Showing posts with label लखनऊ. Show all posts
Showing posts with label लखनऊ. Show all posts

Saturday, October 25, 2014

लखनऊ में विश्व बन्धुत्व दिवस का आयोजन



विश्व बन्धुत्व दिवस के उपलक्ष्य में विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी शाखा-लखनऊ   द्वारा  25 अगस्त से 8 सितम्बर 2014 के मध्य विभिन्न विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों में स्वामी विवेकानन्द के जीवन और संदेशों पर संभाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमे 13 महाविद्यालयों के 143 युवाओं ने संभाषण प्रतियोगिता में भाग लिया। इस अन्र्तमहाविद्यालय प्रतियोगिता का समापन कार्यक्रम 11 सितम्बर 2014, समय: प्रातः 11,00 बजे, स्थान: जयनारायण महाविद्यालय सभागृह, चारबाग, लखनऊ में विशेष अतिथियों एवं प्राध्यापको के सानिघ्य में हुआ।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री श्री प्रकाश सिंह पूर्व पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, सीमा सुरक्षाबल एवं संरक्षक विवेकानन्द इन्टरनेशनल फाउन्डेशन, नई दिल्ली।

विशेष अतिथि श्री डी,एन,लाल पूर्व जिलाधीश तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता जयनारायण महाविद्यालय के प्राचार्य डा.एस.डी.शर्मा की। प्रतिभागियों ने स्वामीजी के तेजस्वी, प्रेररणादायी संदेश के द्वारा सभी श्रोताओं मंत्र मुग्ध कर दिया।
प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरूस्कार तथा प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।