विवेकानन्द केन्द्र की पटना शाखा द्वारा पाटलिपुत्र कार्यालय में गीता जयन्ती उत्सव का आयोजन किया गया। यह उत्सव प्रत्येक वर्ष मार्गशीर्ष शुक्ल एकादशी की तिथि को मनाया जाता है। इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने रणक्षेत्र में अर्जुन को श्रीमद्भागवद्गीता का उपदेश दिया था।
कार्यक्रम की शुरुआत ॐ कार और शान्ति पाठ से निर्मला दीदी, सह नगर प्रमुख ने की।
उत्सव परिचय होने के बाद 'दैनिक जीवन में गीता' का पठन शिखा दीदी, नगर संचालक ने करवाया। विवेकवानी श्री सुरेन्द्र प्रसाद, नगर व्यवस्था प्रमुख द्वारा बोला गया। फिर उसके बाद कृष्ण जी का भजन गाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. विकास झा जी, वरिष्ठ पत्रकार, लेखक थे जिन्होंने बताया कि श्रीकृष्ण ने अर्जुन को माध्यम बनाते हुए हम सभी को गीता का सन्देश दिया ताकि एक आदर्श जीवन शैली को अपनाया जा सके। वृन्दावन केवल एक स्थान नहीं भाव है। गीता सभी धर्मग्रंथों का सार है।
धन्यवाद ज्ञापन सुभाषिणी दीदी, कार्यालय प्रमुख ने किया। नियमित गीता पठन का संकल्प के साथ डॉ. कृष्ण कांत जी ने शान्ति पाठ करवाया। कार्यक्रम के समापन में प्रार्थना मञ्जरी दीदी, आर्यभट्ट विस्तार प्रमुख द्वारा किया गया। कार्यक्रम में 15 लोगों की उपस्थिति रही।

No comments:
New comments are not allowed.