Showing posts with label युवा नेतृत्व विकास. Show all posts
Showing posts with label युवा नेतृत्व विकास. Show all posts

Saturday, December 31, 2022

युवा नेतृत्व विकास शिविर - बिहार झारखंड प्रान्त

विवेकानन्द केन्द्र बिहार झारखंड प्रान्त

युवा नेतृत्व विकास शिविर


दिनाँक:-26 दिसम्बर से 31 दिसम्बर 2022

स्थान:-स्वामी विवेकानन्द पब्लिक स्कूल,भागलपुर

उद्धघाटन सत्र


विशेष उपस्थिति:-डॉ असीम कुमार दास(अस्पताल अधीक्षक मायागंज,भागलपुर)

श्री अजित कुमार जी(विद्यालय संरक्षक) की रही।

वन्देमातरम।


युवा नेतृत्व विकास शिविर-2022

विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी बिहार-झारखण्ड प्रान्त की ओर से 'युवा नेतृत्व विकास अभियान' के तहत भागलपुर में पाँच दिवसीय आवासीय शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पटना, गया, भागलपुर, देवघर, राँची, जमशेदपुर, चांडिल और हजारीबाग जैसे 8 स्थानों से कुल 105 शिविरार्थी शामिल हुएँ जो कि एक दिवसीय कार्यशाला से चयनित होकर आये थे।

स्वामी विवेकानन्द पब्लिक स्कूल, अमरपुर रोड, भागलपुर में 26 दिसम्बर की शाम को पंजीकरण एवं गणबैठक के साथ शिविर की शुरुआत हुई तथा 31 दिसम्बर 2022 के दोपहर आहुति सत्र से इसका समापन हुआ।

शिविर की दिनचर्या के तहत हर रोज सुबह में प्रार्थना और उसके बाद योग अभ्यास करवाया गया। गीता के कर्मयोगश्लोक का भी पाठ किया गया। अल्पाहार के बाद श्रमदान स्वरूप श्रम संस्कार और बाद में श्रम परिहार के लिए शिविरार्थियों के पास समय रहता था। पहले दिन उद्घाटन सत्र में डॉ. असीम कु. दास जी और अजीत अग्रवाल जी अतिथि स्वरूप उपस्थित रहें। बाकी अन्य दिन प्रथम सत्र के रूप में 'भारतीय संस्कृति', 'राष्ट्रभक्त सन्यासी स्वामी विवेकानन्द', 'राष्ट्र की चुनौतियाँ और प्रतिसाद' तथा 'मनुष्य निर्माण-राष्ट्र पुनरुत्थान' विषय पर क्रमशः सुरेश प्रसादजी, विजय वर्माजी और मा. विश्वास जी ने मार्गदर्शन किया। स्वाध्याय वर्ग के रूप में 'हमारी पूण्यभूमि और उसका गौरवमय अतीत', 'एक जीवन एक ध्येय', 'व्यवहार में राष्ट्रभक्ति' तथा 'महाविद्यालय स्थान' जैसे विषयों पर मन्थन और प्रस्तुति हुई।

दोपहर के भोजन बाद शिविरार्थियों को 4 दिन में शान्ति पाठ, शान्ति मन्त्र, भोजन और जन्मदिन श्लोक, सूर्यनमस्कार बीजमंत्रों के अलावा राष्ट्रभक्ति गीत का अभ्यास करवाया गया।

प्रथम सत्र की भाँति दूसरे सत्र में भी 'जीवन प्रबंधन', 'युवाओं की भूमिका कल-आज-कल', विजन टू मिशन' और 'आदर्श नेतृत्वकर्ता के गुण और विकास' विषय पर क्रमशः राकेश नन्दनजी, शिवेश दत्त मिश्रजी, राहुल किशोरजी और स्वामी आगमानन्द जी ने मार्गदर्शन किया।

चाय पान के बाद शाम को डेढ़ घण्टे के संस्कार वर्ग में भाईयों-बहनों को अलग-अलग अज्ञाभ्यास, खेल-कूद, गीत-कहानी, जयघोष आदि करवाया गया।

उसके बाद नैपुण्य वर्ग के तहत संपर्क करने की कला, कार्यक्रम आयोजन करने की कला, कार्यपद्धति (हमारा प्रस्तुत कार्य) सिखाया गया था साथ ही युवाओं के अनेकों प्रश्नों का उत्तर दिया गया।

भजन संध्या में विभिन्न देवी-देवताओं का भजन आदि गाया गया। प्रार्थना के बाद रात्रि भोजन होती थी। उसके बाद 'प्रेरणा से पुनरुत्थान' के तहत मंडल सह अभिनय गीत, विविध खेल और नीलाम्बर-पीताम्बर, सतीश चन्द्र झा, तारा रानी श्रीवास्तव जैसे गुमनाम वीर-वीरांगनाओ की कहानी सुनायी गयी। उसके बाद हनुमान चालीसा करके दैनिक अवलोकन पश्चात शिविरार्थी गणबैठक करने अपने निवास में चले जाते थे। इस प्रकार गण प्रमुखों के साथ एक व्यवस्थित दिनचर्या और अनुकूल वातावरण में महाविद्यालय के इन युवाओं ने अपने जीवन के लिए बहुत ही प्रेरणादायी बातों को सीखा जो कि उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए बहुत ही कल्याणकारी साबित होगा।

इनके गणों का नाम भी उन गुमनाम क्रांतिकारियों के नाम पर रखा गया था। जैसे- ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव, ठाकुर निशान सिंह, भीकाजी रुस्तम कामा, फूलो-झानो, अमृता सहाय आदि।

31 दिसम्बर 2022 को गण बैठक के बाद नगर सह बैठक हुई। फिर आ. मुकेश कीर जी ने आहुति सत्र में युवाओं को पढ़ाई के साथ - साथ राष्ट्र कार्य हेतु समय देने का आह्वान किया।

इस प्रकार से शिविर का सफलतम रूप में समापन हुआ।

इस शिविर में प्रान्त अधिकारी श्री सत्येन्द्र कुमार शर्मा (सह संचालक), सुधीरजी अम्बष्ठ (प्रान्त प्रमुख), विजय वर्मा (संपर्क प्रमुख), संजय किशोर (प्रतियोगिता अभियान संयोजक) और मुकेश कीर (प्रान्त संगठक) की रही।

Sunday, December 18, 2022

युवा नेतृत्व विकास कार्यशाला - शाखा राँची

विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी, शाखा राँची 

द्वारा युवा नेतृत्व विकास अभियान के द्वितीय चरण में दिनाँक 18/12/2022, रविवार एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। 
कार्यक्रम की  शुरुआत तीन ओंकार, शांति पाठ से पूर्वाह्न 11 बजे शुरू हुआ। युवाओं को चार गणों में बांटकर खेल, गीत , सूर्य नमस्कार, सफल जीवन और सार्थक जीवन, आपका जीवन उद्देश्य विषय पर चर्चा के माध्यम से कार्यशाला में उनके व्यक्तित्व के विकास के कौशल सिखाए गए।
कार्यशाला मे विभिन्न  महाविद्यालय से 52 युवा ने भाग लिया। संचालन एवं व्यवस्था में कार्यकर्ता की कुल संख्या 11 की रही।

Sunday, December 11, 2022

युवा नेतृत्व विकास शिविर - मुंगेर

आज दिनांक 11/12 /2022 को मुंगेर भी आर एम महाविद्यालय में युवा नेतृत्व विकास अभियान का एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 31बहन और 5भाई,कुल 36की उपस्थिति रही।
शिविर आयोजन का दायित्व प्रोफेसर भावेश जी प्रोफेसर अनूप कुमार डॉ निर्मला कुमारी बंदना कुमारी डॉक्टर एस. डी .के. सिन्हा और भागलपुर विवेकानंद केंद्र के नगर सह संगठक निर्मला दीदी नगर सह व्य विस्तार प्रमुख संगठक संगीता दीदी एवं नगर सह युवा प्रमुख सूरज भैया का रहा।