Monday, December 2, 2019

Medical Help in Flood Affected Areas by Vivekananda Kendra

In the second week of July 2019, devastating flood severely affected many districts of Assam. Millions of people were evacuated to safer places. Their houses, belonging and paddy fields were either completely washed away or got damaged. Even some villages of Namsai district of Arunachal Pradesh were also affected. At this hour of humanitarian crisis, the Swasthya Seva Manch of Vivekananda Kendra Arun Jyoti planned to help some of the affected people by conducting Medical Camps for the flood affected areas. We have identified three remote locations, where there were certain needs. These three places are remote Amarpur area of Sadiya subdivision of Assam, Laika island of Tinsukia district and riverside villages of Mahadevpur circle of Namsai district. 

To get medicines to conduct the camps, we appealed Dr. Mahesh Singhvi of Mumbai. Their organization, Hari Om Group always helps the people suffering from natural calamities and they helped us in previous occasions also. He immediately responded and helped us to procure medicines within two days.

It was really difficult to send medical team along with medicines to remote places like Amarpur and Laika as the only mode of communication is country boats and due to heavy rains and current those were not in service. So, we approached Takam Mising Porin Kebang, an apex  Mising Students body for logistic support. They responded immediately and their President of Tinsukia district Sri Beni Doley personally took the responsibility. With the help of TMPK members, local Health workers and ASHA volunteers, the medical camp was conducted on 22nd July. 256 patients were examined and medicines were distributed accordingly.

The Vistar Pramukh of Anadalaya of Sadiya area, Sri Binod Das was contacted and he took the responsibility for Amarpur area. Basic medicines like ORS, ointments, paracetamol etc. were sent to him. He along with the Anandalaya Acaryas, Health Asssitants ,Mising Mahila Samiti Members and ASHA volunteers are still camping in those remote areas. This is to be mentioned that Amarpur is a vast area with a population of nearly 12,000.

Our Mobile Medical Team conducted three medical camps in Mahadevpur area on 23rd and 24th July at Kakoni, Nongkhong and Dirak Miri villages. All these villages were affected by recent floods. For these camps, we collaborated with All Lekang Area Youth Association. 207 patients were treated during these camps.

We requested all the local organizations who collaborated with us during the camps to keep an eye on the health scenario of the villages, so that we can if needed we can do the follow up properly.

Free Speech and Language Therapy Camp

Vivekananda Kendra Kanyakumari organized one Free Speech and Language Therapy Camp at Vivekananda Kendra Medical Center, Laipuli, Tinsukia, Assam from 1st to 20th June 2019. Chaitrali Hemant Pavnaskar, a speech and language therapist from Pune rendered her valuable service during the camp. 20 children with speech and language difficulties attended the camp. She did the diagnosis and provided appropriate therapeutic interventions. She did counseling for the parents and taught them how to communicate with their child. 5 children with Cochlear Implants also attended the camp. This is to be mentioned that all these Cochlear Implants were done through Vivekananda Kendra in collaboration with Max Hospital, Delhi last year.

Along with the camp, we organized one workshop also for the speech and language trainers of Snehalaya, a local NGO of Tinsukia. The duration of the workshop was for 15 days. As speech and language therapy needs long term follow up, the team Snehalaya will do it.
The camp was very successful and we got all support from local ENT Doctors and other professionals, working on this field.
 

गुरुपूर्णिमा कॆ उपलक्ष मॆं डीएवी कॉलेज चंडीगढ़ में कार्यशाला

स्वामी विवेकानंद केंद्र ने 13 जुलाई, 2019 को चंडीगढ़ के सेक्टर 10 स्थित डीएवी कॉलेज में "शिक्षक से गुरु तक की यात्रा" पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया।  इस कार्यशाला में प्रख्यात शिक्षाविदों और शिक्षकों ने भाग लिया। चंडीगढ,पंचकुला और मोहाली के विभिन्न स्कूलों,कॉलेजों के 61प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यशाला के दौरान चंडीगढ,पंचकुला और मोहाली  प्रख्यात शिक्षाविद् मौजूद थे।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई. तदोपरांत शिवम् जी द्वारा मंगलाचरण प्रस्तुत किया गया।  नवीन कौशिक जी ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया और कार्यशाला की कार्यवाही शुरू की।  कार्यशाला के पहले सत्र में प्रोफ.के एस आर्या ने एक शिक्षक और एक गुरु के बीच के अंतर को खूबसूरती से समझाया। शिक्षक और गुरु के बीच में अंतर समझते हुए आर्या जी ने सभी श्रोताओं को तीन बिंदुओं पर  विशेष ध्यान कराया। 

१. तन पूर्ति
२. मन पूर्ति एवं
३. आत्मा पूर्ति

उन्होंने बताया की तन पूर्ति से सुख मिलता है, मन पूर्ति से शांति मिलती है और आत्मा पूर्ति से आनंद मिलता है।  एक शिक्षक सिर्फ सुख दे सकता है, परन्तु एक गुरु, सुख के साथ साथ शांति और आनंद का आभास भी देता है। यानि की एक गुरु तन, मन और आत्मा की भी तृप्ति करता है। तदुपरांत प्रोफ. सहजपाल जी ने भी उक्त विषय का उद्देश्य बताया और अपने विचार प्रकट किये जिसके साथ ही प्रथम सत्र का समापन हुआ। 

दूसरे सत्र में सभी प्रतिभागियों को तीन समूहों में विभाजित किया गया। प्रत्येक समूह को इस बात पर चर्चा करने की सलाह दी गई थी कि एक शिक्षक से एक गुरु बनाने में योगदान कैसे दिया जा सकता है। सभी प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से चर्चा में भाग लिया और अपने विचार दिए। प्रत्येक समूह को एक समूह नेता चुना गया जो समूह की संक्षिप्त चर्चा को सभी प्रतिभागियों के सामने प्रस्तुत कर सके।

चर्चा सत्र समाप्त होने के बाद, समूह के नेताओं को चर्चा का सारांश प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित किया गया था। उनके द्वारा प्रस्तुत कुछ बिंदु निम्नलिखित थे:
    1. लगभग सभी शिक्षकों ने बिगड़ते सांस्कृतिक मूल्यों पर जोर दिया।
    2. लगभग सभी शिक्षकों ने बिगड़ते सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों पर जोर दिया। यह सुझाव दिया गया था कि प्रत्येक स्कूल में एक निश्चित प्रार्थना समय, योग समय, ध्यान का समय होना चाहिए।
    3. शिक्षकों ने छात्रों के बीच व्यवहार में सुधार लाने पर भी जोर दिया। यह सुझाव दिया गया था कि एक शिक्षक को एक रोल मॉडल के रूप में कार्य करना चाहिए। एक छात्र हमेशा अपने शिक्षक की नकल करता है, खासकर प्राथमिक स्तर पर।
    4. कुछ शिक्षकों ने यह भी बताया कि शिक्षा विशुद्ध रूप से नौकरी उन्मुख नहीं होनी चाहिए। शिक्षा का उद्देश्य मानव निर्माण होना चाहिए न कि मशीन निर्माण । उन्होंने शिक्षा प्रणाली और नौकरी की आवश्यकताओं के बीच अंतर को पाटने के लिए भी इशारा किया।

सभी प्रतिभागियों के विचार प्रकट कर लेने पर श्री पियूष पुंज जी, प्रोफ. नंदिता सिंह ने पूरी चर्चा का समापन किया। चर्चा समापन के बाद श्री भानुदास जी, (अखिल भारतीय महासचिव, विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी) ने समापन मार्गदर्शन प्रस्तुत किया।  समापन मार्गदर्शन में उन्होंने भी कार्यशाल के उद्देश्य पर काफी रौशनी डाली।  दूसरे सत्र की समापन के पश्चात् तीसरे सत्र में अलका गौरी जी ने सुक्ष्म व्यायाम एवं ओमकार ध्यान कराया। ओमकार ध्यान के पश्चात् कर्नल कौशल जी कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्तुत किया और सभी का धन्यवाद किया।

Guru Purnima 2019 Rajasthan Prant

अजमेर विभाग में गुरूपूर्णिमा के कुल तीन कार्यक्रमों का आयोजन हुआ जिनमें 192 की उपस्थिति रही। अजमेर शाखा का गुरु पूर्णिमा उत्सव माहेश्वरी सेवा समिति भवन कृष्णगंज अजमेर में 16 जुलाई को आयोजित किया गया। इस उत्सव में प्रांत विभाग नगर एवं विस्तार के कुल 43 कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम में भजन संध्या के आयोजन के पश्चात् माननीय निवेदिता दीदी का पत्र वाचन संपर्क प्रमुख सविता शर्मा ने किया। प्रान्त संचालक डाॅ0 बद्री प्रसाद जी पंचोली का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस अवसर पर नगर के गुरूपूर्णिमा प्रतिवेदन का विमोचन भी किया गया। विवेकानंद केंद्र प्रकाशन समिति के सदस्य श्री उमेश जी चैरसिया ने दायित्व बोध विषय पर मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम का समापन दायित्व ग्रहण के साथ ऊँकार के समक्ष पुष्पांजलि के साथ संपूर्ण हुआ। इसी दिन ब्यावर नगर में बी एल गोठी पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरुअभिनंदन के रूप में गुरूपूर्णिमा उत्सव प्रातः 11.30 बजे मनाया गया। मुख्य वक्ता डाॅ. अनिरुद्ध शर्मा का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ तथा प्राचार्य डाॅ. अनिल कुमार शर्मा ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में विद्यालय के 18 शिक्षकों का सम्मान उनके विद्यार्थियों के द्वारा  किया जाकर केन्द्र प्रकाशन की पुस्तकें, केन्द्र भारती मासिक पत्रिका तथा श्रीफल प्रदान किया। इस अवसर पर ब्यावर नगर के गणमान्य नागरिकों के अतिरिक्त प्रान्त संपर्क प्रमुख अशोक खण्डेलवाल, प्रान्त व्यवस्था प्रमुख कैलाश नाथ शर्मा, ओमदत्त जोशी, विक्रम सिंह  राठौड़, घनश्याम तंवर उपस्थित रहे। मंच संचालन नगर व्यवस्था प्रमुख प्रशान्त पाबूवाल तथा केन्द्र परिचय नगर प्रमुख यादवराज कुमावत ने दिया। गीत करण छीपा ने लिया। अंत में ब्यावर नगर के संचालक गंगाबिशन सोनी ने आभार ज्ञापन किया। कार्यक्रम में कुल 140 उपस्थित रहे। एक अन्य आयोजन ब्यावर नगर में 21 जुलाई को रीको प्प् के केन्द्र कार्यालय पर गुरुपूर्णिमा का दायित्वबोध  कार्यक्रम सायं 6.00 बजे आयोजित हुआ। करण भैया ने गुरु स्त्रोत ओर भजन लिया। इसके पश्च्यात कैलाश नाथ जी का ‘गुरु पूर्णिमा महत्व’ पर संक्षिप्त उदबोधन हुआ। नगर प्रमुख यादवराज कुमावत द्वारा आदरणीय निवेदिता दीदी का कन्याकुमारी से आये पत्र का वाचन किया गया। तत्पश्चात सभी दायित्ववान कार्यकर्ताओं ने अपने दायित्व बोध के साथ ॐ के चित्र पर पुष्प अर्पित किये। कार्यक्रम में कुल उपस्तिथि 37 रही। अजमेर विभाग का एक अन्य कार्यक्रम किशनगढ़ नियोजित नगर द्वारा विवेकानंद आश्रम गुंदलाव झील के किनारे मनाया गया जिसमें सभी दायित्ववान कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में गुरु भजन, गुरु स्तोत्र एवं निर्वाणाष्टक पठन और निवेदिता दीदी द्वारा गुरु पूर्णिमा का पत्र वाचन किया गया और केंद्र प्रार्थना के साथ कार्यक्रम संपूर्ण हुआ। उपस्थिति 9 रही।

विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी शाखा जयपुर की ओर से 16 जुलाई 2019 को गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया गया। स्तवन, गुरु भजन के पश्चात प्रांत संगठक प्रांजली दीदी ने ‘ओम’ के महत्व के विषय पर व विवेकानंद केंद्र में ओमकार रूपी गुरू के महत्व पर सभी का मार्गदर्शन प्रदान किया। इसके पश्चात केंद्र के वार्षिक प्रतिवेदन का विमोचन किया गया। इसके पश्चात दायित्वान कार्यकर्ता ने पुष्प अर्पण करके दायित्व को सुचारू रूप से करने का संकल्प लिया। शांति मंत्र एवं केंद्र प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस कार्यक्रम में विभाग संचालक श्री सीताराम सेठी, नगर संचालक श्रीमती डॉ शीला राय, श्री ओमप्रकाश गुप्ता, श्री महेश मोदी, श्री अविनाश पारीक एवं श्री शैलेंद्र भाटिया जी का सानिध्य प्राप्त हुआ कार्यक्रम में कुल उपस्थिति 63 रही।

विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी शाखा - भीलवाड़ा द्वारा गुरु पूर्णिमा महोत्सव स्थानीय आनंदधाम हवेली में मनाया गया। इस कार्यक्रम में केंद्र द्वारा विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में निस्वार्थ कार्य कर रहे लोगों को सम्मानित किया गया । केंद्र के प्रांत प्रमुख भगवान सिंह ने बताया कि केंद्र गुरु पूर्णिमा के अवसर पर ऐसे व्यक्तित्व को समाज में आदर्श के रूप में प्रस्तुत करना चाहता है जिनसे अधिक से अधिक लोगों को प्रेरणा मिल सके। चिकित्सा क्षेत्र में डॉक्टर देवेंद्र रामावत, जो निःशुल्क उपचार करते हैं, ग्रामीण शिक्षा के क्षेत्र में अशोक श्रोत्रिय, शहरी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए राजेंद्र मार्ग विद्यालय के प्रधानाचार्य महावीर शर्मा, धर्म जागरण के क्षेत्र में राजेंद्र - सुमनलता बाहेती, पर्यावरण व वृक्षारोपण के क्षेत्र में प्रकाश छाबड़ा व सुमंगल सेवा संस्थान के अमित काबरा एवं  खेल के क्षेत्र में राजेश नैनावटी, संस्कार निर्माण में आगूचा के सांवरमल बैरवा, ग्राम विकास के क्षेत्र में लाछुड़ा की सरपंच सुमनलता मेवाड़ा, कला के माध्यम से जागरूकता लाने के लिए के. जी. कदम, ग्रामीण महिला विकास के क्षेत्र में कारोई की नाथी देवी कुमावत, कृषि संयंत्र निर्माण में अजय पाल सिंह राठौड़, गौ सेवा के लिए अशोक कोठारी को सम्मानित किया गया। विवेकानंद केंद्र का परिचय विभाग संचालक डॉ अर्जुुुुन वैष्णव द्वारा दिया गया। भीलवाड़ा विभाग में गुरु पूर्णिमा पर्व विवेकानंद केंद्र गुलाबपुरा ने दो जगह मनाया। परसरामपुरा के आयोजन में 40 एवं आगूचा में कुल 50 बच्चों सहभागिता रही। भीलवाड़ा विभाग में कुल 3 आयोजन किए गए।

जोधपुर विभाग में विवेकानंद केंद्र जोधपुर गीता भवन कार्यालय में प्रांत, विभाग और नगर के दायित्ववान कार्यकर्ताओं, योग सत्र के सहभागी और अन्य कार्यकर्ताओं के साथ गुरु पूर्णिमा उत्सव संपन्न हुआ। भजन संध्या, गुरु स्त्रोतम, माननीय निवेदिता दीदी का पत्र वाचन, चर्चा हुई। केंद्र प्रार्थना के साथ समापन हुआ। कार्यक्रम में कुल 23 की उपस्थिति रही।

Guruprnima Rajasthan 2019

International Day Of Yoga 2019 Celebrated at Odisha

Vivekananda Kendra Kanyakumari, Odisha organized fifth International Day Of Yoga on 21st June 2019 at 43 Places in which 2,340 people participated.