विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी शाखा बिलासपुर द्वारा समर्थ भारत पर्व एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अंतर्गत 12 जनवरी को शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला चांटीडीह में मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान 110 छात्र उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ साहित्य प्रमुख श्री भरत जी द्वारा तीन ओंकार एवं प्रार्थना द्वारा किया गया। तत्पश्चात नगर सह प्रमुख विवेक पांडेय जी ने बच्चों को विवेकानंद केंद्र का परिचय, समर्थ भारत पर्व एवं राष्ट्रीय युवा दिवस की जानकारी क्या, क्यों, कब एवं कैसे के माध्यम से दी।
बच्चों द्वारा विवेक वाणी की प्रस्तुति दी गई। तत्पश्चात केंद्र द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता, विवेक वाणी प्रतियोगिता एवं प्रेरक प्रसंग प्रतियोगिताओं के पुरस्कार वितरित किए गए।
कार्यक्रम का समापन शांति मंत्र से किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल के वरिष्ठ व्याख्याता श्री सुनील कौशिक जी, श्रीमती अलका सिंह एवं स्कूल के समस्त स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

No comments:
New comments are not allowed.