Showing posts with label Karyashala - Gaya. Show all posts
Showing posts with label Karyashala - Gaya. Show all posts

Friday, August 4, 2023

Karyashala - Gaya

 

युवा नेतृत्व विकास अभियान के द्वितीय चरण में आज गौतम बुद्ध महिला कॉलेज गया में एक दिवसीय कार्यशाला तीन ओंकार, शांति पाठ से पूर्वाह्न 11 बजे शुरू हुआ। तत्पश्चात कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर जावेद अशरफ ने स्वामी विवेकानंद और ओम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्जवलित किया और अपने उद्बोधन में युवाओं को आह्वान किया कि आप सब भावी एवम उज्जवल भारत के कर्णधार स्वयं को निर्मित करते हुए देश के उत्थान में महती भूमिका निभाएं। युवाओं को चार गणों में बांटकर खेल, देश भक्ति गीत का अभ्यास ,सूर्य नमस्कार, सफल जीवन और सार्थक जीवन, आपका जीवन उद्देश्य विषय पर चर्चा के माध्यम से कार्यशाला में उनके व्यक्तित्व के विकास के कौशल सिखाए गए। कार्यशाला में गया कॉलेज, जगजीवन कॉलेज, गौतम बुद्ध महिला कॉलेज, संजय गांधी महिला कॉलेज से प्रथम चरण में आयोजित ' शाश्वत प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानंद ' पर आधारित वस्तुनिष्ठ परीक्षा से चयनित 47 युवा छात्र - छात्राएं ( 35 छात्राएं और 12 छात्र ) भाग लिए। कुल 88 छात्रों ने इस अभियान के लिए  निबंधन कराया था। इस द्वितीय चरण से चयनित करीब 20 छात्र - छात्राएं तृतीय चरण में आयोजित पांच दिवसीय आवासीय व्यक्तित्व विकास शिविर जो पूरे बिहार - झारखंड से 150 युवाओं के लिए भागलपुर में आयोजित होगा, उसमे भाग लेंगे। कार्यशाला का संचालन युवा नेतृत्व विकास अभियान के प्रांत संयोजक श्री संजय किशोर  तथा अध्यक्षता  गया नगर सह संचालक प्रो0 शिवशंकर गुप्ता  ने किया संचालन मंडली में रांची नगर संगठक श्री चिराग परमार, चांडिल कार्यस्थान संगठक श्री गुलशन कुमार, नगर प्रमुख श्री मती वीणा गुप्ता, सह नगर प्रमुख श्री मती मंजू गुप्ता, कार्यपद्धति सह प्रमुख श्री मती सुनीता कांधवे, भजन प्रभारी श्री मती सरोज गुप्ता, जहानाबाद नियोजित नगर प्रभारी श्री अभय कुमार  ,कार्यकर्ता सुनिधि तथा वंदे भारत मिशन गया के युवा कार्यकर्ता श्री विवेक,श्री अंकित कुमार, श्री राहुल कुमार ,श्री आदित्य आकाश ,श्री शिवाश्री नयंसी ,व्यवस्था मंडली में व्यवस्था प्रमुख श्री सुरेश प्रसाद, दैनिक योग वर्ग प्रभारी श्री गणेश प्रसाद रहे।

श्री मती प्रियंका सिन्हा व्याख्याता गौतम बुद्ध महिला कॉलेज और श्री मती उषा ओझा व्याख्याता संजय गांधी महिला कॉलेज की विशेष उपस्थिति इस एक दिवसीय कार्यशाला में रही।
कार्यशाला का समापन श्री मती मंजू गुप्ता द्वारा शांति मंत्र से हुआ।