Showing posts with label Samarth Shiksha Karyashala. Show all posts
Showing posts with label Samarth Shiksha Karyashala. Show all posts

Friday, April 17, 2026

समर्थ शिक्षक कार्यशाला - गोवा

विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी गोवा, गोवा राज्य शिक्षा बोर्ड और पोरवोरिम सुपर स्कूल कॉम्प्लेक्स के संयुक्त तत्वावधान में १६ और १७ अप्रैल २०२६ को शिक्षकों के लिए दो दिवसीय समर्थ शिक्षक कार्यशाळा का अत्यंत उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में कुल 72 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें 65 शिक्षक और 7 कार्यकर्ता शामिल थे

इस विशेष कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण पद्धतियों के साथ-साथ भारतीय मूल्यों से जोड़कर उन्हें सशक्त बनाना था कार्यशाला का सफल संचालन विवेकानंद केंद्र की महाराष्ट्र प्रांत संगठक, आदरणीय सुजाता ताई दलवी द्वारा किया गया

कार्यशाला की कार्यप्रणाली इंटरैक्टिव और प्रभावी रही, जिसमें पीपीटी  के माध्यम से आधुनिक शिक्षण तकनीक, शिक्षकों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग सत्र, और आपसी संवाद बढ़ाने के लिए 'आइस-ब्रेकिंग' गेम्स का समावेश किया गया चर्चा के दौरान शिक्षकों की बदलती भूमिका पर गहराई से विचार किया गया, जहाँ उन्हें केवल जानकारी देने वाला न रहकर एक मार्गदर्शक और 'पीढ़ी निर्माता' के रूप में उभरने की प्रेरणा दी गई इसके अतिरिक्त, विद्यार्थियों के मनोविज्ञान को समझने, उन्हें सही दिशा देने और शिक्षण क्षेत्र की दैनिक चुनौतियों पर भी विस्तृत चर्चा हुई, जिससे शिक्षकों को कई समस्याओं के व्यावहारिक समाधान मौके पर ही प्राप्त हुए

अंत में, कार्यशाला ने शिक्षकों में एक नई ऊर्जा और दृष्टिकोण का संचार किया, जिससे वे राष्ट्र निर्माण के अपने पावन कर्तव्य के प्रति और अधिक संकल्पित हुए