Showing posts with label Eknathji Rande. Show all posts
Showing posts with label Eknathji Rande. Show all posts

Tuesday, December 17, 2019

जीवन की चुनौतियों पर विजय का प्रतीक विवेकानन्द शिला स्मारक

स्वामी विवेकानंद का जन्मशती वर्ष 1963 में सम्पूर्ण भारत में अन्यान्य संगठन अपने स्तर पर मना रहे थे। कन्याकुमारी में भी कुछ लोगों ने विचार किया कि समुद्र के बीच शिला पर भी  स्वामी विवेकानन्द का स्मारक बनाया जाए,  जहाँ उन्होंने 1892 में ध्यान किया और उसके बाद भारत के मूल्यों को पाश्चात्य भूमि पर स्थापित करके भारत को गौरान्वित किया। 1962 में चीन के हाथों धोखा खाने के आघात से उबरने में देश को पुनः गौरवान्वित करने के लिए यह सुयोग्य अवसर सिद्ध हुआ।
 स्मारक के संस्थापक एकनाथजी रानडे का जीवन हमें इस बात के लिए प्रेरित करता है कि जीवन में कठिनाइयों के सामने कभी झुकना नहीं है और एक से एक जुड़ते हुए संगठन बनाते हुए आगे बढ़ते जाना है यही विचार आज पूरे देश में विवेकानंद केन्द्र विवेकानन्द शिला स्मारक के 50 में वर्ष में प्रवेश करने के अवसर पर प्रचारित प्रसारित कर रहा है उक्त विचार विवेकानंद केंद्र के प्रकाशन समिति के सदस्य तथा राजस्थान साहित्य अकादमी के सदस्य श्री उमेश कुमार चौरसिया ने शिला स्मारक के संपर्क अभियान के अवसर पर सीनियर सिटीजन ग्रुप 3 की बैठक में व्यक्त किए।

बैठक के दौरान ही श्री मदनलाल शर्मा तथा सुभाष चांदना ने विवेकानंद शिला स्मारक पर अपने बिताए हुए क्षणों को याद किया और विभिन्न संस्करणों को लोगों से साझा किया। महासंपर्क कार्यक्रम हेतु आयोजित इस बैठक का संचालन विभाग संपर्क प्रमुख रविंद्र जैन ने किया।

Saturday, December 7, 2019

Belgaum observed Punyatithi of Eknathaji

Vivekanand kendra Belgaum observed Eknath ji Ranade Punyatithi on 22.8.2019 at the residence of Shri Keshav Kulkarni. Prof.  Aruna Naik Spoke and underlined the great work done by Eknath Ranade.

Saturday, December 22, 2018

“Ek karanji molachi”( One invaluable Karanji –a Diwali sweet delicacy )

Twenty eight years ago Nashik branch of Vivekanand Kenra Kanyakumari in association with Savarkar Vistar (Nashik road) and Tarun Maharashtra Mitra mandal Vishnunagar has adopted 30 Adivasi Padas  (Tribal Hamlets), and since then the service activities are being perpetuated ceaselessly in these areas.Different likeminded organizations and volunteers of Kendra collect Diwali delicacies,other essential daily need items and cloths from various households and those are distributed in some of these hamlets, on the next day of Bhaubeej (The fifth day of Diwali festiwal-celebration of brother sister auspicious occasion) in a very systematic and planned manner.

With the intention of fulfilling the social obligation, the volunteers of Kendra come together for bringing happiness in the life of those belonging to forest and mountainous regions hence deprived of the basic facilities and other developments and of course away from the pompous celebrations of Diwali.

The street plays are performed in order to bring the awareness amongst the tribals ,also they are made aware of various welfare programs conducted by Vivekanand Prashikshan and Seva Prakalp Pimplad.

This is 28 th year of successful implementation of the program organized by the Kendra

Service to mankind is service to God is the principle message of Swami Vivekanand which is truly followed by the Prakalpa.

The volunteers of Kendra from Nashik and Nashikroad wholeheartedly participated in the program of Prakalpa of Nashik nagar.

Monday, December 10, 2018

Sadhana Diwas Celebration at Madurai

Vivekananda Kendra Kanyakumari, Madurai Branch celebrated “Sadhana Diwas” commemorating Karmayogi Eknathji’s Jeyanthi , the program of rededication as “Sadhanai Dinam” on 11.11.2018 at Sai Ananda Nilayam in TVS Nagar, Madurai from 10 a.m to 4.30 p.m. Mananeeya Aparna Didi and Mananeeya Radha Devi Didi graced the occasion. 25 Karyakartas of TVS Nagar and Balaji Nagar attended the function sharing their experiences in doing the national work with Swami Vivekananda’s vision in mind and Eknathji’s mission in hands happily. Patriotic Song was led by Priya Didi. A thought moving discussion on the Sadhana Diwas letter written by Mananeeya Nivedhita Bide, Vice President of Vivekananda Kendra was conducted. Mananeeya Radha Didi explained the future planning of the Kendra. The Kaaryakarthas were introduced with their responsibilities. All the Karyakarthas did pushpanjali and took heart moving sankalpam after which the program concluded with Kendra Prarthana.

Sadhana Diwas Celebration at VKV Kallubalu

Sadhana Divas was celebrated in our vidyalaya. Although 19/11/2018 is the actual date for the celebration. It was preponed due to the tight schedule of the school. The programme began sharp at 8:30 am. After the National Anthem Kannada song, speech by 8th std student [ Jayaraj], Hindi song, Speech by the teacher [ Nikhil sir ] were conducted. Song by 10th std girls was the final performance. Entire assembly was managed by Ramakrishna House.
Su.Sri Usha didi and Shri.Karthikji were the spontaneous chief guests . the programme was conducted with discipline and exhuberant enthusiasm. Even the small [ mimary ] students maintained silence and discipline. The vote of thanks was delivered by Nikhil sir. The programme was concluded with Shantimantra. It was a beautiful, short and sweet celebration, which was enjoyed by every one.

Sadhana Diwas Shri Ekanathji Ranade Jayanti

Vivekananda Kendra Belgaum organised Sadhana Diwas ie Birth Anniversary of Mananiy Eknathji Ranade at the residence of Shri Keshav Kulkarni,a Senior VK karyakarta.Lighting of Lamp and garlanding of Portraits of Swami Vivekananda and Eknathaji followed by speeches by shri Ashok Hullagaddi ,Vilas Chavan and Mrs.Shantala. VK prayers were chanted.Smt Rajashri Akki presented Shri Ganapati Prayer.Kishore kakade compered the programme and presented VandeMataram.Shri Anand Aralikatti thanked the gathering followed by Prasad Distribution.It was well organised,well attended programme.VK also announced it's future programme of Dec.2018.Shri Nikhil Naragundkar,keshav Kulkarni,Girish Kotbagi,
 

Tuesday, December 19, 2017

विवेकानन्द केन्द्र द्वारा एकनाथजी फिल्म का क्रिस्टल पार्क में प्रदर्शन

विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी शाखा-भागलपुर द्वारा दिनाँक 26 नवम्बर  को सुन्दरवती महिला महाविद्यालय में युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसकी कुल उपस्थिति 40 रही | दिनाँक 27 नवम्बर  को भागलपुर विभाग के नौगछिया जिले के गौरीपुर सत्यदेव महाविद्यालय में युवा सम्मेलन सम्पन्न हुआ जिसकी कुल उपस्थिति 30 रही...! दिनाँक 28 नवम्बर  को भागलपुर विभाग के मुंगेर केन्द्र द्वारा 2 स्थानों GRS कॉलेज मुंगेर और BRM कॉलेज में युवा सम्मेलन का आयोजन किया जिसकी कुल उपास्थिति 70 रही!

किशनगढ़ । आज विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे सेवा कार्य जहां स्वार्थ पर आधारित हैं वही हिंदू धर्म विश्व में एकमात्र ऐसा माध्यम है जो निस्वार्थ भाव से सेवा करता है तथा जिसका मूलमंत्र ही सर्वे भवन्तु सुखिनः है। स्वामी विवेकानंद ने अमेरिका में वेदांत को बहुत साधारण शब्दों में समझाते हुए कहा था कि नर सेवा ही नारायण सेवा होती है। भारत में रंतिदेव, स्वामी अखंडानंद और ऐसे अनेकों संतों ने अपने जीवन को सेवा के लिए समर्पित कर दिया। एकनाथ जी स्वामी विवेकानंद के हनुमान कहे जाते हैं। एकनाथ जी के जीवन पर आधारित फिल्म केवल मनोरंजन करने का साधन नहीं है अपितु कार्य में जुट जाने की प्रेरणा लेने के संकल्प का माध्यम है। आज किशनगढ़ नगर का यह सौभाग्य है कि जिस नगर ने स्वामी विवेकानंद की चरण धूलि प्राप्त की थी वहीं आज उनके नाम पर बने कन्याकुमारी में शिला स्मारक के निर्माता एकनाथ जी के जीवन का चित्रण यहां किया जा रहा है। स्वामी विवेकानंद युवाओं का आव्हान करते हुए कहते थे कि आगामी 50 वर्षों के लिए यदि समस्त देवी-देवताओं को छोड़ कर केवल भारत मां के स्वरूप की ही पूजा की जाए और उसकी ही वंदना हो तो भारत फिर से विश्वगुरु बन सकता है। एकनाथ जी ने यह सिद्ध कर दिया केवल चित्र की पूजा ना करके श्रेष्ठ चरित्र का अनुसरण एवं आचरण की आज आवश्यकता है। बंकिम चंद्र चटर्जी ने वंदे मातरम गीत में त्वं ही दुर्गा कहते हुए भारत मां के स्वरूप को ही सब कुछ माना है। उक्त विचार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र कार्यवाह श्री हनुमान सिंह राठौड़ ने विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी शाखा किशनगढ़ द्वारा आयोजित क्रिस्टल पार्क सिनेमा में एकनाथजी फिल्म के प्रदर्शन के अवसर पर उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

इस अवसर पर किशनगढ़ के विधायक श्री भागीरथ चौधरी ने बोलते हुए कहा कि विवेकानंद केंद्र संपूर्ण भारतवर्ष में मनुष्य निर्माण से राष्ट्र पुनरुत्थान के लिए कार्य कर रहा है। किशनगढ़ में विवेकानंद केंद्र का कार्य सराहनीय है और इसे जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है। विवेकानन्द केन्द्र की विद्यालय संपर्क प्रमुख मृदुला व्यास ने इस अवसर पर क्रिस्टल पार्क सिनेमा को इस फिल्म हेतु निःशुल्क उपलब्ध कराने के लिए ललित हासानी एवं एवं अजय विशनानी का विशेष आभार व्यक्त किया। संयोजक राजेंद्र सिंह खंगारोत ने बताया कि इस अवसर पर विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी राजस्थान प्रांत के प्रशिक्षण प्रमुख डॉ. स्वतंत्र शर्मा सहित शहर के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में मोहन कृष्णानी, लाजवंती भारद्वाज, हेमराज, अंकित सोनी, विष्णु मालाकार सहित केन्द्र के सभी कार्यकर्ताओं ने सहयोग दिया। कार्यक्रम का संचालन दीपाली शर्मा ने किया।

माननीय एकनाथ जी जयन्ती के उपलक्ष में भागलपुर में कार्यक्रम

विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी शाखा भागलपुर द्वारा माननीय एकनाथ जी जयन्ती मारवाड़ी महाविद्यालय के सभागृह में ये कार्यक्रम आयोजित किया गया इस अवसर युवा सम्मेलन का आयोजन भी किया गया कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में  प्रान्त बिहार-झारखंड सम्पर्क प्रमुख आ. विजय वर्मा  उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय सेवा योजना के विश्वविद्यालय प्रभारी दीपो मेहता द्वारा की गई ! आ.विजय वर्मा द्वारा एकनाथ जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया औऱ उन्होंने बताया कितनी विपरीत परिस्थिति होने के बाद भी समाज के सहयोग से एक भव्य स्मारक बन कर तैयार हुआ इस स्मारक को वनबाने में मुख्य भूमिका माननीय एकनाथ जी की रही ! 

कार्यक्रम का संचालन आलोक बजाज (सह नगर प्रमुख) द्वारा किया गया दीपो महेता जी ने बताया कि एकनाथ जीवन का अनुकरण करते हुए कुछ सीखना चाहिए कार्यक्रम नगर के गणमान्य  जन भी उपस्थित रहे |

Tuesday, May 30, 2017

असंभव शब्द नहीं था एकनाथजी के शब्दकोश में

कन्याकुमारी में विवेकानन्द शिला स्मारक और विवेकानन्द केन्द्र  को साकार रुप देने वाले रा.स्व.सं. के वरिष्ठ प्रचारक एकनाथजी रानाडे के व्यक्तित्व और कृतित्व पर हाल ही में एक चलती चित्र तैयार हुआ है इस मौके पर केन्द्र की उपाध्यक्ष पद्मश्री निवेदिता भिड़े से पांचजन्य के सहयोगी संपादक आलोक गोस्वामी ने बातचीत की।
http://panchjanya.com/arch/2017/02/26/default.aspx

Friday, March 10, 2017

Arunachal Pradesh Governor announced an Award in memories of Ma. Eknathaji Ranade

ITANAGAR, Mar 7: The Governor of Arunachal Pradesh PB Acharya has instituted awards in the names of eminent personalities for outstanding students of 14 government colleges of the state.

Accordingly, three best students in academics, sports and performing arts in each college will be given the awards every year.

The Governor said these awards will encourage the students towards academic excellence, sports and performing arts, and at the same time, it will also remind them of the eminent personalities, who have rendered their valuable services to the state and country.

The awards will be in the memory of Rajendra Prasad, Lal Bahardur Shastri, Vishnu Sahaya, Eknath Ranade, Colonel Luthra, R K Patir, KAA Raja, Daying Ering, Tomo Riba, Talom Rukbo, Lummer Dai, Indira Miri, Jikom Riba, C K Gohain Namchoom, Sobeng Tayeng, Indrajit Namchoom, Wangpha Lowang, Omem Deori, Nokmey Nimati, former Chief Minister Dorjee Khandu, Kuru Hassang, Tadar Tang, Nyari Welly, Kop Temi, Tagi Raja, Matmur Jamoh, Marto Kamdak, Jomin Tayeng, Bini Yanga, Saint Narottam, Muktinath Borthakur and Maj Bob Kathing.

An amount of Rs 1 lakh each will be kept in fixed deposit as corpus fund against each college and interest accrued each year will be used for that award, which will be in kind.

A certificate for each award winner will be given from the Raj Bhavan. The selection of the award winning students and other details will be worked out by the respective colleges and the Raj Bhavan.

On the same lines, an amount of one lakh will be kept in fixed deposit as corpus fund for the awards for children of Raj Bhavan staff to encourage academic, sports and performance excellence.

The Governor has also instituted awards for outstanding students of Puroik Community and an amount of Rs 2 lakhs has been kept in fixed deposit as corpus fund for the purpose.

(An award is instituted in the fond memories of Maa. Eknathji for his commendable contribution to Arunachal Pradesh).

Source: Arunachal Times

Monday, December 5, 2016

Matri Sammelan at Sisiborgaon, Assam

We conducted MATRI Sammelan on 29th Nov at Sisiborgaon. 27 Mothers were present. Sri Kondinya inspired mother's to work for the society. Discussion  on the topic  all round development of child, Pranayam and games  was part of the sammelan. Sammelan concluded with formation of a MATRI Manch.

Sadhana Diwas Program in Nagpur

संकुचन कभी भी ‘विस्तार’ का अंग न बनें : भानुदासजी

विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी के राष्ट्रीय महासचिव श्री भानुदास धाक्रस ने कहा कि माननीय एकनाथजी रानडे के जीवन को अधिक निकटता से समझना है तो ‘केन्द्र प्रार्थना’ के मर्म को समझना होगा। केन्द्र प्रार्थना का प्रत्येक पद मा.एकनाथजी के जीवन संकल्प, कार्य और समर्पण को दर्शाता है। भानुदासजी 19 नवम्बर को साधना दिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

भानुदासजी ने आगे कहा कि मनुष्य का व्यक्तित्व, कृर्तत्व और नेतृत्व यह समाज से प्राप्त होता है। व्यक्ति को सम्मान, पगार और समझ भी समाज से ही प्राप्त होता है। एक अर्थों में केजी से पीजी तक समाज ही व्यक्ति के विकसित होने का मार्ग प्रशस्त करता है। इसलिए समाज को श्रेष्ठ और उदात्त जीवन मूल्यों पर आधारित होना चाहिए। इसके लिए हम सबको समाज को संगठित करने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि समाज को संगठित करने के लिए सबसे आवश्यक है- ‘हमारा समाज के प्रति दृष्टिकोण’। समाज के लिए कार्य करते समय हमारी भावना कैसी है, यह बहुत महत्वपूर्ण है। बचपन से युवावस्था तक हम समाज से लेते हैं। समाज हमें पोषित करता है, हमें सक्षम बनाता है। इसलिए जब हम सक्षम बन जाते हैं, क्षमतावान हो जाते हैं तो हमारा दायित्व है कि हम समाज को अधिक मात्रा में प्रदान करें- “जीवने यावदादानं, स्यात् प्रदानं ततोधिकम”। केन्द्र प्रार्थना का यही संदेश है।

भानुदासजी ने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति के गुणों को पहचान कर देशहित में उसका उपयोग करना चाहिए। हमारे केन्द्र कार्य के व्यवस्थाओं में ‘विस्तार’ का बड़ा महत्त्व है। विस्तार में योग वर्ग, संस्कार वर्ग, केन्द्र वर्ग और स्वाध्याय वर्ग कितने चल रहे हैं, कैसे चल रहे हैं। इन वर्गों में कितने लोग शामिल होते हैं। संख्यात्मक और गुणात्मक दृष्टि से इसका आकलन होना चाहिए। यदि विस्तार में हमारी कार्यपद्धति ठीक से नहीं चल रही है। कभी कभी शुरू रहती है, कभी बंद हो जाती है। ऐसी स्थिति को बदलना होगा, क्योंकि विस्तार का तात्पर्य “विस्तारित” होना है। संकुचन कभी भी विस्तार का अंग नहीं बने, इसका चिंतन प्रत्येक को करना होगा। जब अपने विस्तार में भारत विश्वगुरु बनेगा, समझिए कि भारत देश में विश्वगुरु बन रहा है। इसलिए अपने-अपने विस्तार में “विश्वगुरु भारत” का वातावरण बनाएं। यह तभी संभव है जब हम स्वामी विवेकानन्दजी के विचारों को प्रत्येक घर तक पहुंचाएंगे। आप केवल स्वामीजी के विचारों को पहुंचा दीजिए, वे स्वयं देशकार्य में लग जाएंगे। 

भानुदासजी ने जोर देकर कहा कि विश्वगुरु भारत का स्वप्न देखनेवाले प्रत्येक देशवासी को देशकार्य में अपनी भूमिका को देखना होगा। उन्होंने कहा कि अपनी भूमिका पर जब चिंतन होगा तब अपने में अधिक सुधार की संभावना रहती है। इसलिए स्वामीजी के विचार प्रकाश में अपनेआप का आकलन करना आवश्यक है। समाज के लिए कार्यरत अनेक बार अहंकार आता है कि हम देश के लिए कार्य कर रहे हैं। इसलिए नित्य अपना चिंतन होना चाहिए कि मेरा कार्य मेरा कर्तव्य है। हमारे जीवन में कर्तव्य का बोध सदैव रहे, पर कार्यकर्ता के लिए ‘कर्ता’ के भाव को त्यागना बहुत आवश्यक है।

इससे पहले कार्यकर्ताओं ने विस्तारशः केन्द्र प्रार्थना के 14 पदों पर प्रसंग नाट्य प्रस्तुत किए।

बिलासपुर में साधना दिवस

विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी शाखा बिलासपुर द्वारा केंद्र कार्यालय में 19 नवंबर 2016 की संध्या को 5:00 बजे से 7:00 बजे तक साधना दिवस मनाया गया ।

कार्यक्रम की शुरुआत 3 ओंकार तथा प्राथना से हुई । शत शत नमन एकनाथ जी... गीत हुआ इसके उपरांत मुख्य वक्ता का उद्बोधन  हुआ, उन्होंने माननीय एकनाथ जी के जीवनी तथा कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं को बताया । विवेकानंद केंद्र की परम्परा के अनुसार दायित्वों की घोषणा की गयी जिसके अनुसार कुछ कार्यकर्ताओं के दायित्व में परिवर्तन किया गया तथा कुछ नए कार्यकर्ताओं को भी दायित्व दिया गया इसके बाद आदरणीय कुलदीप भइया नगर संगठन विवेकानंद केंद्र बिलासपुर ने कार्यकर्ताओं को दायित्वबोध के बारे में बताया तथा साथ ही करणी तथा और करणीय कार्य के बारे में भी बताया। नए दायित्वों के अनुसार अलग - अलग समूहों में बैठक हुई । पुष्पार्पण के पश्चात केंद्र प्रार्थना करके कार्यकर्ता गंतव्य की ओर प्रस्थान किये ।

Sadhana Diwas at VKV Vallioor

A mammoth procession was convened to commemorate the 102nd  birth anniversary of Mananeeya Ekanathji Ranade (Founder of Vivekananda Kendra & Rock Memorial)  at Vallioor  on 19th November 2016.

The procession started at the waving of flag by   Mr. Prabhu Baskaran, Sub Inspector of Police, Vallioor, Man. Radha Didi, Dhakshin Prant Sangatak of Vivekananda Kendra & Man. Aparna Didi, All India Vyavastha Pramuk, Vivekananda Kendra, Kanyakumari.    Shri. S.K. Subramanian, Correspondent, Vivekananda Kendra Vidyalaya was in the forefront.  The procession started from Vallioor Murugan Temple and ended at Vivekananda Kendra Vidyalaya.  The children’s band music was nice. Swami Vivekananda’s inspiring thoughts and slogans were highlighted and echoed at the procession in which nearly 900 students, parents and public participated eagerly.

We started the function at 2.30 p.m.  We have arranged the art & Science exhibition for enhancing knowledge and skills among the students.  The exhibition was inaugurated by Mr. Perumal, R.T.O., Vallioor.  He was very impressed by the presentation and he congratulated the students.  The exhibition was divided into four section.  1. Art  2. Science  3. Maths & Social   4. K.G. Section   5. Spiritual.  Rangoli of Gita Upathesh, Heart, Bharathiyar, India & Rock Memorial were superb. The paintings of Dasavatharam, Bagavath Gita’s 18 Chapters & the Quotations of Man. Eknathji Ranade were there. Many school teachers, students, parents saw the exhibition and appreciated the students.  Our correspondent Shri. S.K. Subramanian presented the memento to our chief guest. We concluded the function with Kendra prayer. 

Friday, November 25, 2016

Sadhana Diwas at Bhuvaneswar

नमस्कार, विवेकानन्द केंद्र कन्याकुमारी शाखा भुवनेस्वर (ऐक्यम्, जिस में नया केंद्र का निर्माण कार्य चल रहा है) में 20.11.16 को साधना दिवस (माननीय एकनाथ जी जयंती) पालन किया गया | उसमे केंद्र के सभी कार्यकर्ता और युवा आए हुए थे | सुरु से शांति पाठ हो कर विवेकानन्द केंद्र के प्रार्थना के ऊपर चर्चा हुआ | उस के वाद एक देश भक्ति गीत हुआ | फिर हमारे लक्ष्मि भैया, जो की ओडिशा सेवा प्रकल्प और ऐक्यम् के दायित्य में है, उन्होंने केंद्र प्रार्थना के सारांस और एकनाथ जी के बारे में बकतृत दिया | उस के बाद शांति मंत्र फिर भोजन हो कर समाप्त हुआ | धन्यवाद....भारत माता की जय...

Sadhana Diwas and PDHH in Hydrabad

“Pariksha de hanste hanste” workshop

A one day introductory workshop of “Pariksha de hanste hanste” was conducted on 16th November 2016 at Venkateswara College, Dilsukhnagar, Hyderabad for 250 students which included both boys and girls.

“Sadhana diwas” at Hyderabad

Sadhana diwas was observed on 19th November in Ameerpet, Nagole, Dilsukhnagar and on 20th November 2016 in Kaushalam in Hyderabad. In all about 100 karyakartas participated in their respective nagars. At Kaushalam, van bhojanam was organized after the program.

Sadhana Diwas in VK Thiruvananthapuram

VK Thiruvananthapuram observed Sadhana Diwas - Man.Eknathji’s 102nd Birth Anniversary on 19th Nov 2016. Malayalam version of the letter from Man.Nivedita didi on Sadhana Diwas and Kendra Prarthana were discussed. Wellwishers, Patrons and members of Yoga Varga took part in the Abhyas satra. Total 22 people participated in the programme.

Sadhana Diwas at Karnawati

The program of Sadhana divas was organized at Kendra Karyalay at Karnavati on 20th November, 2016.

Dr Chetanbhai Bhatt , Praincipal GEC college, Gandhinagar was the chief guest and speaker for the day. Shri Nalinbhai Pandya, Karnavati vibhag pramukh briefed about the activities of the Kendra and welcomed all the participants, followed by the song by shri Ankit Savani.  Dr Chetanbhai Bhatt talked about the tatvik chintan behind the working philosophy of the Vivekananda Kendra. He said that Kendra is triveni sangam of karmayog, bhaktiyog and gyanyog. That’s why we are spiritual oriented service mission. He further shared that the life of man. Eknathji was an example of combination of these triveni sangam. The program was followed by Kendra prarthna and high tea. Total no of 35 karyakartas were remained present in the program. Sushri Dhruma Pinara anchored the sadhnadin program.

Sadhana Diwas program at Mysore

Ma. Eknathji Balamahotsava ( Sports meet)  in Dhruva, Abhmanyu, Shivaji and Savarkar      Samskaravarga at J S S Hostel , Laxmipuram ; Narendra and Bhagini Nivedita samskara varga at Jayanagar , Hanuman and Laxmi bai samskaravarga at Jayanagar ( Kendra Karyalaya), Vivekananda Kendra, Ajjampura

Study materials distribution at Nachiketa samskara varga, Krishnamurthy puram. Chief Guest Sri Mohan.           

Sadhana Diwas  celebration in Narendra and Bhagini Nivedita samskara varga at Jayanagar. Chief Guest : Smt Uma didi

Cultural examination on Swami Vivekananda and his life at Govt P U College, Kuvempu Nagar and jayanti celebration . Main speaker Su. Soumya Didi.

Sadhana Diwas  celebration at Kendra karyalaya for all Karyakartas- 5.30 pm -

Presentation by Karyakartas on topics

  1. Ma. Ekanthji by Ravi Kumar, Kumar,  Tarun.

  2. Story of VRM by Rishikesh

  3. Kendra Prartana by Sri Ranmeshji,

  4. Sadhana of Service by Su. Soumya Didi, Smt Nagaratnamma  and Sri   Ramachandraji

  5. Vivekananda Kendra and activities by Aravinda

  6. Inspired incidents from Ma. Ekanathi’s life by Kiran, Bharat, Sridharji,  Venkaramnji, Shilpa and Smt. Uma didi

Sadhana Diwas  celebration at J S S Hostel , Laxmipuram, Chief Guest: Sri   Satyanarayana Murthyji.

Tuesday, July 19, 2016

विवेकानन्द केन्द्र के संस्थापक की जन्मभूमि ‘टिमटाला’ क्षेत्र बनेगा आदर्श ग्राम : पियूष गोयल

केन्दीय ऊर्जा और कोयला मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पीयूष गोयल ने कहा कि विवेकानन्द शिलास्मारक के निर्माता तथा विवेकानन्द केन्द्र के संस्थापक स्वर्गीय एकनाथ रानडे की जन्मभूमि ‘टिमटाला’ में आकर मैं गौरवान्वित अनुभव कर रहा हूं।

गोयल ने कहा कि विवेकानन्द केन्द्र के कार्य के लिए एकनाथजी रानडे जब भी मुंबई आते थे, तब वे उनके घर आते थे। एकनाथजी को उन्होंने देखा है, उन्होंने मुझे बहुत प्रभावित किया है। उन्होंने कहा जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सांसद आदर्श ग्राम योजना हम सांसदों के सामने रखी, तभी मैंने निश्चय कर लिया था कि मैं टिमटाला को दत्तक लूंगा और उसे आदर्श ग्राम बनाऊंगा। गोयल ने कहा कि इस भूमि ने एकनाथजी रानडे जैसा महापुरुष दिया, इसके लिए टिमटाला गांव को नमन है। टिमटाला एक तरह से तीर्थ स्थल ही है, यहां आकर प्रेरणा मिलती है।

उल्लेखनीय है कि ऊर्जा मंत्री पियूष गोयल ने अमरावती के नांदगांव खंडेश्वर तहसील में आनेवाले टिमटाला सहित चार अन्य गांवों को ‘सांसद आदर्श ग्राम योजना’ के अंतर्गत दत्तक लिया है। ज्ञात हो कि स्वतंत्रता के बाद पहली बार पियूष गोयल के रूप में प्रथम बार कोई केन्द्रीय मंत्री इस टिमटाला क्षेत्र में आए हैं। इससे पहले कोई भी केन्द्रीय मंत्री इस क्षेत्र में नहीं आए थे। इसलिए ग्रामवासी गोयल के आगमन पर बेहद उत्साहित हैं। ग्रामवासियों ने गोयल के आगमन पर पूरे गांव में स्वच्छता की, द्वार पर रंगोली बनाई तथा बाजा-गाजा के साथ मंत्री का स्वागत किया।

टिमटाला, जनुना, निरसाना, खिरसाना तथा अडगांव को आदर्श गांव बनाने के लिए संकल्पित मंत्री गोयल ने कहा कि मैं इन पांच गांवों को गोद लेकर कोई उपकार नहीं कर रहा हूं, यह मेरा कर्तव्य है। दत्तक लिये गए गांवों का विकास करना सामाजिक ऋण को पूरा करनेवाला काम है।          

ग्रामोदय के लिए जन भागीदारी आवश्यक

ऊर्जा मंत्री पियूष गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गांवों और किसानों के उत्थान के लिए “ग्रामोदय” तथा “सांसद आदर्श ग्राम योजना” हमारे सामने रखी है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ग्रामोदय के कार्य देशभर में चल रहा है। ग्रामोदय के कार्य सरकार की योजना को सही तरीके से गांवों में लागु करने से ही गांवों का विकास होगा। उन्होंने कहा कि सरकार के साथ ही गांव वालों को भी विकास के लिए आगे आना होगा। जन सहभागिता से ही देश का विकास हो सकता है। जबतक हर नागरिक विकास कीई यात्रा में सहभागी नहीं होता, तब तक सही अर्थों में गांव का विकास नहीं होता। इसलिए आप सभी इस विकास यात्रा में सहभागी हो।

गोयल ने कहा कि तेजी से विकास का दौर अब शुरू हो चुका है। गांवों के विकास के लिए जो राशि खर्च की जा रही है, वह आप ही की है। इसलिए सरकारी कामों की पड़ताल जरुरी है। प्रत्येक काम में क्वालिटी होनी चाहिए। यह तभी संभव है जब भ्रष्टाचार न हो। इसलिए गांववासी देखें कि ट्रक में सीमेंट कितना आया, उसका उपयोग ठीक से हो रहा है या नहीं। यदि आप इसका ध्यान रखेंगे तो काम अच्छा होगा। ऊर्जा मंत्री ने जोर देकर कहा कि भ्रष्टाचार पर जब आप चुप होते हैं तो आप भी भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों के साथ दोषी हैं। इसलिए कुछ गड़बड़ी हो तो मुझे बताएं।

सरकार की योजनाएं आपके लिए

पियूष गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जनता के लिए प्रधानमंत्री बीमा योजना, प्रधानमंत्री जन धन योजना तथा मुद्रा योजना बनाई है। किसानों को कर्ज लेने के लिए अब साहूकारों के पास नहीं जाना है। छोटे-मोटे व्यवसाय के लिए यदि रुपयों की आवश्यकता है तो बैंक में मुद्रा योजना के तहत लोन लीजिए। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार ने मुद्रा योजना के अंतर्गत लगभग तीन करोड़ लोगों को 1 लाख, 20 हजार करोड़ रूपये का लोन दिया गया है। इस वर्ष 1 लाख, 80 हजार रूपये का लोन दिया जाएगा। इसलिए आप भी इस योजना का लाभ उठाइए। यदि कोई बैंककर्मी आपको इस योजना के तहत आपको लोन नहीं देता है तो सीधे मुझे बताइए। अकारण जनता को परेशान करनेवालों पर केन्द्र सरकार योग्य निर्णय लेगी।

शुभारम्भ और घोषणाएं

25 जून को अपने एक दिवसीय अमरावती प्रवास के दौरान केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री पियूष गोयल ने दत्तक लिए गए पांच गांवों में विकास कार्यों का शुभारम्भ किया। इस दौरान केन्द्रीय मत्री ने एलईडी स्ट्रीट लाइट व मोबाइल से चलाए जा सकनेवाले कृषि पम्प का शुभारंभ किया। गायत हो कि पहले उन्होंने केवल चार गांव को ही दत्तक लिया था, लेकिन जब समारोह के बीच अडगांव के सरपंच ने अपने गांव को भी सांसद आदर्श ग्राम योजना में शामिल करने की मांग की तो ऊर्जा मंत्री ने तुरंत इस मांग को स्वीकार कर लिया।

केन्द्रीय मंत्री गोयल ने यह भी कहा कि जनुना स्थित विद्यालय की इमारत जर्जर हो चुकी है, इसलिए वहां नए विद्यालय भवन का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन पांचों गांवों में मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विकासात्मक क्लस्टर की स्थापना की गई है। इस क्लस्टर में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, बैंक, पोस्ट ऑफिस, रास्तों का विकास और चौड़ीकरण, शौचालयों का निर्माण, पीने का शुद्ध जल, बिजली आपूर्ति तथा खाद्य सामग्री वितरण जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि नहर द्वारा पानी की सुविधा की जाएगी। उन्होंने पारंपरिक ऊर्जा बचत पर जोर देते हुए पुराने कृषि पम्पों व बल्बों को बदलने की बात कही तथा बिजली बचत के लिहाज से किफायती कृषि पम्प व एलईडी लाइट का प्रयोग करने पर बल दिया। केंद्रीय मंत्री ने इस दौरान अमरावती मनपा को जल्द ही 34 हजार एलईडी स्टीट लाइट देने की बात भी की।

गोयल ने कहा कि जलयुक्त शिवार योजना के अंतर्गत किसानों को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध की जाएगी। इन गांवों में लगभग 232 मोटरपम्प वितरित किए जाएंगे। उन्होंने कृषि पम्प वितरण योजना के तहत अमरावती जिले में लगभग 1 लाख, 16 हजार कृषि पम्प वितरित किए जाने की बात कही।        

ग्राम विकास संकुल का होगा निर्माण 

केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री पियूष गोयल ने इस बात की घोषणा कि आगामी कुछ वर्षों में दत्तक लिए गए पांच गावों के मध्य स्थल पर 3 एकड़ भूमि पर ग्राम विकास संकुल का निर्माण किया जाएगा। इस संकुल में सभी प्रकार की सुविधाएं होंगी ताकि किसी आवश्यक वस्तुओं तथा सेवाओं के लिए ग्रामवासियों को शहर की ओर न जाना पड़े। उन्होंने बताया कि ग्राम विकास संकुल में ग्राम पंचायत का सचिवालय, राष्ट्रीयकृत बैंक ग्राहक सेवा केन्द्र, भारतीय दूरसंचार निगम सुविधा टॉवर, कृषि उपकरण तथा बीज विक्री केन्द्र, पोस्ट ऑफिस, वाचनालय, स्वास्थ्य केन्द्र, दवाई स्टोर, नागरी ई-सुविधा केन्द्र, महावितरण कार्यालय बिजली बिल भरने का केन्द्र, कम्पूटर प्रशिक्षण केन्द्र, व्यायाम शाला सहित अनेक जीवनावश्यक वस्तुओं के भंडार होंगे। उन्होंने गांव के बालक, युवाओं के साथ ही बड़ों को आह्वान किया कि सभी कम्प्यूटर का प्रशिक्षण लें।

इससे पहले केन्दीय ऊर्जा राज्य मंत्री पीयूष गोयल ने विदर्भ के महान संत कर्मयोगी गाडगे बाबा तथा विवेकानन्द केन्द्र के संस्थापक एकनाथजी रानडे की प्रतिमा को अभिवादन किया। इस दौरान उन्होंने निरसाना, खिरसाना, जनुना और टिमटाला के गांवों का प्रवास किया। किसानों से संवाद साधा। टिमटाला में आयोजित पियूष गोयल के समारोह में अमरावती के पालक मंत्री प्रवीण पोटे, सांसद आनंदराव अडसूळ, वर्धा के सांसद रामदास तडस, विधायक डॉ.अनिल बोंडे, कांग्रेस विधायक वीरेन्द्र जगताप, जिला परिषद् सदस्य अभिजित ढेपे, भाजपा के जिलाध्यक्ष दिनेश सूर्यवंशी, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता शिवराय कुलकर्णी, विवेकानन्द केन्द्र के महाराष्ट्र प्रान्त के सहसंचालक किरण कीर्तने, तुषार भारतीय, जिलाधिकारी किरण गीते, सुनील सरोदे, टिमटाला से सरपंच अशोक भेंडे, अरविन्द नळकांडे, गटविकास अधिकारी सूरज मोहोड आदि प्रमुखता से उपस्थित थे। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री गोयल ने सावित्रीबाई फुले शिष्यवृत्ति योजना के अंतर्गत गुणवान विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र दिया, साथ ही राष्ट्रीय अन्न सुरक्षा योजना के तहत लाभार्थियों को अन्न धान्य का वितरण किया गया। समारोह में हजारों की संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।