Event Start
Monday, June 9, 2025
Samarth Shikshak Prashikshan Karyashala - Solapur
Monday, December 12, 2022
Karyashala - Gaya
युवा नेतृत्व विकास अभियान के द्वितीय चरण में आज गौतम बुद्ध महिला कॉलेज गया में एक दिवसीय कार्यशाला तीन ओंकार, शांति पाठ से पूर्वाह्न 11 बजे शुरू हुआ। तत्पश्चात कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर जावेद अशरफ ने स्वामी विवेकानंद और ओम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्जवलित किया और अपने उद्बोधन में युवाओं को आह्वान किया कि आप सब भावी एवम उज्जवल भारत के कर्णधार स्वयं को निर्मित करते हुए देश के उत्थान में महती भूमिका निभाएं। युवाओं को चार गणों में बांटकर खेल, देश भक्ति गीत का अभ्यास ,सूर्य नमस्कार, सफल जीवन और सार्थक जीवन, आपका जीवन उद्देश्य विषय पर चर्चा के माध्यम से कार्यशाला में उनके व्यक्तित्व के विकास के कौशल सिखाए गए। कार्यशाला में गया कॉलेज, जगजीवन कॉलेज, गौतम बुद्ध महिला कॉलेज, संजय गांधी महिला कॉलेज से प्रथम चरण में आयोजित ' शाश्वत प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानंद ' पर आधारित वस्तुनिष्ठ परीक्षा से चयनित 47 युवा छात्र - छात्राएं ( 35 छात्राएं और 12 छात्र ) भाग लिए। कुल 88 छात्रों ने इस अभियान के लिए निबंधन कराया था। इस द्वितीय चरण से चयनित करीब 20 छात्र - छात्राएं तृतीय चरण में आयोजित पांच दिवसीय आवासीय व्यक्तित्व विकास शिविर जो पूरे बिहार - झारखंड से 150 युवाओं के लिए भागलपुर में आयोजित होगा, उसमे भाग लेंगे।
श्री मती प्रियंका सिन्हा व्याख्याता गौतम बुद्ध महिला कॉलेज और श्री मती उषा ओझा व्याख्याता संजय गांधी महिला कॉलेज की विशेष उपस्थिति इस एक दिवसीय कार्यशाला में रही।
कार्यशाला का समापन श्री मती मंजू गुप्ता द्वारा शांति मंत्र से हुआ।
Saturday, December 10, 2022
Kaaryashala - Kerala Vibhag
Kaaryashala on VRM & VK was organised by Kerala Vibhag on 10th December, 2022 as part of the follow up of the ‘Vimarsh’ which was Organized on 27th November, 2022.
VK Guruvayoor Karyakartas and KeratSampark Pramukh contacted more than 100 Families for the past one week and 29 Families took part in the program yesterday.
Radha Devi Didi explained in detail about the VRM & VK , followed by question and answer
after the Kaaryashala. After Shanti Mantra there were 15 People who remained to share their feelings and readiness to support Kendra Kaarya in Guruvayoor.




