Friday, July 21, 2017

गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम जयपुर

विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी जयपुर शाखा की ओर से रविवार को आयोजित गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम में शहर भर के युवा कार्यकर्ताओं ने केंद्र में गुरु रूप में प्रतिष्ठित  ओंकार के महत्व को समझ कर राष्ट्र कार्य में खुद को समर्पित करने के बारे में जाना। केंद्र के चांदी की टकसाल स्थित कार्यालय में आयोजित गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम में विवेकानंद केंद्र के विभाग संचालक सीताराम सेठी ने कार्यकर्ताओं से समय नियोजन, वाणी संयम, आत्मीयता, निरहंकारिता और आत्म अवलोकन करने को कहा। उन्होंने जीवन में वैदिक सिद्धांतों को शामिल करने को कहा। उन्होंने समाज में सभी वर्गों तक स्वामी विवेकानंद के संदेशों को जाने के लिए युवाओं से आग्रह किया। श्री सेठी ने केंद्र प्रार्थना के महत्व का उल्लेख करते हुए बताया कि बिना किसी व्यक्तिगत लाभ के समाज की सेवा ही ईश्वर की आराधना है। इस अवसर पर विवेकानंद केंद्र जयपुर महानगर की साल भर की गतिविधियों को लेकर प्रकाशित एक पुस्तिका का भी विमोचन किया गया। कार्यक्रम में जयपुर शहर के युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर भारतीय संस्कृति और गुरु परंपरा के बारे में जाना।

विवेकानंद केंद्र की नगर संगठक श्वेता ने बताया कि विवेकानंद केंद्र के पांच प्रमुख वार्षिक कार्यक्रमों में गुरुपूर्णिमा एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। उन्होंने बताया कि इस साल जड़ों को सींचे विषय पर ध्यान केंद्रित कर यह कार्यक्रम मनाया गया।

No comments:

Post a Comment