Thursday, May 14, 2015

अनिवासीय वाक्तीमत्व विकास शिबीर का समापन


विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी शाखा संभाजी नगर में गत 22 एप्रिल से 7 मै तक शहर के विभिन्न स्थानों पर आठ अनिवासीय व्यक्तीमत्व विकास शिबीर का आयोजन किया गया। शिबीर में मूख्य रुप से प्रार्थना, देशभक्ती गीत, शिथिलीकरण, सूर्यनमस्कार, योग, कहानी, खेल के साथ साथ बच्चो ने आसन व पिरामिड का भी अभ्यास किया। शिबीर का मूख्य उद्देश्य बच्चों में स्वामी विवेकानन्द के विचारो के साथ साथ उनका शारीरिक, मानसीक, बौद्धीक, भावनात्मक व आध्यात्मिकता का विकास करना था। सभी शिबीरों मे बच्चो की कुल्‍ उपस्थिती 270 रही। शिबीर हेतु सभी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण 14 एप्रिल को शहर के मध्यभाग स्थित कलशमंगल कार्यालय में आयोजित किया गया। जिसमें कुल 28 कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण लिया। शिबीर के समपन दिवस पर बच्चों ने गीत, प्रार्थना, नाटीका, योगाभ्यास, सूर्यनमस्कार व पिरामिड का प्रस्तुतिकरण किया। समापन कार्यक्रम में मार्गदर्शन हेतु आ. अनन्त भागवत, आ. शंकर जाधव व केन्द्र कार्यकर्ता श्री अरुण जोशीजी उपस्थित रहे। अनिवासीय वाक्तीमत्व विकास शिबीर के माध्यम से नयी दो स्थानों पर 1 जुन से संस्कार वर्ग शुरु करने की योजना बनायी गयी हैं। इन शिबीरो के माध्यम से संभाजी नगर में कुल 9 संस्कार वर्ग का आयोजन सफलता पूर्वक किया जा रहा हैं।

No comments:

Post a Comment