Tuesday, September 22, 2026

दो दिवसीय 'दंपति कार्यशाला 2026' का आयोजन भावनगर विभाग द्वारा

विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी, भावनगर विभाग द्वारा 8-9 अगस्त 2026 को दो दिवसीय 'दंपति कार्यशाला 2026' का सफल एवं प्रेरणादायी आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में भावनगर से 16, पालिताणा से 6, गढ़ड़ा से 7 तथा अमरेली से 4, कुल मिलाकर 33 परिवारों के साथ 45 बच्चों और 10 कार्यकर्ताओं सहित कुल 121 प्रतिभागियों की उत्साहजनक उपस्थिति रही। 

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में विभाग संचालिका आ. मंजु बहन गौड़, गढ़ड़ा के मार्गदर्शक श्री भगुभाई खाचर तथा व्यवस्था प्रमुख श्री प्रभाकर भाई मोदी का गरिमामयी मार्गदर्शन मिला। कार्यशाला के दौरान शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन का उद्देश्य, दंपति संवाद, तथा बाल-पालन एवं संस्कार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर समूह चर्चाएं आयोजित की गईं, साथ ही जोड़ों के लिए मनोरंजक व रचनात्मक खेल खेले गए। संध्या काल में भक्तिमय भजन संध्या और केंद्र वर्ग का सुंदर आयोजन किया गया।

इन दो दिनों में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए चित्रकला, कोलाज निर्माण, कागजी कला, उत्साहवर्धक खेल एवं हनुमान चालीसा पाठ जैसी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। 

समापन सत्र में प्रांत साहित्य सेवा प्रमुख आ. शैलेष भाई वैद्य ने वैवाहिक जीवन को सुखमय व सार्थक बनाने के लिए व्यावहारिक एवं प्रेरणादायी विचार साझा किए। 

कार्यशाला के अंत में सभी प्रतिभागियों ने 'सहस्रधारा' पर्यटन स्थल की आनंददायक यात्रा की और मधुर स्मृतियों के साथ अपने-अपने गंतव्य के लिए प्रस्थान किया।

विश्व बंधुत्व दिवस कार्यक्रम का आयोजन सैम ग्लोबल यूनिवर्सिटी भोपाल द्वारा

विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी, मध्य प्रदेश प्रांत, भोपाल द्वारा सैम ग्लोबल यूनिवर्सिटी में विश्व बंधुत्व दिवस के शुभ अवसर पर एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का सफल आयोजन 11 सितम्बर 2026 को किया गया। इस आयोजन में कुल 76 विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों ने अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई। 

इस विशेष कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा छात्र-छात्राओं को स्वामी विवेकानंद जी के विश्व बंधुत्व के शाश्वत संदेश से परिचित कराना तथा उन्हें राष्ट्र निर्माण एवं सकारात्मक सामाजिक सहभागिता के महत्व के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता महानगर प्रमुख श्री सौरभ शुक्ल जी रहे, जिन्होंने अपने ओजस्वी उद्बोधन में युवाओं को चरित्र निर्माण, नैतिक मूल्यों और समाज कल्याण के लिए समर्पित होकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

 इस अवसर पर यूनिवर्सिटी परिसर में “युवा भारत नेतृत्व अभियान” के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन भी किया गया और उपस्थित युवाओं को इस राष्ट्रव्यापी अभियान से जुड़कर अपना सकारात्मक योगदान देने का आह्वान किया गया।

विश्व बंधुत्व दिवस का आयोजन 'प्रतिज्ञा कोचिंग सेंटर' भोपाल, द्वारा

विश्व बंधुत्व दिवस के गरिमामयी अवसर पर विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी,मध्य प्रदेश प्रांत, भोपाल एम.पी. नगर स्थित 'प्रतिज्ञा कोचिंग सेंटर' भोपाल, में एक विशेष कार्यक्रम 11 सितम्बर 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल 58 विद्यार्थियों एवं युवाओं ने सक्रियता से भाग लिया और प्रेरणादायी विचारों को आत्मसात किया। 

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को स्वामी विवेकानंद जी के सार्वभौमिक विश्व बंधुत्व के संदेश से जोड़ना तथा राष्ट्र निर्माण एवं सकारात्मक सामाजिक सहभागिता में उनकी भूमिका का बोध कराना था। 

आयोजन के दौरान प्रतिज्ञा कोचिंग सेंटर के निदेशक डॉ. अनिल द्वारा “युवा भारत नेतृत्व अभियान” के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन किया गया।

 इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए देश के विकास में युवाओं के नेतृत्व और नैतिक दायित्वों के महत्व पर प्रकाश डाला तथा उन्हें अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

विश्व बंधुत्व दिवस का आयोजन सरदार वल्लभभाई पटेल पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, भोपाल में

विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी, मध्य प्रदेश प्रांत, भोपाल द्वारा विश्व बंधुत्व दिवस के पावन अवसर पर 'सरदार वल्लभभाई पटेल पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, भोपाल' में एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों व शिक्षकों सहित कुल 206 प्रतिभागियों की उत्साहजनक उपस्थिति रही।

 इस विशेष कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानन्द जी के विश्व बंधुत्व, चरित्र निर्माण एवं राष्ट्र निर्माण के विचारों से जोड़ना था। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित प्रांत कार्यालय प्रमुख श्री अमिताभ श्रीवास्तव जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए स्वामी विवेकानन्द जी के ऐतिहासिक शिकागो भाषण और वर्तमान समय में उनके विचारों की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विभाग व्यवस्था प्रमुख श्री मनोज पाठक जी, श्री शिवम सिंह एवं श्री धार्मिक पंड्या जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान आगामी “उत्तिष्ठ भारत” प्रतियोगिता के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन किया गया और सभी विद्यार्थियों को इस प्रतियोगिता में अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया।

'विश्व बंधुत्व दिवस' कार्यक्रम का आयोजन एनसीईआरटी, भोपाल द्वारा

विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी, मध्य प्रदेश प्रांत, भोपाल द्वारा 'विश्व बंधुत्व दिवस' के पावन उपलक्ष्य में रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एनसीईआरटी, भोपाल में एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का सफल आयोजन 11 सितम्बर 2026 को किया गया। इस विशेष कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानन्द जी के सार्वभौमिक विश्व बंधुत्व, राष्ट्र निर्माण तथा चरित्र निर्माण संबंधी विचारों से अवगत कराना और उन्हें इन मूल्यों को जीवन में उतारने के लिए प्रेरित करना था। इस आयोजन में कुल 156 विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अन्य सहभागियों की उत्साहजनक उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रांत कार्यालय प्रमुख श्री अमिताभ श्रीवास्तव जी उपस्थित रहे, जिन्होंने स्वामी जी के शिकागो भाषण के ऐतिहासिक संदर्भ और आज के समय में उसकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।


 

इसके साथ ही विवेकानन्द केन्द्र के कार्यकर्ता श्री शिवम सिंह एवं श्री धार्मिक पंड्या ने विद्यार्थियों को केन्द्र द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक गतिविधियों तथा युवा सहभागिता के आयामों से परिचित कराया। 

इस अवसर पर आगामी “उत्तिष्ठ भारत” युवा प्रतियोगिता के पोस्टर का भी औपचारिक विमोचन किया गया और सभी छात्र-छात्राओं को इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया।