कार्यक्रम का शुभारंभ ॐकार उच्चारण एवं शांतिपाठ के साथ हुआ। इसके उपरांत आदरणीय श्वेताबेन ने 'हरि और शावक' की प्रेरक कहानी के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने वास्तविक स्वरूप और अंतर्निहित क्षमताओं को पहचानने का संदेश दिया। तत्पश्चात तुलसीबेन ने देशभक्ति गीत "मातृभूमि गान से गूँजता रहे गगन" का अभ्यास करवाया। विद्यार्थियों में सहभागिता, समन्वय एवं निर्णय क्षमता विकसित करने हेतु स्केर कट, सेव द बैलून व वंदे मातरम् जैसे खेल तथा रेलवे स्टेशन, पुलिस स्टेशन, मंदिर, मेला एवं अस्पताल जैसे विषयों पर त्वरित नाट्य प्रस्तुतियाँ आयोजित की गईं।
कार्यशाला के उत्तरार्ध में "मेरे व्यक्तित्व विकास के माध्यम से मैं राष्ट्रकार्य में क्या योगदान दे सकता/सकती हूँ?" विषय पर सामूहिक चर्चा हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों पर विचार साझा किए। आ. जयेशभाई ने 'मैं से हम तक' विषय पर मार्गदर्शन देते हुए व्यक्तिगत सोच से परे सामूहिक हित और संगठनात्मक भावना के महत्त्व को रेखांकित किया।
समापन सत्र में NSS कार्यक्रम अधिकारी श्री मनहर सर एवं श्रीपरेश सर ने विद्यार्थियों को व्यक्तित्व विकास, जीवन मूल्यों और नेतृत्व क्षमता पर प्रेरित किया। यह कार्यशाला विद्यार्थियों में आत्मचिंतन, सामूहिक कार्य एवं राष्ट्रसेवा की भावना सुदृढ़ करने में अत्यंत सार्थक सिद्ध हुई।


.jpeg)


%2027.jpg)