Wednesday, September 27, 2017

भागलपुर में विश्व बंधुत्व उत्सव मनाया

आनंदराम ढाढनियां स्कूल परिसर में रविवार को विवेकानंद केंद्र भागलपुर द्वारा विश्व बंधुत्व उत्सव मनाया गया| कार्यक्रम का उद्घाटन कुलपति प्रो.एन के झा,ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉ. लक्ष्मीकान्त सहाय ,प्रांत संपर्क प्रमुख डॉ.विजय कुमार वर्मा व मुख्य वक्ता गौतम सरकार ने दीप जलाकर किया | नगर प्रमुख प्रो.राजभूषण प्रसाद ने लोगों को अतिथियों से परिचय कराया | मुख्य वक्ता गौतम सरकार ने कहा कि विवेकानन्द जी ने वेदांत, भारतीय दर्शन, योग को आत्मा के उत्थान के लिए जरूरी माना है| उन्होंने स्कूल कॉलेजों में विवेकानन्द की जीवनी पढ़ाये जाने के लिए स्वामी विवेकानन्द स्टडी सर्किल की स्थापना पर बल  दिया | अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ.लक्ष्मीकांत सहाय ने कहा कि विश्व धर्म सम्मेलन में विवेकानन्द ने विश्व बंधुत्व के विचारों को रखकर भारत का मान बढ़ाया |ईश्वर द्वारा रचित समस्त प्राणीयों से स्नेह का भाव रखना ही विश्व बंधुत्व है| डॉ.वर्मा ने कहा की विवेकानन्द केन्द्र अध्यात्म प्रेरित सेवा संगठन है | इसका लक्ष्य मानव उत्थान एवं राष्ट्र का। पुर्ननिर्माण है| विवेकानन्द के विचारों पर चलकर ही भारत विश्वगुरु का दर्जा प्राप्त कर सकता है|

 कुलपति एन के झा ने कहा कि विश्व में  शांति की स्थापना विश्व बंधुत्व के concept पर निर्भर है|जाती ,धर्म' को हटाकर ही भाईचारे को बढ़ावा देने के बाद ही विश्व में शांति आएगी | कुलपति ने कहा की भारतीय चिंतन समन्वय पर निर्भर है| भारतीय संस्कृति निरपेक्षता और यथार्थवाद को महत्व देता है|

कार्यक्रम में नगर के गणमान्य जन, महाविद्यालयीन युवा और विभिन्न संगठनो की उपस्थिति रही !

No comments:

Post a Comment