Monday, August 15, 2022

Independence Day Celebration - Jodhpur

 भारत के आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर अमृत महोत्सव के अंतर्गत विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी शाखा जोधपुर ने 76वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और भक्ति से मनाया।  नगर प्रमुख श्री अमित व्यास ने बताया कि जोधपुर विभाग संचालक चंद्र प्रकाश अरोड़ा और विभाग प्रमुख प्रेम रतन सोतवाल ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण पश्चात राष्ट्रगान और राष्ट्रीय गीत सभी ने एक साथ गाकर देश के प्रति प्रेम व्यक्त किया।
आजादी के इस उत्सव में क्रांतिकारियों पर स्वाध्याय कर सभी ने स्वतंत्रता सेनानियों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।


चंद्र प्रकाश अरोड़ा ने बताया कि युवा का एक कदम देश के भविष्य को विकास की ओर और तेजी से बढ़ा सकता है।
प्रेम रतन सोतवाल ने बताया कि आप जिस काम को कर रहे हो उस काम में आपका 100 प्रतिशत देना भी देश भक्ति का एक भाग है। इसके साथ हमें सदैव अपने संस्कारों से जुड़े रहना चाहिए।
कार्यक्रम में उपस्थित महेश बोहरा, श्याम मालवीय, पंकज व्यास, गौरव शर्मा, भगवान पंवार, विनीत कपूर, अनमोल शर्मा, संजय देव, अंबालाल जेदिया, गजेश भूतड़ा, ललितमान सिंह, मनीष कुमार राठौर, राहुल भाटी, राज भूतड़ा, आयुषी भूतड़ा, शिल्पा फोफलिया, अमिता बोहरा, अनिता बोराना ने देश के प्रति अपने विचार व्यक्त किए।
स्वाध्याय के पश्चात सभी ने मिलकर " चंदन है इस देश की माटी तपोभूमि हर ग्राम है, हर बाला देवी की प्रतिमा बच्चा बच्चा राम है " गाकर कार्यक्रम का समापन किया।