Showing posts with label khandwa. Show all posts
Showing posts with label khandwa. Show all posts

Friday, May 17, 2013

Personality Development Camp - Khandwa

Report Personality Development Camp - Khandwa has been updated.
Personality%20Development%20Camp%20-%20Khandwa%20%283%29
विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारीए शाखा खण्डवा द्वारा किशोर वय के बालक . बालिकाओं के लिए एक  ष्तेजसष् व्यक्तित्व विकास शिविर का आयोजन 10 से 15 मई 2013 को स्कालर्स डेन पब्लिक स्कूल में किया गयाए शिविर में 60 प्रतिभागियों की नियमित उपस्थिति रही ।
उद्घाटन समारोह में नगर सह संचालक श्री सुधाकर जोशीए सम्पर्क प्रमुख श्री श्यामकांत देशपाण्डेए केन्द्र की शुभ चिन्तक श्रीमती कल्पना दुबे एवं शहर के प्रसिद्ध चित्रकार श्री बैजनाथ सराफ़ की सम्मान्नीय उपस्थिति रही ।
शिविर में बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुएए नित्य योगाभ्यासए श्लोक और देशभक्ति गीत अभ्यासए विभिन्न उत्साहवर्द्धक खेलए कहानियों के रूप में प्रेरक मार्गदर्शन के साथ ही  "तेजस" Power Point Presentation और अभिरुचि (Hobby) कक्षाओं का भी आयोजन किया गया ।
Personality%20Development%20Camp%20-%20Khandwa%20%287%29 चित्रकारी की विधा श्री बैद्यनाथ सराफ़ ने रंगोली श्रीमती रंजना देशपाण्डे एवं श्रीमती कल्पना दुबे ने कैलीग्राफ़ी श्री नागेश वालंजकर ने तथा मैज़िक मैथ्स श्री चेतन जैन ने सिखाई । शिविर के अन्तिम दिन रंगोली और चित्राकृतियों की प्रदर्शनी भी लगाई गईए जिसमें क्रमशरू कु. सुष्मिता सारंगपाणि और कु. मैत्री अत्रे विजित रहीं ।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि श्रीमती वीणा जैनए जो की महिला एवं बाल विकास मन्त्रालय की खण्डवा जिले की प्रतिनिधि हैए उन्होनें बच्चों को भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों से अवगत कराया । कार्यक्रम के मुख्य वक्ता और विवेकानन्द केन्द्रए खण्डवा के नगर संचालक डॉ. श्रीराम परिहार ने विद्यार्थियों से अपने जीवन में श्रैष्ठ लक्ष्य निर्धारित करते हुएए आदर्श जीवन जीने का आग्रह किया । कार्यक्रम में श्री बैजनाथ सराफ़ को शिविर में उनके सराहनीय योगदान हेतु सम्मानित किया गया । विद्यालय की उप प्राचार्या श्रीमती नीलम कीरो ने आभार व्यक्त किया ।
समारोप में बच्चों और उनके अभिभावकों सहित 128 व्यक्तियों की गरिमामय उपस्थिति रही ।

Thursday, April 21, 2011

Book Fair in Khandwa

नैशनल बुक ट्रस्ट,इंडिया और पुष्पांजलि सोशल वैल्फैयर एसोसिएसन इंदौर के सयुक्त तत्वावधान में शहर के मध्य स्थित "माणिक्य स्मारक वाचनालय", खंडवा में 1-7 अप्रैल तक एक पुस्तक मेला सम्पन्न हुआ, जिसमे धर्मं, संस्कृति, साहित्य, उपन्यास, पाक शास्त्र, बच्चों की प्रेरक और मनोरंजक कहानियों की पुस्तकों के साथ ही आदिवासी कल्याण विभाग, वन्या प्रकाशन एवं विविध प्रकाशनों के बुक स्टाल लगे, इसमें विवेकानंद केंद्र को आमंत्रित किया गया और विवेकानंद केंद्र खांङवा द्वारा एक साहित्य का स्टाल लगाया गया .



पुस्तक मेले के अवलोकन के लिए नगर के गणमान्य नागरिक आये और उन्होंने विवेकानंद साहित्य में रूचि दिखाई |




For more information about various activities at Vivekananda Kendra Khandwa Branch, please drop an email to khandwa[at]vkendra.org

 

 
Ref Link : http://www.vkendra.org/bookfair-vk-khandwa-april2011

 

Sunday, February 13, 2011

विवेक सन्देश कार्यकम : खंडवा

विवेकानंद केंद्र खंडवा द्वारा २९ जनवरी, २०११ को विवेक सन्देश कार्यक्रम नगर के मुख्य चौक - घंटाघर पर आयोजित किया गया| खंडवा के नगर संयोजक श्री सुधाकर जोशी ने कहा की - स्वामी विवेकानंद के ओजस्वी विचारों की श्रृंखला में इसका आयोजन किया गया|

कार्यक्रम का उद्घाटन डी.पी. सी. (जिला परियोजना समन्वयक) संजीव मंडलोई ने किया, उन्होंने अपने उद्बोधन में जन साधारण से आह्वान किया की-आज हमें राष्ट्र को आगे के जाने के लिए स्वामी विएकानंद के विचारों की अत्यंत आवश्यकता है, आप आयें और स्वामीजी के साहित्य का वाचन करें, कार्यक्रम प्रात: ११ से सायं ७ बजे तक रहा ,इस दौरान नगर सह संयोजक- राजीव उपरीतजी,श्यामकांत देशपांडेजी,श्रीमती निर्मला देव, श्री के.एस.चौहान,श्रीमती सपना शर्मा,श्री नारायण अत्रे और १५ युवा कार्यकर्ताओं की चमू ने दिनभर कार्यक्रम की व्यवस्था और सञ्चालन किया|

आगंतुकों में खंडवा के गणमान्य लोगों में -नगर निगम अध्यक्ष- श्री अमर यादव,शासकीय कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य - डॉक्टर श्रीराम परिहार, विधि महाविद्यालय के प्राचार्य-श्री ए. बी. श्रीवास्तवजी पधारे , कार्यक्रम में संस्कार वर्ग के बच्चों द्वारा देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गयी एवं युवाओं द्वारा प्रदर्शनी के दौरान स्वामी के उद्धरणों का वाचन किया गया| विवेक सन्देश के कार्यक्रम में १,३०० लोग चित्र प्रदर्शनी देखने आये और ३,४०२ रुपयों का साहित्य भी विक्रय हुआ|





For more information about various activities at Vivekananda Kendra Khandwa Branch, please drop an email to khandwa[at]vkendra.org