Showing posts with label Gurujan Sanman Samaroh. Show all posts
Showing posts with label Gurujan Sanman Samaroh. Show all posts

Friday, July 22, 2022

Gurujan Sanman Samaroh - Jodhpur

 "शिक्षा का आधार प्रेम हो और अपने विद्यार्थियों को राष्ट्र से प्रेम करने की शिक्षा प्रदान करना यह शिक्षक का सर्वोत्तम ज्ञान दान होगा" - यह विचार विवेकानन्द केंद्र जोधपुर द्वारा आयोजित "गुरुजन सम्मान समारोह" के मुख्य वक्ता स्वामी समानन्द गिरिजीसंवित गंगायन प्रन्यास कनखल हरिद्वारने व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने उनकी प्रिय शिष्या भगिनी निवेदिता को – ‘भारत से प्रेम करो’ यही शिक्षा दी। यह जानकारी विवेकानंद केंद्र के नगर प्रमुख और कार्यक्रम के संचालक डॉ अमित व्यास ने दी।

कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ राम गोयलकमला नगर अस्पतालने सम्मानित शिक्षकों का अभिनंदन करते हुए शिक्षा को  वर्तमान व्यावसायिक स्वरूप से मुक्त कर परंपरागत सेवा भाव की ओर ले जाने का आवाहन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. महेंद्र शर्माप्राचार्य आयुर्वेद शिक्षा और शोध संस्थान जोधपुर और विशिष्ट अतिथि डॉ. दशरथ सोलंकीवित्तीय सलाहकार एम बी एम विश्वविद्यालयने भी सम्मानित शिक्षकों को संबोधित किया। विवेकानंद केंद्र के विभाग संचालक चंद्रप्रकाश अरोरा भी मंचासीन थे। समारोह में जोधपुर के शिक्षण संस्थानों से चयनित 21 गुरुजनों को सम्मान पत्र एवं साहित्य भेंट कर उनके द्वारा की जा रही सार्थक समर्पित प्रेरक शिक्षा सेवा का संज्ञान लेते हुए 


गुरुजन सम्मान’ से विभूषित किया गया। सम्मानित गुरुजन – डॉ अविनाश बोहराडॉ दुर्गा सोनीडॉ शोभा बोहराडॉ हरीश व्यासआशा सिंह खींची,  डिम्पल गुप्ताडिम्पल पुरोहितदेवी बिजानीनीलम कपूरमानसी कपूररचना माथुरशीतल भाटीसुमन चौधरीहेमलता पुरोहितगिरिराज व्यासरमेश शर्मारोहित अरोरारोहित शर्मा और विजय कल्ला। पंडित नवरतन अग्निहोत्री और गिरीश माथुर को उनके अतिविशिष्ट सेवा हेतु विशेष सम्मानित किया गया। विवेकानंद केंद्र का परिचय जीवनव्रती दीपक खैरे और धन्यवाद ज्ञापन विभाग प्रमुख प्रेम रतन  सोतवाल ने किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में केंद्र कार्यकर्ता महेश बोहराश्याम  मालवीयपंकज व्यासगजेश भूतड़ा विनित कपूरजुगल किशोर अग्रवालप्रदीप माथुरगौरव शर्मामेहुल अरोरारवि गुप्ताराज भूतड़ाप्रिया अग्रवालअमिता बोहराआयुषी भूतड़ाअनमोल शर्माभगवान पँवारमनीषभरतमनीष चौहान,केशवगणेशलिछाराम,कामिनी अरोड़ाआकांक्षा कल्लादिव्याशा लिम्बाअनुराधा दीदीप्रकाश भाटी,अंबालालजीललित का विशेष सहयोग रहा।