Showing posts with label मा. एकनाथजी जन्मशती-पर्व. Show all posts
Showing posts with label मा. एकनाथजी जन्मशती-पर्व. Show all posts

Sunday, June 29, 2014

आवासीय व्यक्तित्व विकास शिविर : इंदौर

मा. एकनाथजी की १०० वी जयंती वर्ष निमित्त (मा. एकनाथजी जन्म शती पर्व) विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी शाखा इंदौर द्वारा सावर रोड स्थित मानव सेवा ट्रस्ट में आवासीय व्यक्तित्व विकास शिविर दिनांक ०४ जून से ०८ जून तक  का आयोजन किया गया । शिविर के उदघाटन सत्र में मानव सेवा ट्रस्ट के ट्रस्टी श्री मनोहन बाहेतिजी  उपस्थित थे ।

शिविर का प्रारंभ ईश्वर का स्मरण कर भजन संध्या से हुआ । सुबह प्रार्थना के पश्चात सूर्यनमस्कार का अभ्यास किया गया । शिविर में बच्चों तक अनुशाषण, त्याग, आज्ञापालन, विवेक, धैर्य इन गुणों पर आधारित विषय लिए गए । संध्या  में संस्कार वर्ग में क, ख,ग, कहानी, खेल , गीत का अभ्यास मैदान में किया ।

मा. एकनाथजी का जीवन यह एक जीवन एक ध्येय से प्रेरित था अतः इस विचार को लेकर इस वर्ष आवासीय व्यक्तित्व विकास शिविर लिया गया । शिविर में कुल ७० बच्चो ने भाग लिया तथा शिवर के संचालन चमू में ११ कार्यकता थे । शिविर में शिविर दर्शन का समय रखा गया था जिसमे केंद्र के शुभचिंतको ने शिविरको देखा ।