Showing posts with label yuva. Show all posts
Showing posts with label yuva. Show all posts

Sunday, December 18, 2022

युवा नेतृत्व विकास कार्यशाला - पटना

आज दिनांक 18/12/22 को विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी की शाखा पटना द्वारा नगर के 'जे. डी. वीमेन्स कॉलेज' के सभागार में युवा नेतृत्व विकास कार्यशाला का आयोजन किया गया। ज्ञात हो कि यह कार्यशाला युवा नेतृत्व विकास अभियान के द्वितीय चरण के रूप में पटना के विभिन्न महाविद्यालयों में नवम्बर महीने में स्वामी विवेकानन्द के शिला स्मारक संबंधी पुस्तक से प्रतियोगिता ली गयी थी। जिसमें से 6 महाविद्यालयों के चयनित 126 बहन विद्यार्थियों को एक दिवसीय कार्यशाला में बुलाया गया। जिसमें से 98 उपस्थित रहें।

इस युवा सम्मेलन की शुरूआत 3 ओमकार, शान्ति मन्त्र और राष्ट्रभक्ति गीत से हुई। उसके बाद उद्घाटन सत्र के वक्ता शिखा सिंह परमार दीदी ने सभी का स्वागत करते हुए कार्यशाला के बारे में बताया। उसके बाद सभी बहनों को एक चमू रचना के अनुसार अलग-अलग 6 गणों में विभाजित करके उन्हें खेल कूद और सूर्यनमस्कार के अभ्यास के लिए क्रीडांगण में भेज दिया गया। जहाँ विद्यार्थियों ने गणसह एक निर्दिष्ट विषय पर चर्चा किया कि मेरे जीवन का उद्देश्य क्या है, सफल और सार्थक जीवन में क्या अंतर है?

गीत के बाद गणसह चर्चा के महत्वपूर्ण बिन्दुओं की प्रस्तुति हुई। उसके बाद समापन सत्र में केन्द्र के जीवनव्रती कार्यकर्ता श्री मुकेश कीर जी (बिहार-झारखण्ड प्रान्त संगठक) ने बताया कि हम युवाओं को सफलता और सार्थकता की समझ होनी चाहिए। हमारे देश जिन्होंने भी समाज, राष्ट्र का चिंतन करते हुए नेतृत्व किया है सभी ने अपने जीवन को सार्थक किया। हम भी युवा अवस्था से ही अपने जीवन को सार्थक बनाने के लिए परोपकारी गतिविधि से जुड़े तथा महापुरुषों के आदर्श को अपनाते हुए भारतीय होने का उद्देश्य पूर्ण करें। शान्ति मंत्र के साथ इस कार्यशाला का समापन हुआ। उसके बाद भोजन और अभियान के अगले चरण, भागलपुर में होने वाली 5 दिवसीय आवासीय शिविर की सूचना दी गई।

कार्यक्रम में केन्द्र कार्यकर्ता श्री अरविंदजी, शिव शंकर शर्मा, शोभा चौबे, शिखा सिंह परमार, रीता सिंह, कविता रानी समेत अन्य कई सारे युवा कार्यकर्ता और महाविद्यालय के कर्मचारी गण उपस्थित रहें जिनके समय दान और आत्मीयता के कारण यह युवा सम्मेलन सफल हो सका।

Sunday, December 11, 2022

युवा नेतृत्व विकास कार्यशाला - शाखा जमशेदपुर

विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी, शाखा जमशेदपुर

द्वारा युवा नेतृत्व विकास अभियान के द्वितीय चरण में दिनाँक 11/12/2022, रविवार एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। 
कार्यक्रम की  शुरुआत तीन ओंकार, शांति पाठ से पूर्वाह्न 11 बजे शुरू हुआ। युवाओं को पाँच गणों में विभाजन  हुआ खेल, गीत , सूर्य नमस्कार, सफल जीवन और सार्थक जीवन, आपका जीवन उद्देश्य विषय पर चर्चा के माध्यम से कार्यशाला में उनके व्यक्तित्व के विकास के कौशल सिखाए गए।
कार्यशाला मे विभिन्न  महाविद्यालय से 47 युवा ने भाग लिया। संचालन एवं व्यवस्था में कार्यकर्ता की कुल संख्या 6 की रही।

Friday, March 4, 2011

विजय ही विजय युवा शिविर : पटना केन्द्र

विवेकानंदा केंद्र कन्याकुमारी की शाखा पटना द्वारा विजय ही विजय युवा अभियान के अंतर्गत युवाओं को दिशा देने की दृष्टि से पुस्तक आधारित प्रतियोगिता ली गयी जो इस युवा अभियान का प्रथम चरण था ,जिसमे पटना के ७ महाविदालयों के १०५ प्रतिभागीओं ने भाग लिया |

इसमें से चयनित ६० युवाओं ने दुसरे चरण में एक दिवसीय कार्यशाला में भाग लिया| दुसरे चरण के चयनित युवाओं का तीन दिन का आवासीय शिविर पटना में दिनांक ३ फ़रवरी से ५ फ़रवरी २०११ तक आयोजित किया गया | जिसमे ३० की अपेक्षित संख्या में से १८ युवाओं ने भाग लिया | जिसमे १३ कार्यकर्ताओं के साथ १५ भाई तथा ३ बहने शिविरार्थी रही | शिविरार्थियो को ३ गणों में बांटा गया जिनके नाम क्रमशः अशोक, चन्द्रगुप्त, कुवंर सिंह, जो बिहार के गौरवसाली इतिहास के प्रतिनिधि है, के नाम पर रखे गए | शिबिर २.२.२०११ को सायं ५ बजे से प्रारंभ कर ५.२.२०११ २.३० बजे संपन्न हुआ |

शिबिर का उदघाटन ३.२.२०११ को सुबह १० बजे मेजर जनरल के.एन .सिंह के द्वारा दीप प्रजवलन कर किया गया | दीप प्रज्वलन के बाद उन्होंने शिविराथियो को अपने अनुभव बताये |

शिबिर की दिनचर्या सुबह ४.३० बजे जागरण से लेकर रत १० बजे तक रही | शिबिर में सुबह प्रातः स्मरण ,शारीरिक ,गीता पठन के साथ परीक्षा को लेकर आज के युवाओं की मानसिकता को देखते हुए परीक्षा दे हँसते-हँसते कार्यशाला के माध्यम से तनाव रहित परीक्षा कैसे दी जाय, इस विषय पर शिविराथियो का मार्गदर्शन किया गया | श्रमानुभाव , श्रमपरिहार के बाद , गौरवसाली इतिहास ,योद्धा सन्यासी विवेकानंदा, वर्त्तमान चुनोतियाँ ,संघटनात्मक कार्य की आवश्यकता आदि विषयों पर प्रत्येक दिवस दो सत्रों के माध्यम से विषयों के ज्ञाताओं के द्वारा शिबिरार्थ्यों का मार्गदर्शन कराया गया |

बौद्धिक योद्धा तथा वर्त्तमान चुनोतियो का निदान विषयों पर मंथन कराया गया तथा उसके प्रस्तुति के लिया प्रत्येक गाना को समय दिया जाता था |दुसरे सत्र के पश्चात खेल,गीत ,कहानी ,भजन संध्या के बाद प्रेरणा से पुनरुथान में दोनों दिवस चाणक्य तहत वीर सर्वरकर की विडिओ क्लिप दखाने के बाद कुंवर सिंह तहत मंडन मिश्र के जीवन के कुछ प्रसंग शिबिरार्थियों के सामने रखे गए | अंतिम दिवस आहुति सत्र लिया गया जिसमे अधिक से अधिक समयदान तथा श्रमदान के लिए आवाहन किया गया ,लिए हुए संकल्प को भारतमाता के चरणों में फूल द्वारा अर्पित करके सभी ने उसे पूर्ण करने का आशीर्वाद लिया |समापन सत्र में निर्मल श्रीवास्तव के मुख्य अथित्ये में संपन हुआ |








For more information about various activities at Vivekananda Kendra Patna Branch, please drop an email to patna[at]vkendra.org or call at (0)-8986460740.

Original Link : http://www.vkendra.org/vijay-hi-vijay-yuva-shibir-patna-feb2011