परिचय एवं गीत के बाद विमर्श के विषय -"एक भारत विजयी भारत के संदर्भ में विश्व बंधुत्व और स्वामी विवेकानंद' विषय पर मुख्य वक्ता आ. डॉ. मधु वर्मा, अरविंद महिला कॉलेज की पूर्व प्राचार्य एवं विवेकानंद केंद्र शुभचिंतक एवं आदरणीय शिखा सिंह परमार, पटना उच्च न्यायालय की अधिवक्ता एवं विवेकानंद केंद्र पटना की नगर संचालक का मार्गदर्शन प्राप्त हो गए। शान्ति मंत्र से कार्यक्रम का समापन किया गया।

Tuesday, November 9, 2021

स्वंत्रता दिवस कार्यक्रम - पटना नगर



 विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी , शाखा- पटना द्वारा 75वें स्वंत्रता दिवस के सुअवसर पर अखण्ड भारत माता पूजन एवं  झंडोत्तोलन कार्यक्रम मनाया गया।

अखण्ड भारत माता पूजन शनिवार, 14 अगस्त 2021 को संध्या 4 :00 बजे केन्द्र कार्यालय ( 162, पाटलिपुत्र कॉलोनी, डाकघर के नजदीक, पटना में हुआ। जिसमे कुल उपस्थिति 40 की रही।

कार्यक्रम का शुभारम्भ तीन ओमकार प्रार्थना ,  गीत से हुआ। उसके पश्चात वक्ता परिचय, विवेक वाणी के बाद आ. शिखा सिंह परमार, नगर संचालक, विवेकानन्द केन्द्र, पटना का मार्गदर्शन मिला  उसके बाद सभी कार्यकर्ताओं द्वारा दीप जलाकर भारत माता की आरती की गई।

झंडोत्तोलन कार्यक्रम रविवार, 15 अगस्त 2021 को प्रात: 8:30 बजे मनाया गया। कुल उपस्थिति 09 की रही।

Thursday, August 12, 2021

गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम पटना नगर



विवेकानंद केन्द्र कन्याकुमारी, शाखा-पटना द्वारा गुरु पूर्णिमा उत्सव प्रत्यक्ष रूप से  शनिवार, 24 जुलाई 2021 को संध्या 4:00 - 5:00 बजे केन्द्र कार्यालय (162, पाटलिपुत्रा कॉलोनी, डाक घर के समीप, पटना) में मनाया गया। कुल उपस्थिति 15 लोगो की रही।

कार्यक्रम का प्रारंभ तीन ओंकार, शांति पाठ, ऐक्य मंत्र एवं गुरु के भजन के साथ हुआ। स्वाध्याय, मातृपूजन, एवं आ. सुधीर जी, प्रान्त सह प्रमुख, आ. सत्येन्द्र शर्मा जी की विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का समापन ओमकार ध्यान, शांति मंत्र , केंद्र प्रार्थना  एवं पुष्पांजलि के द्वारा हुआ।

विवेकानन्द केंद्र गुरु पूर्णिमा उत्सव के माध्यम से समाज में गुरु के प्रति आदर की भावना की अपेक्षा करता है।

Tuesday, October 13, 2020

भारतीय संस्कृति की देन : विश्वबंधुत्व




 विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी, शाखा-पटना के द्वारा विश्वबंधुत्व दिवस के सुअवसर पर ऑनलाइन विमर्श का आयोजन आज दिनाँक :- 11/09/2020 को संध्या 5 बजे किया गया। यह कार्यक्रम ऑनलाइन गूगल मीट पर किया गया। जिसके मुख्य वक्ता श्री अभयानंद जी(IPS) , पूव महानिदेशक, बिहार रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ तीन ओम कर पार्थना ओर गीत के माध्यम से हुआ। फिर विवेक वाणी के पश्चात मुख्य वक्ता का उद्बोधन शुरू हुआ।

मुख्य वक्ता श्री अभयानंद जी ने कहा विश्व बंधुत्व को मनुष्य के खुद की शरीर की बनाबट से जोड़ बताया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मनुष्य के शरीर के अंग आपस मे एक दूसरे से समंजयस्य स्थापित करके रखते है तभी हमारा शरीर अच्छे से काम करती है। सामाजिक कटुता को दूर करने के लिए उन्होंने कहा कि सर्वप्रथम हमें अपने अंदर के कटुता को खत्म करना होगा। उन्होंने बताया कि सिर्फ सरकार को कोसने से कुछ नही होगा। हमे अपने स्तर से समाज मे सेवा देने होगा।

कार्यक्रम विषयवस्तु सामान्य जान को विश्वबंधुत्व की संकल्पना समझना रहा जो कि सार्थक रहा।  
कार्यक्रम समापन धन्यवाद ज्ञापन, आगमिक सूचना एवं शांति मंत्र से हुआ।

Monday, December 3, 2018

“Utho Jago Bharat” Pratiyogita shivir at Patna

“Utho Jago Bharat” Pratiyogita shivir was held at Deep Narayan Sahkari Sansthan Patna under the Aegis of Vivekananda Kendra Kanyakumari Branch Patna From 13 October to 16 October 2018.  43 participants from 3 different District of Bihar, Reported on 13th October morning and same day the participants attendant the Introductory Session , Wherein the participants were given the guidelines of the shivir . 43 Participants were organized in to four different Ganas ,- Nagarjuna , Dashrath Manjhi, Ramdhari Singh Dinkar and Vindhavasini Name of Famous personality of Bihar . The Four day Shivir had PratahSmaran ,GitaPathan ,Yogabhyas ,Shram Samskar ,TwoLectureSession ,Manthan ,Geet ,Mantra Abhyas ,Bhajan Sandhya and Concluded with Prerana Se Punrutthan. The Shivir Went on Well in a Congenial ,Spiritual Atmoshpere  With Self Discipline. The Shivir Concluded On 16th October 2018 afternoon With Special Blessing of Manniya Mukesh keer G ( Prant Sanghathak  of Bihar Jharkhand Prant ) of Vivekananda Kendra , The Shivir Concluded With Kendra Prarthana. Many of the Participants have expressed their willingness to Devot their time and Energy for the Service of Society through Vivekananda Kendra.

Thursday, January 22, 2015

Safal Yuva - Yuva Bharat at Patna

विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी शाखा पटना द्वारा आयोजित तीन दिवसीय सफल युवा युवा भारत शिविर का आयोजन पटना नगर स्थित कमला नेहरु विद्यालय में किया गया, जिसमें पटना नगर के २१ शिविरार्थी तथा गया नगर से १० शिविरार्थी विभिन्न महाविद्यालयों से सम्मिलित हुए। १९ कार्यकर्ता सञ्चालन चमू में थे। शिविर की शुरुआत शाम ६:३० बजे भजन संध्या से हुई तत्पश्चात उदघाटन श्री राकेश कुमार,सफल व्यवसायी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया शिविर की विधिवत शुरुआत ३ जनवरी को ४:३० बजे जागरण से हुई तत्पश्चात ५:१५ प्रातःस्मरण इसके पश्चात योग वर्ग फिर गीता पाठ, श्रम संस्कार, श्रम परिहार फिर प्रथम दिन के प्रथम सत्र स्वामी विवेकानन्द साधारण से असाधारण व्यक्तित्व विषय पर मार्गदर्शन डा.प्रेमनाथ पाण्डेय द्वारा किया गया।

द्वितीय व तृतीय दिन के प्रथम सत्र में क्रमशः संगठित युवा सफल भारत व कार्यकर्ता गुण व विकास पर उद्बोधन डा.डी. एस. पाण्डेय व् आदरणीय मुकेश भैया द्वारा दिया गया। तत्पश्चात स्वाध्याय वर्ग में क्रमशः साधारण से असाधारण बनने के गुण व चमू निर्माण पर मंथन शिवरार्थियों द्वारा प्रथम दिन व् द्वितीय दिन में किया गया। 12:30 बजे भोजन व 2:00 बजे गीत \मंत्र अभ्यास कराया गया। 2:30 नैपुण्य वर्ग में संस्कार वर्ग का प्रशिक्षण व् दुसरे दिन योग वर्ग का प्रशिक्षण दिया गया। 3:30 बजे चाय व 3:45 बजे द्वितीय सत्र में प्रथम दिन "भारत माता (भारतीय संस्कृति )" वव द्वितीय दिन "विवेकानंद केंद्र परिचय व् कार्य पद्धति" पर उद्बोधन क्रमशः डॉ. शिवचंद्र प्रसाद सिंह व प्रभात तिवारी द्वारा किया गया। 4:30 बजे संस्कार वर्ग में आज्ञा अभ्यास ,खेल ,कथाकथन ,जयघोष ,संकल्प आदि कराया गया। 6:30 बजे भजन संध्या व 7:15 पाथेय में क्रमशः सेवा की संकल्पना व आनंदालय विषय पर डॉ. डी.एस. पाण्डेय व मुकेश भैया का मार्गदर्शन मिला। 8:00 बजे भोजन व 8:45 बजे प्रेरणा से पुनरुत्थान में गीत, खेल, एकनाथ जी के संस्मरण, हनुमान चालीसा, आत्मावलोकन, गण बैठक के पश्चात् दिन की समाप्ति हुई। तृतीय दिन शिवरार्थियो द्वारा योग वर्ग में 108 सुर्यनमस्कार लगाए गए। आहुति सत्र मुकेश भैया द्वारा लिया गया। तत्पश्चात भोजन फिर समापन सत्र में स्वामी हरिनारायनानंद जी, अध्यक्ष,भारत सेवक समाज व कमला नेहरु विद्यालय की प्राचार्या डा.सुनीता प्रसाद ने अपने उदबोधन दिया। स्वामी हरिनारायनानंद जी ने कहा की हमारा शरीर पञ्च तत्वों से बना हुआ है। और यहाँ नष्ट होगा ही इसलिय इस तन से कुछ समाज की भलाई हो ऐसा कार्य करो। विद्यालय की प्राचार्या डा.सुनीता प्रसाद ने कहा ही के इतने युवा इस परिसर में 4 दिन तक रहे वहा भी अनुशाशन में यह मुझे विश्वास ही नहीं होता है। शिबिर के सराहन करते हुए उन्होंने कहा की आगे से जब भी आपको अवश्यक हो आप विधालय परिसर का उपयोग कर सकतें है।

शिविर में 10 शिवरार्थियो ने अल्पकालीन सेवाव्रत का संकल्प लिया व एक शिविरार्थी ने १ वर्षा के लिया पूर्ण समय देने का संकल्प लिया है। पटना तथा गया में विभिन्न स्थानों में संस्कार वर्ग ,स्वाध्याय वर्ग व् योग वर्ग की योजना भी बनाई गई। शिविर के शिवराधिकारी का दायित्व आदरणीय विकास जी, शिविर संरक्षक का दायित्व का निर्वहन डॉ. डी.एस.पाण्डेय,प्रान्त पर्व प्रमुख द्वारा किया गया। शिविर मार्गदर्शक का दायित्व आदरणीय मुकेश भैया व् शिविर प्रमुख का दायित्व प्रभात तिवारी द्वारा निर्वाहित किया गया।  इसके अलावा अलग-अलग कार्यकर्ताओं ने अलग –अलग कार्यो का निर्वहन किया। शिविर में शिवरार्थियो को चार गणों क्रमशः संस्कार वर्ग ,स्वाध्याय वर्ग ,योग वर्ग व आनंदालय वर्ग में बनते गए, जिसमें सभी गण में लगभग 8-8 शिवरार्थी सम्मिलित थे। शिविर के दौरान नगर समिति के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता व अधिकारीगण उपस्थित रहें, जिन्होंने शिविर के सफल संपादन में अपनी सक्रिय भूमिका का निर्वहन किया।

Tuesday, October 21, 2014

Safal Yuva - Yuva Bharat Presentation in Bihar


Leadership program Safal Yuva - Yuva Bharat is organized in the pre-preparation of Ma. Eknathji Janmasati Prava in Bhihar.
20 august Patna : 15 attendance
24 august Katihar : 20 Attendance
31 Punha Patna. Same program is going on organize in Muzzaffarpur on 6th sept.