Thursday, November 19, 2015

धार में समीधा वर्ग

स्व को राष्ट्र सेवा में अर्पित कर देने से ही जीवन की सार्थकता बनेगी व इस भाव से कार्य करना ही सद्गुण हैI उक्त उद्गार विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी के राष्ट्रीय महासचिव श्री भानुदास जी ने धार शाखा द्वारा आयोजित समिधा वर्ग (दिनांक 12/11/2015) में व्यक्त कियेI कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा की राष्ट्र सेवा का कार्य परम पुनित कार्य हैI तथा जो इस पथ पर चलता है सफलता स्वत: ही उसके कदम चूमती हैI उन्होंने स्वामी जी एवं एकनाथ जी के चरित्र से सीखने का आव्हान करते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओ को राष्ट्र सेवा के यज्ञ में स्वयं को समिधा बनाकर समर्पित करने की प्रेरणा भी समझाईI कार्यक्रम को केन्द्र के मध्यप्रांत संचालक मनोहर देव जी ने भी संबोधित कियाI उन्होंने केन्द्र के कार्यो को समझाते हुए कार्यकर्ताओ से पुरे मनोबल से राष्ट्र सेवा करने का आव्हान कियाI
कार्यक्रम का शुभारम्भ मंगलाचरण व गीत से हुआI केन्द्र परिचय श्री भारत सिंह दसोंधी ने दियाI शांति मंत्र एवं केन्द्र प्रार्थना से कार्यक्रम का समापन हुआI कार्यक्रम में मध्यप्रांत संगठक सुश्री शीतल जोशी, इन्दौर नगर संगठक श्री अतुल गभने, इन्दौर विभाग प्रमुख नंदन जोशी जी व धार नगर के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थेI