Showing posts with label Meditation training workshop. Show all posts
Showing posts with label Meditation training workshop. Show all posts

Monday, May 11, 2026

आठ दिवसीय ध्यान प्रशिक्षण कार्यशाला शिमला द्वारा

विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी, शिमला शाखा द्वारा 03 मई से 10 मई 2026 तक एक अत्यंत प्रभावी आठ दिवसीय "ध्यान प्रशिक्षण कार्यशाला" का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यशाला प्रतिदिन प्रातः 5:15 से 6:15 बजे के शांत बेला में केंद्र कार्यालय में संपन्न हुई।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को मानसिक शांति और आंतरिक संतुलन प्रदान करना था। इस सत्र के मुख्य मार्गदर्शक प्रो. अमरजीत सिंह जी (स्टेट कोऑर्डिनेटर, हार्टफुलनेस सेंटर एवं प्रोफेसर, भौतिकी विभाग, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय) रहे, जिन्होंने अपने गहन अनुभव से सभी का मार्गदर्शन किया।

कार्यशाला की मुख्य विशेषताएं:

अभ्यास पद्धति: कार्यशाला में मुख्य रूप से 'सहज मार्ग' पद्धति पर आधारित ध्यान का अभ्यास कराया गया।

हार्टफुलनेस तकनीक: प्रतिभागियों को हार्टफुलनेस ध्यान, सफाई और प्रार्थना की सूक्ष्म तकनीकों से अवगत कराया गया।

मानसिक स्वास्थ्य (Detox): आधुनिक जीवनशैली की चुनौतियों से निपटने के लिए भय, तनाव और क्रोध डिटॉक्स पर विशेष अभ्यास सत्र आयोजित किए गए, ताकि प्रतिभागी नकारात्मक ऊर्जा का त्याग कर सकें।

इस आठ दिवसीय प्रशिक्षण में सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

सत्र के अंत में प्रो. अमरजीत सिंह जी ने प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान किया और दैनिक जीवन में ध्यान को आत्मसात करने की प्रेरणा दी। इस कार्यशाला ने न केवल शारीरिक और मानसिक विश्राम प्रदान किया, बल्कि आध्यात्मिक चेतना की दिशा में भी एक सकारात्मक कदम बढ़ाया।