विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी छत्तीसगढ़ प्रांत, शाखा बिलासपुर के दायित्व वान कार्यकर्ताओं के द्वारा कृष्णा पब्लिक स्कूल कोनी में समर्थ भारत पर्व एवं राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया । कार्यक्रम में प्राचार्य श्रीमती अम्बष्ट जी ,श्री रमन मिश्रा जी, श्रीमती नमिता चौधरी जी एवं लगभग 1500 छात्र छात्राएं एवं 80 शिक्षकगण उपस्थित थे ।
मुख्य वक्ता के रूप में डॉ ओम माखिजा जी संरक्षक विवेकानंद केंद्र शाखा बिलासपुर ने विवेकानंद जी के जीवन एवं उनके विचारों पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को चरित्र निर्माण पर बल दिया । डॉ उल्हास वारे जी, ज्योत्सना मिश्रा जी एवं डॉ सुषमा पंड्या जी भी उपस्थित थे ।डॉ सुषमा पंड्या ने बताया की यदि भारत को जानना है तो विवेकानंद जी के साहित्य का अध्ययन करें जिसमें हमें सिर्फ सकारात्मकता ही प्राप्त होता है, नकारात्मक हमें छू नहीं सकती। बच्चों से आवाहन किया, सकारात्मक सोच रखते हुए राष्ट्र निर्माण की ओर आगे बढ़े।
विद्यालय के बच्चों के द्वारा सुविचार , विवेकानंद जी के उपर भाषण, लोहड़ी के उपलक्ष्य में नृत्य, कविता प्रस्तुत किया। श्री रमन मिश्रा जी ने भी ओजपूर्ण कविता प्रस्तुत किया। मुख्य वक्ता के वक्तव्य के पश्चात प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती नमिता चौधरी जी ने किया।

No comments:
New comments are not allowed.